Skip to content
23 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Since 2012. Still here. Ballia LIVE

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • देश दुनिया
  • ठंडक में सेहत का रखें खास ख्याल, फास्ट फूड से करें परहेज, खायें घर का बना खाना, रोज करें योग तथा व्यायाम- सीएमओ
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • स्पेशल/Exclusive

ठंडक में सेहत का रखें खास ख्याल, फास्ट फूड से करें परहेज, खायें घर का बना खाना, रोज करें योग तथा व्यायाम- सीएमओ

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना इस मौसम में अन्य मौसम के मुकाबले आसान होता है. बताया कि ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े. वहीं घर का बना ताजा खाना खायें, सुबह कम से कम 30 मिनट तक धूप का सेवन करें, योग तथा व्यायाम को वरीयता दें और सतर्क रहें.
Central Desk 26 December, 2021 1 minute read
cmo

बलिया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० तन्मय कक्कड़ का कहना है कि ठंड के मौसम में सर्दी, जुकाम व खांसी से बचने के लिए सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है. इस समय दिक्कत यह भी है कि कोविड-19 संक्रमण के लक्षण भी लगभग ऐसे ही हैं. इसलिए बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनें, सेनेटाइजर साथ रखें और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें.

 

उन्होंने कहा कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखना इस मौसम में अन्य मौसम के मुकाबले आसान होता है. बताया कि ऐसी चीजों का सेवन करें जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़े. वहीं घर का बना ताजा खाना खायें, सुबह कम से कम 30 मिनट तक धूप का सेवन करें, योग तथा व्यायाम को वरीयता दें और सतर्क रहें.

 

ऐसे में विशेष सावधानी रखकर संक्रमण से बचे रह सकते हैं. उन्होने कहा कि ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतकर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं. जरा सी भी आशंका हो तो तुरंत जांच करवाएं. सीएमओ ने जनता से अपील की है कि कोविड का टीका जल्द से जल्द लगवाएं, मास्क पहनें, शारीरिक दूरी के नियम का पालन करें और समय-समय पर हाथ धोते रहें या सेनेटाइज करते रहें.

 

इस मौसम में प्रदूषण भी नुकसान पहुंचाता है क्योंकि हवा में नमी की वजह से धूल के कण ऊपर नहीं उठ पाते हैं. यही वजह है कि धूल के कण सांस के जरिए फेफड़ों तक पहुंच जाते हैं. सीएमओ ने चेताया कि इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है. वहीं आयुर्वेदाचार्य डॉ प्रशांत कुमार सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य बेरूआरबाड़ी ने बताया की हल्दी वाला दूध लें एवं चाय में हल्दी डालकर भी पी सकते हैं. ग्रीन टी के साथ अन्य किसी मसाले, काली मिर्च, अदरक, इलायची व लौंग को डालकर ले सकते हैं.

लहसुन का सेवन करें. यह एंटी ऑक्सीडेंट से भरपूर तत्व है, जो हमारे शरीर को कई प्रकार की बीमारियों से लड़ऩे की शक्ति देता है. अलसी में अल्फा लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा 3 और फैटी एसिड होता है। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. काली मिर्च, मेथी दाना, हल्दी, अदरक, दालचीनी, इलायची तथा लौंग को चाय, काढ़ा व चटनी में इस्तेमाल कर सेवन किया जा सकता है.

(बलिया से नवनीत मिश्रा की रिपोर्ट)

Tags: रोज करें योग व्यायामशाला सीएमओ

Post navigation

Previous: फेफना में किसान सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह
Next: रमेश राय बने उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल टीम के कोच

ये भी पढ़ें

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026

Recent Posts

  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी
  • Belthara Road: अनियंत्रित कार से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-ससुराल से लाखों के जेवर और नकदी समेटकर फरार हुई बहू? मायके वालों पर लगाया साजिश का आरोप
  • Ballia: शहीद रामप्रवेश यादव की नौवीं पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद, पूर्व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि
  • बलिया के गाय पालकों ने रंगीलो काशी नंदी शो में जीते दो अवार्ड, लाखों रुपए इनाम में मिले
  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

You may have missed

mahaveeri jhanda julus 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम

General Desk 22 September, 2026
BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
SDM Bansdih Pushkar Mishra
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह

कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

General Desk 22 September, 2026
Bansdih Thana Kotwali
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर एआई से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस

General Desk 22 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.