कामधेनु डेयरी योजना में लापरवाही बरतने वाले स्टेट बैंक आफ इण्डिया के शाखा प्रबन्धक सहतवार व बेल्थरारोड के विरूद्ध कार्रवाई के लिए जोनल एवं रीजनल मैनेजर को पत्र लिखने का निर्देश दिया है.
Tag: सहतवार
सहतवार पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह नौ बजे के क़रीब दो पिकअप पर लदे लगभग 15 मवेशियों को बरामद किया. साथ ही उन्हें ले जा रहे पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सहतवार पुलिस ने सभी को पशु क्रुरता कानून में चालान कर जेल भेज दिया.
बलिया गड़वार मार्ग पर स्थित मिड्ढ़ा चट्टी पर साइकिल सवार किशोर को तेज गति से जा रहे डम्फर ने रौंद दिया.
करीब 5 बजे तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गयी । तभी मिट्टी के घर की कच्ची दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गयी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौक़े पर पहुँच गये।
बलिया जनपद के अंतर्गत सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शुक्रवार की रात एक अज्ञात युवक का शव मिला बताया जाता है कि 100 मिलने से पहले उस ट्रक से डाउन पवन एक्सप्रेस तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस गुजरी थी मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी
जलस्तर में वृद्धि के साथ ही घाघरा नदी क्षेत्र में लगातार रौद्र रूप धारण करती जा रही है. इसी के साथ कटान के कारण सभी दियारों में फसलों सहित जमीन की बर्बादी का सिलसिला भी जारी है.
अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतया रोक लगाने को लेकर शासन से चल रहे अभियान के तहत् मंगलवार को सिकंदरपुर थाना पुलिस ने लीलकर गांव में जमकर छापेमारी की. इस दौरान जमीन के अंदर गाड़े गए 250 लीटर अवैध शराब को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया. इससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया. पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा के निर्देश पर सिकंदरपुर थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ला अपने हमराहियों सहित लीलकर गांव में पहुंच ग्रामीणों की सहायता से धधक रही कई भट्ठियों को नष्ट किया, जिससे शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया
ग्राम पंचायत चौकन के प्रधान रोहित कुमार (26) नहीं रहे. मालूम हो कि पिछले रविवार को सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव के पास वे सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. वाराणसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. उनका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया.
सहतवार थाना क्षेत्र के बघाव गांव के पास रविवार को जीप एवं बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में बाइक सवार बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के चौकन गांव निवासी मनोज राजभर (22) व विजय राजभर (23) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया.
बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में सहतवार की ओर बाइक से जा रहे दो लड़के रविवार को अनियंत्रित होकर हादसे के शिकार हो गए. जीन बाबा के स्थान के पास हुए इस हादसे में रोहुंआ निवासी रजनीश दूबे (18) और पुरास के मठिया निवासी रविशंकर गोस्वामी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
सहतवार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोरौली में सोमवार की रात पिकअप एवं मोटरसाइकिल से आए एक दर्जन हथियारबन्द बदमाशों ने महिला को बन्धक बना कर एक भैंस और पड़िया खोल ले गए. हाई टेक मवेशी लूट की इस घटना से क्षेत्र के पशु पालकों मे दहशत है. पुलिस घटना की जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि खोरौली मुख्य मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप रहने वाली जीउती देवी सोमवार की रात मवेशियों के पास खाट पर सोयी थी. रात करीब 11 बजे पिकअप एवं दो मोटरसाइकिलों पर सवार लगभग एक दर्जन हथियारबन्द बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी भैंस व पड़िया को खोलकर पिकअप पर लाद कर आराम से निकल गए.
कहते हैं घुरे के भी दिन फिरते हैं. इस बात की तस्दीक कर रहा बलिया जिले का हल्दी सहतवार मार्ग. बरसो बाद प्रशासन को इस पर दया आई. बलिया, बैरिया और बांसडीह सरीखे तीन-तीन विधानसभा क्षेत्रों के बार्डर पर पर दर्जनों गांवों को बरसों बाद सड़क की सौगात मिली है. इन गांवों को एनएच 31 से जोड़ने वाले हल्दी-सहतवार मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. बरसात से पहले सड़क पर गिट्टी बिछाने का काम पूरा हो जाएगा, जिससे कीचड़ से राहत मिलेगी.

