कृत्रिम अंग सहायक उपकरण का वितरण अब 4 को

गड़वार ब्लाक परिसर में 03 दिसम्बर को होने वाला सहायक उपकरण वितरण अब 04 दिसम्बर को होगा. जिला विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि चिन्हांकन में चिन्हित विकलांग रविवार को ब्लाक परिसर में आकर अपना सहायक उपकरण प्राप्त कर लें. वितरण राज्यसभा सांसद नीरज शेखर करेंगे.

हर हाल में जीतना है मुहम्दाबाद- मनोज सिन्हा

भाजपा विधायक कृष्णानंद राय का 11वां शहादत दिवस मंगलवार को मुहम्दाबाद के शहीद पार्क में संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस श्रद्धांजलि सभा में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, बलिया सांसद भरत सिंह, सकलडीहा विधायक सुशील सिंह, फेफना विधायक उपेंद्र तिवारी और गाजीपुर एमएलसी विशाल सिंह चंचल के साथ तमाम बीजेपी के वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे.

कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण 3 को

विकलांग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि जिन्होंने पिछले 06 अगस्त को गड़वार ब्लाक में कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण चिन्हांकन शिविर में अपना चिन्हांकन कराया है, उनमें चयनित लाभार्थियों को 03 दिसम्बर सहायक उपकरण दिया जाएगा. राज्यसभा सांसद नीरज शेखर वितरण करेंगे.

शहीद मनोज कुशवाहा और शशांक सिंह के परिजनों से मिलने पहुंचे रेल राज्य मंत्री

रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा शनिवार को शहीद सैनिकों शशांक सिंह व मनोज कुशवाहा के घर पहुंचे. सबसे पहले वह बिरनो थाना क्षेत्र के बद्धोपुर गांव निवासी शहीद सैनिक मनोज कुशवाहा के घर पहुंचे. उनके पहुंचते ही मनोज कुशवाहा के परिजन बिलख पड़े. रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने परिजनों को ढांढस बंधाया.

शहीद शशांक सिंह के गांव में 15 लाख के विकास कार्य करवाएंगे सांसद भरत सिंह

बलिया सांसद भरत सिंह शनिवार को कासिमाबाद क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर गांव निवासी व शहीद सैनिक शशांक सिंह के घर पहुंचे. उन्होंने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वह खुद को अकेला न समझे. उनके साथ पूरा देश है.