Skip to content
20 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Front Page
  • बलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
  • Front Page

बलिया में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर बलिया में तमाम सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों, स्कूलों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित हुए
General Desk 2 October, 2024 1 minute read
Gandhi jayanti DM Ballia 1

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

के के पाठक, बलिया

जिलाधिकारी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित

बलिया.  जनपद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य संस्थाओं में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इसके साथ ही महात्मा गांधी जी के जीवन, उनकी देश सेवा, जीवन-मूल्यों, अन्त्योदय की अवधारणा तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता पर प्रकाश डाला गया.

जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.इसके साथ ही अपर जिलाधिकारी डी0 पी0 सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन व नगर मजिस्ट्रेट  इन्द्रकांत द्विवेदी ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. महात्मा गांधी के प्रिय भजन-‘‘वैष्णव जन तो तेने कहिये‘‘ एवं ‘‘रघुपति राघव राजा राम‘‘ का गायन किया गया.

समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को किया गया नमन

बलिया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। दोनो महान विभूतियों को याद करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि जिस व्यक्ति ने यह बताया कि उपवास रख कर भी देश को जोड़ा और दुनिया के ताकत को झुकाया जा सकता हैं, समुद्र से एक मुट्ठी नमक लेकर पश्चिमी अहंकार को डुबोया जा सकता हैं, उस महात्मा के जयंती पर सादर नमन। जय जवान जय किसान का नारा देने वाले सादगी के अद्वितीय नायक को नमन.

अध्यक्षीय संबोधन में सपा जिला अध्यक्ष /विधायक फेफना संग्राम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी शुरू से ही गांधी जी के विचारो की पोषक रही हैं. लालबहादुर शास्त्री जी के जय जवान जय किसान की समर्थक रही है। इन्ही महान विभूतियों के विचारो पर चलते हुए समाजवादी पार्टी आज देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी हो गई है .

 

टाउन महाविद्यालय में गांधी एवं शास्त्री जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम

बलिया.  बुधवार, 02 अक्टूबर को टीडी कॉलेज में महात्मा गांधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कॉलेज प्रबंध समिति के पूर्व सचिव सुधीर श्रीवास्तव व वर्तमान सचिव प्रदीप श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से तिरंगा फहराकर कार्यक्रम का आरम्भ किया. इसके पश्चात ‘ स्वच्छ भारत’ व ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान  के अंतर्गत पौधरोपण किया गया.दोनों अतिथियों के अलावा 90 यूपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी ले.कर्नल आर.एस. पुनिया, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रवींद्रनाथ मिश्र, लेफ्टिनेंट अखिलेश प्रसाद तथा एनसीसी कैडेटों ने परिसर में नए पौधे लगाए.साथ ही कैडेट्स ने पौधों की सुरक्षा और धरती को हरा- भरा रखने का भी संकल्प लिया।

 

हल्दी में थानाध्यक्ष ने तिरंगा फहराया, राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को नमन किया गया

आतिश उपाध्याय,हल्दी

हल्दी,बलिया। क्षेत्र में राम सिद्ध इन्टर कालेज सोनवानी,प्राथमिक बिद्यालय बिगही,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी सहित सरकारी एवं प्राईवेट स्कूल,सरकारी दफ्तर, हास्पीटल पर बुधवार को  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी एवं झंडारोहण किया गया. हल्दी थाने पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने सभी थाना कर्मियों के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती पर उनके फोटो पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी.

बेल्थरारोड में सभी सरकारी-गैर सरकारी संस्थानों में मनाई गई बापू और शास्त्री जी की जयंती

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड

बेल्थरारोड. राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर बुधवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में भारत की शान तिरंगा फहराकर दोनों महापुरुषों को याद किया गया।  एसडीएम निशांत उपाध्याय ने तहसीलदार संतोष शुक्ला संग ध्वजारोहण कर फूल माला चढ़ाया।

क्षेत्र पंचायत सीयर के ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने सहयोगी कर्मचारियों के साथ ध्वजारोहण कर देश के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उन्हे नमन किया।

 

परशुराम जानकी सरस्वती शिशु /विद्या मंदिर में धूमधाम से मनायी गयी गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती।

बेल्थरारोड. परशुराम जानकी सरस्वती शिशु / विद्या मंदिर में बुधवार को महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रविंद्र कुमार यादव (शाखा प्रबंधक, बैंक ऑफ़ बडौदा, बेल्थरा रोड, बलिया ), मनीष कुमार पांडे (हेड कैशियर) विनय कुमार त्रिपाठी (कैशियर )डॉ रमाशंकर सिंह (अध्यक्ष ,प्रबंध समिति),  संजय बरनवाल  (नगर संचालक),अनिरुद्ध बरनवाल (समिति सदस्य)  द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान अंग्रेजी ,हिंदी तथा संस्कृत में व्याख्यान प्रस्तुत किए गए इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

 

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन ने मनायी गांधी जी, शास्त्री जी की जयंती

सहतवार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के बांसडीह तहसील इकाई के तत्वाधान में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष तेज नरायन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.इसके बाद चित्र पर पुष्प अर्पित कर गांधी जी और शास्त्री जी को नमन् किया गया.

 

गांधी जयन्ती के अवसर पर आयोजित बालक/बालिका वर्ग पदचाल (वॉक रेस) का हुआ आयोजन

बलिया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर खेल निदेशालय उ0प्र0 के तत्वावधान में जिला प्रशासन एवं खेल कार्यालय के समन्वय से बालक एवं बालिकाओं की 05 एवं 3 किमी0 की पदचाल (वाक रेस) प्रतियोगिता का आयोजन  02 अक्टूबर 2024 को वीर लोरिक स्पोटर्स स्टेडियम में किया गया. बालक वर्ग में 49 एवं बालिका वर्ग में 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया.

बालक वर्ग में प्रथम पवन राजभर, द्वितीय अंकित यादव तृतीय आलोक गुप्ता, चतुर्थ मुकेश सिंह, पंचम उमेश यादव व छठवे स्थान पर संदीप ठाकुर कुमार रहे. बालिका वर्ग में प्रथम महिमा यादव, द्वितीय मनीषा यादव तृतीय सुष्मिता पाण्डेय चतुर्थ प्रियंका कुमारी पंचम आर्य नन्दनी व छठवे स्थान पर सुभाश्री रहीं.

 

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Tags: बलिया न्यूज बलिया लाइव बलिया समाचार

Post navigation

Previous: स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
Next: हल्दी थाने से 100 मीटर दूर दुकानदार से 32500 रुपए की लूट! पुलिस को खबर तक नहीं

ये भी पढ़ें

Divya Mittal in Politics
  • Front Page
  • UP लाइव
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026
5dc11435-779b-40be-9604-f5ffadd07176-1
  • Front Page
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive

Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी

Central Desk 10 October, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.