आदिवासी अधिकार सम्मेलन 11 दिसम्बर को लखनऊ में

विधान सभा मार्ग, लखनऊ स्थित अम्बेडकर महासभा के हाल में 11 दिसम्बर रविवार को समय 11 बजे से एक दिवसीय आदिवासी अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

लाठी चार्ज पर मथुरा महाविद्यालय में भी शिक्षकों ने आक्रोश जताया

लखनऊ में पेंशन बहाली की मांग पर पुलिस लाठी चार्ज में शिक्षक की मौत के विरोध में मथुरा महाविद्यालय में भी अध्यापकों ने जनपदीय महाविद्यालय के आह्वान पर शिक्षण कर स्थगित कर बैठक की. बैठक में अध्यापकों ने प्रदेश सरकार द्वारा कर्मचारियों के मांगों पर आए दिन निरंकुशता एवं असंवैधानिक तरीकों से पुलिस बल का प्रयोग कर दबाने जाने के प्रयास पर आक्रोश जताया

मुख्यमंत्री को पहनाया ताज, बताया विधायक का ‘राज’

गाजीपुर जिले के सपा के वरिष्‍ठ नेता रामाधार यादव ने गुरुवार को मुख्‍यमंत्री आवास पर अखिलेश यादव को मुकुट पहनाकर प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों के लिए सम्‍मानित किया और क्षेत्र के समस्‍याओं से भी उन्हें अवगत कराया.

शिक्षकों पर लाठीचार्ज की बिल्थरारोड में भी भर्त्सना

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठीचार्ज के चलते शिक्षक रामअशीष सिंह की मौत को लेकर शिक्षकों में उबाल है. शिक्षकों ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मर्यादा के विपरीत बताया.

पुलिस लाठीचार्ज में शिक्षक का निधन, संगठनों ने जताया विरोध

लखनऊ में शिक्षक कर्मचारी पुरानी पेंशन के बहाली की मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज में कुशीनगर के शिक्षक की मौत का मामला गरमाने लगा है. शिक्षकों के विभिन्न संगठनों ने सरकार को चेतावनी देते हुए संघर्ष की अगली रणनीति तैयार करने के लिए अलग अलग बैठक करने का निर्णय लिया है.