Skip to content
28 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • जलस्तर में वृद्धि के साथ घाघरा पूरे फॉर्म में, गंगा-टोंस से भी संकट गहराया
  • Uncategorised

जलस्तर में वृद्धि के साथ घाघरा पूरे फॉर्म में, गंगा-टोंस से भी संकट गहराया

जलस्तर में वृद्धि के साथ ही घाघरा नदी क्षेत्र में लगातार रौद्र रूप धारण करती जा रही है. इसी के साथ कटान के कारण सभी दियारों में फसलों सहित जमीन की बर्बादी का सिलसिला भी जारी है.
News Desk 22 July, 2016 1 minute read
GHAGHRA-SIKANDARPUR-3

बलिया लाइव टीम 

सिकन्दरपुर /बलिया/सहतवार। जलस्तर में वृद्धि के साथ ही घाघरा नदी क्षेत्र में लगातार रौद्र रूप धारण करती जा रही है. इसी के साथ कटान के कारण सभी दियारों में फसलों सहित जमीन की बर्बादी का सिलसिला भी जारी है.

कुतुबगंज घाट के दोनों ठोकर पानी में डूबे

इधर जलस्तर में वृद्धि के कारण कुतुबगंज घाट के समीप के दब गए दोनों ठोकर पानी में डूबते जा रहे है. साथ ही डूंहा स्थित वनखंडी नाथ मठ की सुरक्षा के लिए बोरियों से बनाई गई बंधी पर पानी चढ़ने लगा है. जबकि परमधाम डूंहा के पीछे से गुजर रहे बंधा से नदी का पानी सट गया है.

जगन्नाथ चौधरी का बाग भी चपेट में

यही स्थित कठौड़ा के सामने नदी किनारे स्थित पूर्व मंत्री स्व.जगन्नाथ चौधरी के बाग के समीप भी है. जहां नदी का पानी बाग के जमीन पर दबाव बनाकर बहने लगा है. इसी के साथ कठौड़ा रेगुलेटर के नीचे से हो रहा पानी का तेज रिसाव अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी बंद नहीं हो पाया है. जिससे नदी का पानी ताल कठौड़ा में तेजी से फैलकर फसलों को तबाह कर रहा है.

GHAGHRA SIKANDARPUR

रेगुलेटर से पानी रिसाव बना परेशानी का सबब

जिलापंचायत सदस्य अनंत मिश्रा ने रेगुलेटर से पानी के रिसाव को तत्काल रोकने को प्रशासन से मांग किया है. जिससे कि फसलों की आगे की बर्बादी को रोका जा सके. उधर पूर्वापेक्षा सीसोटार, लीलकर व खरीद दियारों में कटान का जोर पूर्वापेक्षा कम हो गया है.

गंगा घटाव पर, घाघरा स्थिर

बाढ़ नियंत्रण कक्ष की रिपोर्ट के मुताबिक शाम चार बजे गंगा का जलस्तर बक्सर में 57.58 मीटर, (घटाव), गायघाट में 56.66 मीटर (घटाव) पर तथा घाघरा तुर्तीपार में 66.10 मीटर (स्थिर ), चांदपुर में 58.74 मीटर दर्ज किया गया है.

घाघरा लाल निशान से दस सेंटीमीटर ऊपर

घाघरा लाल निशान से सिर्फ दस सेमी ऊपर बह रही है. नदी का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर हो गया, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है. किनारे वाले गांवों के हजारों लोग बाढ़ की आशंका को लेकर सहमे हुए हैं. केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार के भोर में जलस्तर 64.100 मीटर पर स्थिर हो गया, जबकि लाल निशान 64.010 है. आयोग ने अगले 24 घंटे तक जलस्तर स्थिर रहने का पूर्वानुमान जताया है.

खैराखास में फसलें पानी में डूबी

तुर्तीपार और हाहानाला रेग्यूलेटरों के फाटकों पर पानी का दबाव बढ़ रहा है. मुजौना गांव के सामने देवरिया बलिया मार्ग से सटकर नदी का पानी बह रहा है. खैराखास क्षेत्र में फसलें पानी में डूब गई है. बेल्थराबाजार स्थित गौतम बुद्ध घाट के मंदिर से सटकर पानी बह रहा है. एसडीएम अरविंद कुमार राय ने तटवर्ती गांव चैनपुर गुलौरा, टंगुनिया, तुर्तीपार, बेल्थराबाजार, हल्दीरामपुर आदि क्षेत्रों का दौरा करने के बाद बताया कि हालात नियंत्रण में है.

टीएस बंधे से उस पार वालों की नींद उड़ी

इसी क्रम में सहतवार में घाघरा में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर से टीएस बंधे से उस पार रहे दर्जनों गांव के लोगों की नींद उड़ गई है. चांदपुर सिंचाई विभाग के आफिस के पास लगा गेज पर घाघरा नदी 58- 68 सेमी है. यानी ख़तरे के निशान से घाघरा 68 सेमी ऊपर बह रही है. पानी अब कोलनाला को भरकर  चितविसांव टीएस बंधे से सटकर कोलकला बिंद बस्ती रेगहा चकविलियन, दियराभागर  रामपुर नम्बरी, चांदपुर पुरानी बस्ती आदि गांवों को घेरना शुरू कर दिया है.

नहीं थम रहा गंगा और टोंस के कटान का सिलसिला

जनपद में घाघरा अभी बढ़ाव पर ही है, पर उसके रूख में शुक्रवार की शाम थोड़ी नरमी देखी गई. तुर्तीपार गेज पर इसकी स्थिति शाम चार बजे स्थिर थी परंतु चांदपुर गेज पर खतरा बिंदु से 74 सेमी ऊपर अभी भी बह रही है. गंगा व टोंस नदियां घटाव पर है पर कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. इससे तटवर्ती लोगों का खौफ बढ़ता जा रहा है तथा पलायन जारी है.

महावीर और कीनाराम घाट पर नहाने पर पाबंदी

इसी क्रम में गंगा में जलस्तर बढ़ने एवं घाट गहरा होने के कारण पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने महावीर घाट और कीनाराम बाबा घाट पर श्रद्धालुओं के स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध घाटों के निरीक्षण करने के बाद लगाया गया है. ताकि सावन माह में स्नान करने के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके. सुरक्षा के मद्देनजर सावन माह में श्रद्धालुओं के स्नान के लिए शिवरामपुर घाट (संगम घाट) को चयन किया गया है.

शिवरामपुर घाट पर नाव गोताखोरों के साथ पुलिस तैनात

बता दें सावन माह में शिवभक्त गंगा में स्नान करने के बाद नगर के बाबा बालेश्वर नाथ तथा भृगु बाबा को जल चढ़ाते हैं. वहीं कांवरियां जल चढ़ाकर देवघर के लिए रवाना होते हैं. इधर गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है. जलस्तर बढ़ने के कारण कीनाराम तथा महावीर घाट करीब 30 से 40 फीट तक गहरा हो गया है. पुलिस अधीक्षक ने मनोज कुमार झा ने बताया कि कीनाराम घाट तथा महावीर घाट पर गंगा नदी में जल स्तर बढ़ने के कारण बहुत गहरा हो गया है. जहां स्नान करने लायक नहीं है. इसलिए दोनों घाटों पर स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उन्होंने श्रद्धालुओं से शिवरामपुर घाट पर स्नान करने का आह्वान किया. बताया कि प्रतिबंधित घाटों के रास्ते पर पुलिस मुस्तैद रहेगी. ताकि कोई श्रद्धालु जा न सके. जबकि शिवरामपुर घाट पर पुलिस बल के साथ ही एक नाव, दो गोताखोर, एक रस्सी रहेगी.

Tags: बाढ़ महावीर घाट लीलकर सहतवार सिकंदरपुर सीसोटार

Post navigation

Previous: किसानों को दी धान की फसल में कीट व रोग संबंधी जानकारी
Next: रसड़ा से आए अनिल चतुर्वेदी ने पदभार ग्रहण किया

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा
  • स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
  • स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे
  • तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस
  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा

You may have missed

Belthra Panchayat Bhavan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से हो रही बारिश में पंचायत भवन का छज्जा भरभराकर गिरा

General Desk 27 September, 2026
Ramgovind chaudhari Antim yatra 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • शोक समाचार
  • सिकंदरपुर

स्व.रामगोविंद चौधरी को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब, पैतृक गांव गोसाईंपुर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

General Desk 27 September, 2026
Sanjay Nishad at Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी की अंतिम यात्रा में टूटे दलीय बंधन, सत्ता पक्ष के नेता भी अंतिम दर्शन को पहुंचे

General Desk 27 September, 2026
Belthra Body Found
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन दिन से लापता युवक का शव ताल के पास मिला, गमछे से पेड़ में बंधा था शव,जांच में जुटी पुलिस

General Desk 27 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.