Tag: बलिया
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रामगोविंद चौधरी के लिए वोट मांगा और कहा कि बांसडीह से हमें संतोष तब होगा जब रामगोविंद चौधरी 70 हजार मतों से आप लोग जिताओगे. राजभर ने वाराणसी में स्वयं के उपर हमले की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा मेरी हत्या कराना चाह रही है पर आप घबराइए नहीं मेरे मरने के बाद भी अरविंद राजभर आपकी सेवा के लिए तैयार है.
रविवार के दिन बांसडीह विधानसभा के भाजपा व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी केतकी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए अमित शाह ने मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार के दिन सपा बसपा पर जमकर हमला बोला. अपने भाषण की शुरुआत करने से पहले उन्होंने भगवान परशुराम एवं महर्षि भृगु की तपो भूमि को प्रणाम किया.
गुरुवार की रात 12 बजे जेठवार गांव निवासी राम बच्चन राम के रिहायशी झोपड़ी में अचानक आग लग गई. आग लगने के समय परिवार के सभी सदस्य झोपड़ी में सो रहे थें. आग ने जब विकराल रूप पकड़ा तब उनको आग लगने की जानकारी हुई तथा वो झोपड़ी से निकलकर शोर मचाने लगे, जिससे अगल बगल के लोग जमा हो गए. इस दौरान आग नें अपना विकराल रूप पकड़ लिया। आग लगने से रिहायशी झोपड़ी में बधी 10 बकरियां भी जलकर खाक हो गई. घर गृहस्ती व खाने पीने का सामान भी जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया.
बलिया से मऊ दोहरीघाट आजमगढ़ लखनऊ होते हुए राजधानी दिल्ली को जोडने वाला वह मुख्यराजमार्ग है. लेकिन चौकियां मोड़ से तेंदुआ ग्राम सभा तक जर्जर सड़क स्थानीय निवासियों के लिए एक अभिशाप बन चुका है. लगभग एक वर्षों से खराब सड़क का दंश झेल रहे नगरवासियों को उस समय राहत का आभास हुआ जब पिछले वर्ष फरवरी में क्षेत्रीय सांसद रविन्द्र कुशवाहा व विधायक धनन्जय कन्नौजिया द्वारा इसका शिलान्यास किया गया.
आये दिन पासबुक प्रिंट कराने के लिये बैंक के ग्राहक व बैंक कर्मियो से तू- तू, मैं-मैं होती रहती है. बैंक कर्मियों का कहना है कि मशीन खराब पड़ी है, उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. वहीं बैंक के ग्राहकों का कहना है कि बैंककर्मी जानबूझकर प्रिंटर को खराब होने का हवाला देकर ग्राहकों को भरमाती रहती है जबकि बैंक का निजी कार्य होने पर प्रिंटर ठीक हो जाता है. बैंक के ग्राहकों ने सम्बंधित बैंक के उच्चाधिकारियों का ध्यान इस ओर अविलंब अपेक्षित कराते हुये जनहित में बैंक प्रिंटर ठीक कराने की मांग की है.
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में मतदान प्रतिशत बहुत ही कम है जो लगभग 54% हैं. उन्होंने बताया कि इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग लोगों के लिए घर पर भेज कर मतदान करने की व्यवस्था थी जिनमें से 80 वर्ष से अधिक 483 लोगों ने वोट डाला. जबकि दिव्यांग लोगों में 204 लोगों ने वोट डाला. कुल 687 लोगों ने वोट डाला.
