पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशन में मंगलवार को रसड़ा, बांसडीह क्षेत्र व सहतवार में चारो तरफ दो पहिया वाहनों का लगभग तीन घण्टे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.
पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देशन में मंगलवार को रसड़ा, बांसडीह क्षेत्र व सहतवार में चारो तरफ दो पहिया वाहनों का लगभग तीन घण्टे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया.
नगर के पुराने छविगृह सरयू हाल में जादूगर एसके सागर का मैजिक शो उद्घाटन सोमवार को हुआ. इसकी शुरुआत विधायक प्रतिनिधि रमेश सिंह एवं कोतवाल धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.
श्रीनाथ मठ पर रामचरित मानस सत्संग अनुष्ठान समिति ब्रम्हस्थान के तत्वधान में नौ दिन तक चलने वाले श्री राम चरित मानस नवाह परायण पाठ एवम संत सम्मलेन का प्रारम्भ मंगलवार को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ की गयी.
सिसवार कला गांव स्थित आईजीडी बाम्बे आर्ट व योगा टीचर्स ट्रेनिंग क्लिनिक का लोकार्पण सोमवार को विधायक उमा शंकर सिंह ने किया. ग्राम प्रधान एकलाख अंसारी ने विधायक उमा शंकर सिंह को माल्यार्पण कर स्वागत किया. अपने सम्बोधन में श्री सिंह ने कहा कि आज के आधुनिक युग में तकनीकि शिक्षा का महत्व बढ़ गया है.
रसड़ा नगर के खराहवा इनार में रविवार की रात चोरों ने नसीम अहमद के घर के पिछवाड़े से छत के सहारे आंगन में प्रवेश कर खूंटी पर टंगे पैंट से साढ़े सात हजार रुपये के साथ एक कीमती मोबाइल पर पर हाथ साफ कर दिया.
रामलीला मैदान में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न हुई. पार्टी द्वारा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुब्रत पाठक को बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर ख़ुशी का इजहार किया. कार्यकर्ताओं ने आशा जताई की उनके मनोनयन से संगठन में गतिशीलता आयेगी. साथ ही आगामी विधान सभा चुनाव में लाभ भी मिलेगा.
उप्र ग्रामीण पुलिस चौकीदार संगठन द्वारा चौकीदारों की समस्याओं को विगत कई सालों से धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को अवगत करवाया जाता रहा है. हालांकि चौकीदारों का धरना प्रदर्शन बेमतलब साबित हो रहा है. इससे चौकीदारों में आक्रोश व्याप्त है. उक्त विचार संगठन के जिलाध्यक्ष शारदा पासवान ने व्यक्त किया.
शाहमुहम्मद पुर गांव स्थित बालेश्वर इण्टर मीडिएट कॉलेज के प्रांगण में नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में संविधान दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया. अध्यक्षता कर रहे रामसूरत तिवारी ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर के व्यक्तित्व व कृतित्व पर छात्रों से परिचर्चा की.
रसड़ा नगरा मार्ग पर सिंगही चट्टी पर शनिवार की रात 10 बजे ट्रैक्टर से गिर कर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. आनन फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले जाया गया, जहां उसकी हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. बनारस ले जाते समय युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
रसड़ा तहसील प्रांगण में कांगेस के कार्यकर्ताओ ने मोदी सरकार के नोट बंदी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया.
रसड़ा के गांधी पार्क के मैदान में सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी की कार्यकर्ता सम्मलेन में शनिवार को वक्ताओं ने प्रदेश में भासपा एवं भाजपा की सरकार बनाने की हुंकार भरी. पूर्वांचल राज्य बनाने सहित भासपा की नीतियो को अमल में लाने के लिए कार्यकर्ताओ ने संकल्प दोहराया.
विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने जिला उद्योग बन्धु की बैठक की. बैठक में उद्यमियों की समस्याओं को सुना और सम्बन्धित अधिकारियों को प्राथमिकता पर समाधान करने का निर्देश दिया. उद्यमियों ने बेहतर विद्युत व्यवस्था पर खुशी जाहिर की.
सरकार के नोट बंदी का फरमान जारी किए हुए दो हफ्ते बीत जाने के बाद भी लोगों की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है. नोट बंदी पर सरकार के फैसले पर सवाल भी उठने भी लगे हैं. अधिकांश बैंकों द्वारा नए नोट दो हजार का भुगतान किया जा रहा है.
कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा गांव में शुक्रवार की सुबह दबंगों ने दो वृद्ध समेत तीन लोगों की धुन दिया. सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर करवाया गया.
बसपा विधायक उमाशंकर सिह ने सहतवार के वार्ड नं एक में नोट बन्दी के दौरान 15 नवम्बर की रात हर्ट एटैक हुई मौत के मामले में पीड़ित परिवार को पचास हज़ार रुपये का चेक दिया. साथ ही हर सम्भव सहायता देने का अश्वासन भी दिया.
नोट बंदी के दो हफ़्तों से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ग्रामीण अंचलों के बैंकों द्वारा भुगतान न किये जाने से लोगों की समस्यायें कम होने का नाम नहीं ले रही है. ग्रामीण अंचलों के बैंकों पर दलालों का कब्जा है, ग्राहक प्रतिदिन बैकों का परिक्रमा कर निराश होकर बैंक कर्मियों को खरी खोटी सुनाकर लौट जा रहे है. जबकि सरकार लोगों की समस्याओं के दूर करने के लिए रोज कोई न कोई नया आदेश पारित कर रही है.
राघोपुर स्थित पूर्वांचल ग्रामीण विकास केन्द्र पर बृहस्पतिवार को शिविर के द्वारा दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विकलांग प्रमाण पत्र वितरित किया गया.
सन फ्लावर पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को नागपुर (महाराष्ट्र) में आयोजित नौंवी मिनी फ़ुटबाल नेशनल चैम्पियन 2016 में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया एवं पुरस्कृत किया गया.
जनपद के समस्त ब्लाकों के सोशल आडिट टीम के सदस्यों की बैठक 25 नवम्बर को चन्द्रशेखर उद्यान कम्पनी बाग़ में की जाएगी.
कोतवाली स्थित विद्युत विभाग के आफिस पर सुधार कैम्प बृहस्पतिवार को लगाया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी अवर अभियंता राजीव रंजन राय ने दी. श्री राय ने बताया की उपभोक्ता विद्युत विच्छेदन एवं प्राथमिकी से बचने के लिए बिल समय से भुगतान करे.