Skip to content
10 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • UP Election 2022: अमित शाह ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला
  • ELECTION लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • राजनीति

UP Election 2022: अमित शाह ने सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला

रविवार के दिन बांसडीह विधानसभा के भाजपा व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी केतकी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए अमित शाह ने मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार के दिन सपा बसपा पर जमकर हमला बोला. अपने भाषण की शुरुआत करने से पहले उन्होंने भगवान परशुराम एवं महर्षि भृगु की तपो भूमि को प्रणाम किया.
Central Desk 27 February, 2022 1 minute read
HM Amit shah _ ballia

मनियर, बलिया. रविवार के दिन बांसडीह विधानसभा के भाजपा व निषाद पार्टी के संयुक्त प्रत्याशी केतकी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए गृह मंत्री अमित शाह ने मनियर इंटर कॉलेज के प्रांगण में रविवार के दिन सपा बसपा पर जमकर हमला बोला. अपने भाषण की शुरुआत करने से पहले उन्होंने भगवान परशुराम एवं महर्षि भृगु की तपो भूमि को प्रणाम किया.

 

उन्होंने बलिया के बगावती तेवर की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया के नाम आते ही रक्त वाहिकाओं में बिजली उमड़ती है. यह चित्तू पांडेय एवं मंगल पांडेय की धरती है. इस धरती पर जयप्रकाश जी ने जन्म लिया था. इस धरती पर कुंवर सिंह ने अपने हाथों से अपना हाथ काट कर मां गंगा को समर्पित किया.  इस भूमि की स्वर्णिम इतिहास है. आप लोग केतकी सिंह को एक मौका दे दो हम बलिया को गौरवान्वित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि 2017 से पहले गुंडों माफियाओं का बोलबाला था कि नहीं. उन्होंने जन समुदाय से पूछा इस समय आजम खां, अतीक अहमद ,मुख्तार अंसारी कहां है? जनता की तरफ से आवाज आई जेल में. उन्होंने कहा कि भूल से साइकिल पर बटन दबा दोगे तो क्या यह जेल में रहेंगे? जनता के तरफ से आवाज आई नहीं. लोगों ने कहा गुंडों माफियाओं को अगर उत्तर प्रदेश से कोई मुक्त करा सकता है तो वह आदित्यनाथ योगी की सरकार है. सपा, बसपा ,बुआ ,भतीजा ने सरकारी जमीन छीनने का काम किया. उन्होंने सरकार की तमाम योजनाओं की चर्चा की. कहा कि बलिया जनपद में एक औद्योगिक केंद्र खोला जाएगा. श्रीराम पुल का उद्घाटन, बांसडीह में ऑक्सीजन प्लांट सहित इत्यादि योजनाओं की चर्चा की. बलिया को एक्सप्रेसवे से भी जोड़ने की बात कही. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के इत्र वाले मित्र की ऊपर जब रेड पड़ती है तो अखिलेश यादव हड़बड़ा जाते हैं. मोदी जी से कहे कि इस समय उन पर रेड क्यों डालते हो ?मोदी जी ने कहा कि तुम्हारा उनसे रिश्ता क्या है? अखिलेश यादव को बांसुरी वाले का कर संबोधित किया. श्रीमती केतकी सिंह ने भारतीय जनता पार्टी की तमाम योजनाओं की चर्चा करते हुए अपनी इज्जत प्रतिष्ठा की जिम्मेदारी बांसडीह की जनता पर छोड़ दिया. जिला को ऑपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन व टाउन पॉलिटेक्निक के चेयरमैन कमलेश कुमार सिंह, पूर्व विधायिका विजयलक्ष्मी, सपा नेता ब्रह्मानंद सिंह बंटी को बीजेपी का पट्टा ओढ़ा कर अमित शाह ने पार्टी में शामिल किया.

मंच पर बिहार महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अमरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शिव शंकर चौहान, कुंवर विजय सिंह उर्फ पप्पू जी ,विजय रंजन गुप्ता, नागेंद्र पांडेय, पूर्व विधायिका विजयलक्ष्मी, राणा प्रताप यादव दाढ़ी ,व्यापारी नेता अरविंद गांधी ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनोद शंकर दुबे, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह, कमलेश कुमार सिंह मंडल अध्यक्ष शीतांशु गुप्ता सहित आदि लोग रहे.

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद बलिया के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अपने टीम सिद्धांत मिश्रा, डॉ आत्मानंद सिंह, डॉ मनीष कुमार सिंह, निलेश कुमार उपाध्याय ,अनुज सिंह ,अयोध्या तिवारी, जयंत कुमार सिंह के साथ भाजपा ज्वाइन कर केतकी सिंह का समर्थन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र नाथ त्रिपाठी व संचालन युवा नेता गोपाल जी सिंह ने किया.

(मनियर संवाददाता वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट)

Tags: भगवान परशुराम मनियर इंटर कॉलेज विधानसभा चुनाव 2022 श्रीमती केतकी सिंह सपा "बसपा

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी 28 फरवरी को आयेंगे बलिया, पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम यहां देखें
Next: ओमप्रकाश राजभर ने रामगोविंद चौधरी के लिए मांगा वोट, भाजपा पर साधा निशाना

ये भी पढ़ें

Sapa Dharmendra Yadav
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव

General Desk 1 October, 2026
Shravan kumar bharti BSP
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

General Desk 28 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव
  • अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे
  • तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर
  • बदहाल सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों का धरना जारी, ग्रामीण बोले जर्जर सड़क पर आए दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
  • स्वर्गीय रामगोविंद चौधरी को श्रद्धांजलि देने अखिलेश यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेता पहुंचेंगे बलिया
  • सरयू की लहरें निगल रहीं गांव, अस्तित्व बचाने के लिए ग्रामीणों की बैठक, सरकारी कार्यों से संतुष्ट नहीं
  • झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल
  • तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
  • आम्रपाली दुबे की नई फिल्म बीवी हो तो ऐसी का ट्रेलर रिलीज, पारिवारिक रिश्तों के पेंच और हास्य का फुल डोज
  • बेल्थरारोड में लाखों रुपए कीमत के पटाखे जब्त, अवैध भंडारण पुलिस की छापेमारी
  • मारपीट और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में बदहाल बिजली व्यवस्था की शिकायतों पर विधायक हंसूराम ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम
  • ग्राम पंचायत की ओर से स्कूल में बिछाई जा रहीं इंटरलाकॉकिंग ईंटें, बच्चों को मिलेगा साफ-सुथरा परिसर
  • गाली-गलौच और मारपीट के आरोप में महिला की शिकायत पर पड़ोसी व्यक्ति पर केस दर्ज
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में 613 करोड़ की परियोजना से बदल जाएगी तस्वीर, सरयू पर नया पुल और रेल ओवर ब्रिज निर्माण तेजी से जारी
  • गरीब, शोषित और वंचितों की आवाज थे रामगोविंद चौधरी- सैदपुरा में सपा समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • नवरात्र, दुर्गापूजा, दशहरा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की रणनीति के लिए बैठक
  • बेल्थरारोड क्षेत्र में सरयू नदी खतरे के निशान से 96 सेमी ऊपर, तटीय गांवों के लोगों की चिंता बढ़ी
  • सड़क किनारे लगे खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
  • सर्वाइकल कैंसर के प्रति महिलाओं को किया जागरूक, स्वास्थ्य अधिकारों और कानूनी सहायता की दी गई जानकारी
  • प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली छ: छात्राएं सम्मानित, बच्चों को बताया गया पत्र लेखन का महत्व
  • गिरे पेड़ का तना सड़क पर छोड़ दिया, टकराकर बाइक सवार युवक घायल
  • दानवीर भामाशाह सम्मान समारोह में समाजसेवियों का सम्मान
  • बोलेरो और मैजिक वाहन में सामने से भीषण टक्कर, एक महिला समेत 6 लोग गम्भीर रुप से घायल

You may have missed

Akhilesh Yadav gosaipur
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत

General Desk 9 October, 2026
Arvind Rajbhar Belthra
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

General Desk 9 October, 2026
Belthra Patakha Jabt
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

अवैध पटाखा मामले में दूसरा आरोपी अब तक फरार, मकान में छिपाकर रखे थे छह लाख के पटाखे

General Desk 8 October, 2026
Belthra Accident 3
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

तीन सड़क हादसों में एक महिला सहित सात लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

General Desk 8 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.