तेन्दुआ ढाला के पास ट्रेन से कटकर किशोर की मौत

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के भटनी मऊ रेलखंड पर तेन्दुआ ढाला के पास भरत शर्मा पुत्र हृदयानंद शर्मा (17) निवासी मलेरा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.