बलिया LIVE पूर्वांचल के गली मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक – न्यूज और व्यूज का ऑनलाइन फोरम है. बलिया LIVE will serve as a trusted guide to the crush of news and ideas around you. With thoughtful analysis and fearless views our team of editors.

बलिया में गंगा, घाघरा, तमसा के तेवर में नरमी आई है, हालांकि गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वाराणसी में उफनाई गंगा अब घाटों की सीढ़ियों से उतर चुकी है, बाढ़ का कहर थमने के बाद ग्रामीण इलाकों में लोग बाग अपने घरों को संवारने में जुटे है. बाढ़ के पानी में हालांकि सैकड़ों कच्चे मकान जमीदोज हो चुके हैं, हजारों एकड़ कृषि योग्य जमीन पर खड़ी फसलें बाढ़ में बह गई हैं. खेतों में मेड़ें गुम हो चुकी है, कई इलाकों में मृत पशुओं के शव दुर्गंध फैला रहे हैं, जबकि गांव की पगडंडी दलदली होने के कारण उसमे चलना फिरना दूभर है.
नरहीं थानान्तर्गत ग्राम कुतुबपुर निवासी एक अधेड़ गंगाधारी (55) पुत्र बसमित रविवार की रात लगभग 9 बजे पैदल ही कहीं से अपने घर कुतुबपुर जा रहा था कि बलिया से बक्सर जा रही पीछे से तेज गति से आ रह प्राइवेट बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर गांव में सोमवार को राशन बांटने के दौरान बाढ़ पीड़ितों के हमले में हल्दी थाने का एक सिपाही और लेखपाल घायल हो गया.
जिलाधिकारी ने सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय सागरपाली में राहत शिविर का निरीक्षण किया. वहां लेखपाल ही नदारद थे. वहां मौजूद मेडिकल टीम से दवाओं की उपलब्धता आदि के संबंध में पूछताछ की.