नवानगर की सीडीपीओ रही पुष्पा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट

सूचना आयुक्त लखनऊ के निर्देश पर सिकन्दरपुर पुलिस ने नवानगर ब्लाक की तत्कालीन बाल विकास परियोजना अधिकारी पुष्पा सिंह के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया.

बस्ती में सपा को बड़ा झटका, दयाशंकर पटवा भाजपा में शामिल

कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज की सभा में पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दयाशंकर पटवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में बीजेपी में शामिल हुए.

हाईकोर्ट: ग्राम पंचायत अधिकारी परीक्षा परिणाम को चुनौती

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ की ओर से आयोजित 3587 ग्राम पंचायत अधिकारी (वीडीओ) के पदों के लिए हुई परीक्षा के परिणाम को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.

खड़े ट्रक में घुसी एंबुलेंस, एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग पर संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार व मंगलवार की दरम्यानी रात मरीज लेकर लखनऊ जा रही एक एम्बुलेंस खड़े ट्रक से भिड़ गई. चुरेब ओवरब्रिज के पास दुर्घटना में एम्बुलेंस में सवार एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई.

बलिया समेत तीन जिलोें के बीएसए मुख्यालय से संबद्ध

प्रदेश चुनाव आयोग ने रामपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्याम किशोर तिवारी, हमीरपुर के एसएन सिंह तथा बलिया के डॉ. राकेश सिंह को तत्काल प्रभाव से मुख्यालय से सम्बद्ध करने का निर्देश दिया है.