60 दिवंगत साथियों के लिए कैंडिल जलाएंगे शिक्षामित्र

प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिला कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को मॉडल तहसील परिसर में हुई. जिला महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि पांच सितम्बर को लखनऊ लक्ष्मण मेला पार्क में अवशेष शिक्षा मित्रों का मानदेय वृद्धि को लेकर गांधीवादी तरीके से चल रहे धरना के दौरान पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया. यह निंदनीय है.

एक ही दिन दो नातियों के नाना बने राजद सुप्रीमो लालू

बिहार पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी चीफ लालू प्रसाद यादव एक ही दिन दो नातियों के नाना बने हैं. उनके बेटे और बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और राज्यसभा सांसद डॉ. मीसा भारती ने सोशल साइट फेसबुक पर इसकी जानकारी दी है. बता दें कि मीसा और उनकी सबसे छोटी बहन राजलक्ष्मी को बेटा हुआ है.

गवर्नर ने पूछा सीएम से, रिजवी शपथ क्यों नहीं ले रहे

सूबे के राज्यपाल राम ऩाईक ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछा है कि आखिर जियाउद्दीन रिजवी मंत्री पद की शपथ क्यों नहीं ले रहे हैं. गौरतलब है कि बीते 27 जून को मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था. उस दिन रिजवी के मंत्री बनाए जाने की घोषणा तो हुई, मगर मक्का की यात्रा पर होने के कारण श्री रिजवी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत नहीं कर सके.

जीआरपी के आला अफसर बलिया पहुंचे

राजकीय रेल पुलिस के लखनऊ रेंज के डीआईजी दलवीर सिंह अपने मातहतों के साथ वृस्पतिवार को बलिया पहुंचे. वे जीआरपी थाने में पूछताछ करने के बाद सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचे. जहां पर मंगलवार को देर रात छपरा-लखनऊ एक्सप्रेस में लूट के बाद ट्रेन से बाहर फेंकी गई महिला का इलाज चल रहा है.

नंदू चौरसिया का लखनऊ में निधन

कोटवारी निवासी समाजसेवी की लखनऊ में इलाज के दौरान बुधवार की सुबह मौत हो गयी. उनकी मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गयी.