Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. कहते हैं जहां चाह होती है, वहां राह निकल आती है. सरयू नदी की लहरों में समा चुके प्राथमिक विद्यालय भोजपुरवा के बच्चों को आखिरकार एक नई छत मिल गई है, लेकिन यह छत किसी स्कूल की नहीं बल्कि ग्राम पंचायत सचिवालय की है।
विभाग के पास कोई ठोस विकल्प न होने के कारण आनन-फानन में इस प्रशासनिक भवन को ही ‘पाठशाला’ घोषित कर दिया गया है। तय व्यवस्था के तहत स्कूल की बची-खुची टेबल कुर्सियां सचिवालय में रख दी गई हैं और कागजों पर पढ़ाई का शंखनाद भी कर दिया गया है लेकिन जमीनी हकीकत इस सरकारी उत्साह से बिल्कुल जुदा है।
सचिवालय से स्कूल के संचालन को लेकर जब धरातल की पड़ताल की गई, तो दावों की हवा निकल गई। विद्यालय के सहायक अध्यापक पवन कुमार सिंह ने बताया कि कल से सचिवालय में स्कूल तो शुरू कर दिया गया है, लेकिन बच्चों की संख्या न के बराबर है। दरअसल, पूरा इलाका बाढ़ और कटान की त्रासदी झेल रहा है। रास्ते टूटे हैं और चारों तरफ पानी भरा है। ऐसे में मासूम बच्चे जान जोखिम में डालकर इस अस्थाई ‘सचिवालय स्कूल’ तक कैसे पहुंचें, इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.


