कुएं में आकाश की चप्पल और मोबाइल देख लोगों के होश उड़ गए
कुएं में आकाश की चप्पल और मोबाइल देख लोगों के होश उड़ गए
उत्तर पट्टी स्थित हाज्जिन मस्जिद के समीप एक जर्जर पेड़ के गिर जाने एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी. जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.
कोटवा व करमानपुर के बीच रानीगंज बाजार साइकिल से जा रही 21 वर्षीय युवती नेहा तिवारी को एक बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दिया और भाग निकला.
कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम दबंगों ने मां-बेटी को जमकर धुन दिया. कोतवाली में दी गई तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दिया है.
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोपाल जी सोनी के नेतृत्व के कार्यकर्ताओं ने स्थलीय निरीक्षण किया. कार्यकर्ताओ के निरीक्षण के दौरान अस्पताल में अनेक कमियां पायी.
रसड़ा क़स्बा के कोटवारी मोड स्थित त्रिपाठी चित्र मंदिर के समीप शनिवार की सुबह करीब 5 बजे ट्रक और कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
बलिया-रसड़ा मार्ग पर अमहर चट्टी के समीप शनिवार की दोपहर दो बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गयी. इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.
कोतवाली क्षेत्र के उरदैना गांव में बृहस्पतिवार को पेड़ की डाल गिर जाने से शंकर (35) पुत्र सुबाष चन्द गम्भीर रूप से घायल हो गया.
रेवती-बलिया मुख्य मार्ग पर बुधवार की देर शाम क्वालिस के धक्के से एक 27 वर्षीय साइकिल सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. लोगों ने घायल युवक को सीएचसी रेवती पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गम्भीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सिसवार खुर्द गांव में मंगलवार की रात आशुतोष (19) पुत्र बाबूचन्द वर्मा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया.
रसड़ा कासिमाबाद मार्ग स्थित अखनपुरा पेट्रोल पम्प के समीप बुधवार की शाम डीसीएम के धक्के से बाइक सवार मां-बेटे गम्भीर रूप से घायल हो गए.
कोतवाली क्षेत्र के सरायभारती गांव के समीप मंगलवार को दो बाइक सवार युवक असन्तुलित होकर पलट गए. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी होमगार्ड राधेश्याम तिवारी (45) की उपजिलाधिकारी आवास पर ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक हो गया. आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
रसड़ा- रेल मऊ मार्ग पर गढ़िया गांव के समीप मंगलवार की सुबह ट्रेन से गिर कर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर सुनते ही परिजनो में कोहराम मच गया.
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर सोमवार को नसबंदी शिविर लगाया गया. इस मौके पर डॉ. आनन्द कुमार ने 30 महिलाओं का नसबंदी किया. इस शिविर में चीफ फार्मेसिस्ट शैलेश कुमार सिंह, रीना सिंह एलटी मिथिलेश आदि शामिल रहे.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर इलाज कराया गया, जिसमे एक की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया.
भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा पर शनिवार को पैसा निकालने गए युवक पर पुलिस ने जमकर कहर बरपाया. पुलिस द्वारा युवक की पिटाई से भड़के पुरुषों व महिलाओं ने पुलिस चौकी सीयर का घेराव कर जमकर हंगामा किया. नतीजतन भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई. घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पर ले जाया गया. वहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवरा गांव के बिरामनपुरा में ठण्ड लगने शुक्रवार की रात्रि एक युवक ने दम तोड़ दिया. संवरा निवासी सुबाष (35) अपने खेत की सिंचाई कर रहा था. इसी दौरान उसे ठण्ड लग गयी.
तहसील के सामने बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे गति अवरोधक पार करते समय मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर ट्रक के सामने गिर गया. ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को रौंदते हुए पार कर गया. इस हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 28 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के दो अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध महिला समेत तीन लोग घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर कराया गया. चिकित्सकों ने दो की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया.