Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे की 193 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • राजनीति

स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे की 193 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

मंगल पांडे के पैतृक आवास पर जाकर मंगल पांडे विचार सेवा समिति ने उनके परिजन को किया सम्मानित स्मारक सोसाइटी के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल
Central Desk 1 February, 2024 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे की 193 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडे की 193 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
मंगल पांडे के पैतृक आवास पर जाकर मंगल पांडे विचार सेवा समिति ने उनके परिजन को किया सम्मानित
स्मारक सोसाइटी के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने जरूरतमंदों में बांटा कंबल

 

दुबहर, बलिया . स्वतंत्रता संग्राम के महानायक शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा में उनकी 193वीं जयंती के मौके पर विभिन्न संस्थाओं ने समारोह आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की. नगवा में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा. जरूरतमंदों में कंबल का वितरण भी किया गया.

इस मौके पर शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं उस धरती का नेतृत्व भारत की सदन में करता हूं जिस मिट्टी में मंगल पांडेय जैसे महान लोग पैदा हुए.

उन्होंने शहीद मंगल पांडेय के नाम पर उनके पैतृक गांव में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान बनाने के लिए यहां के स्थानीय लोगों को पहल कर प्रस्ताव करने की अपील की. कहा कि उनकी याद में जहां तक संभव हो सकता है मेरे द्वारा प्रयत्न किया जाएगा.

इस मौके पर इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत व देशभक्ति गीत एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथि द्वारा विद्यालय के उत्कृष्ट छात्राओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया.

इस मौके पर मुख्य रूप से कन्हैया सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय, विजय बहादुर सिंह, चंद्रप्रकाश पाठक, गणेशजी सिंह, भरत पाठक, लालजी पाठक, आदित्य पाठक, राकेश यादव, संतोष यादव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भुवनेश्वर पासवान, परमात्मानंद यादव, सहित अनेकों लोग उपस्थित थे. संचालक संजय प्रकाश पांडेय ने किया.

शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह ‘मस्त’ एवं पूर्व मंत्री सनातन पांडेय सहित अनेक नेताओं ने शहीद मंगल पांडेय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व का बखान किया.

वहीं मंगल पांडेय स्मारक समिति द्वारा अनेक लोगों को सम्मानित किया गया तथा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों में कंबल आदि का वितरण भी किया गया. कार्यक्रम के आयोजक मंगल पांडेय स्मारक समिति के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित किया. इस दौरान गायक विजय पाठक व्यास ने सोहर गीत के साथ कई देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति की.

इस मौके पर मुख्य रूप से सपा नेता अनिल राय, जवाहरलाल पाठक, चंद्रकुमार पाठक, लल्लू सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, चंद्रप्रकाश पाठक, लालू पाठक, सत्यप्रकाश उपाध्याय, हिमांशु त्रिपाठी, हरिशंकर पाठक, रमन पाठक, सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जनार्दन राय और संचालन ओमप्रकाश तिवारी ने किया

.
शहीद मंगल पांडेय विचार सेवा समिति द्वारा शहीद मंगल पांडेय की जयंती के अवसर पर सेवा समिति के सदस्यों ने स्मारक स्थित शहीद की मूर्ति पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, तथा शहीद मंगल पांडेय के पैतृक आवास पर जाकर उनके परिजन सौरभ पांडेय को अंगवस्त्रम एवं माल्यार्पण करके सम्मानित किया.

इस मौके पर शहीद मंगल पांडेय विचार सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक, अरुण कुमार, विमल पाठक, विवेक सिंह, गणेशजी सिंह, पन्नालाल गुप्ता, नितेश पाठक’ कुलदीप दुबे’ डॉ सुरेशचंद प्रसाद, धीरज यादव आदि लोग उपस्थित रहे.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट 

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Related

Tags: Bagiballia बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बागीबलिया ब्रेकिंग न्यूज शहीद मंगल पांडे स्वतंत्रता संग्राम

Post navigation

Previous: पत्रकार को मातृ शोक
Next: उप जिलाधिकारी गोआश्रय केन्द्र का किया अचौक निरीक्षण, मिली कमिया

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.