बलिया निवासी मनोज कुमार और तमिलनाडु ते पी महालिंगम फर्जी दस्तावेज पर विदेश यात्रा पर गए थे. इन्हें दिल्ली डिपोर्ट किया गया है. दोनों गत दिनों इराक गए थे, लेकिन यात्रा दस्तावेज फर्जी पाए जाने पर उन्हें वापस भारत भेज दिया गया.

उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व्यास जी गोंड के पिता बैजनाथ प्रसाद का निधन सोमवार को लखनऊ के एसजीपीजीआई में हो गया. वे 80 वर्ष के थे. पिछले कई दिनों से बीमार भी चल रहे थे.
मऊ के गाली कांड के जरिए देश भर सुर्खियों में आए भाजपा से निष्कासित दयाशंकर सिंह की एफआईआर खारिज करने की याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने खारिज कर दी है. अब इस मामले की सुनवाई 8 अगस्त को होगी. मालूम हो कि दयाशंकर सिंह गिरफ्तारी के डर फरार चल रहे हैं.
प्रदेश में सबसे अधिक सक्रिय सदस्य बनाने वाले अध्यक्ष का खिताब पाने के बाद बलिया में प्रथम बार आगमन पर समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राना कुणाल सिंह का भव्य स्वागत जनपद की सीमा से लेकर सपा कार्यालय तक किया गया.
नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता शशिकांत चतुर्वेदी ने मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक की. श्री चतुर्वेदी ने कहा कि सभी कांग्रेसी एक साथ 28 जुलाई को बलिया से छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस से प्रस्थान कर 29 जुलाई को सुबह लखनऊ पहुंचेंगे. रमाबाई मैदान में होने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में हम सब भाग लेंगे.