
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
अमित उपाध्याय, बलिया
रसड़ा,बलिया. भतीजी को टीईटी की परीक्षा दिलाने जा रहे व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठी परीक्षा देने जा रही भतीजी बुरी तरह से घायल हो गई.
घटना रसड़ा -बलिया मार्ग पर संवरा के पास शुक्रवार की सुबह हुई जहां बाइक से जा रहे चाचा भतीजी को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर वाहन के साथ मौके से फरार हो गया
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बताया गया कि रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रामबारी सरायभारती निवासी कन्हैया राम (65 वर्ष) अपनी भतीजी प्रियंका (34) को टीईटी की परीक्षा दिलाने बलिया जा रहे थे. संवरा के समीप पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक को तेज टक्कर मार दी.
हादसे के बाद कन्हैया और उनकी भतीजी जमीन पर गिर पड़े. कन्हैया को ज्यादा चोटें आईं. दोनों को रसड़ा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कन्हैया राम को मृत घोषित कर दिया और प्रियंका को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कन्हैया राम की असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं गांव में भी शोक है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

