तेरही के लिए पैतृक गांव गया था परिवार, चोरों ने ताला तोड़ खंगाला घर

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. शहर कोतवाली क्षेत्र की कल्पना कालोनी में शनिवार की रात हौसला बुलंद बदमाश मकान के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए। इसके बाद तीन लॉकरों का आराम से तोड़ा लेकिन संयोग अच्छा रहा कि चोरों को कोई कीमती सामान हाथ नहीं लगा।

जानकारी के अनुसार रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के खलीलपुर सवरा निवासी सच्चिदानंद सिंह 2001 से शहर कोतवाली के कल्पना कॉलोनी में मकान बनाकर रहते थे और परिवहन विभाग में कार्यरत थे। उनकी 14 अक्टूबर 2025 की सुबह हार्ट अटैक होने से मौत गई थी। परिवार के सदस्य दाह-संस्कार के बाद मकान में ताला लगाकर अपने पैतृक गांव खलीलपुर चले गए।

इसी बीच शनिवार की रात चोरों ने मकान के मुख्यगेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तीन लाकर तोड़ दिया। संयोग अच्छा रहा कि कोई सामान गायब नहीं हुआ। जब सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो यह बता सामने आई और परिजनों ने राहत की सांस ली।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel