छोटे-मोटे विवादों को समझा बुझाकर निस्तारित करवाएं

शहर कोतवाली में समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने फरियादियों की समस्याओं को सुना. उन्होंने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित निस्तारण के तरीके भी समझाये. इस अवसर पर आए चारों प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया.

हौसला पोषण योजना की अब होगी क्रॉस चेकिंग

सीडीपीओ अमरनाथ चैरसिया को चिलकहर ब्लाक व शहर क्षेत्र में, पल्लव यादव को रसड़ा व बेरूआरबारी में, शीला देवी को सोहांव व रेवती में, सुरेन्द्र सिंह यादव को गड़वार व सीयर में क्रॉस चेकिंग करने का निर्देश दिया गया है. सीडीपीओ सरस्वती शाख्या को नगरा व दुबहड़ ब्लाक में, पूनम सिंह को हनुमानगंज व मुरलीछपरा में, मालती देवी को नवानगर व बैरिया में, तारा सिंह को बेलहरी व बांसडीह में, नीलम राय को मनियर ब्लाक में तथा सुशीला देवी को पन्दह ब्लाक में जांच करने को कहा गया है.

रेवती में विसर्जन जुलूस में बवाल और फायरिंग

दुर्गा विसर्जन जुलूस में अचानक हुए बवाल एवं फायरिंग में घायल तीन युवकों को जिलाचिकित्सालय द्वारा वाराणसी रेफर कर दिया गया. पेट में गोली लगने से घायल एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं पैर में गोली लगने व सिर में चोट लगने से घायल दो अन्य युवकों का उपचार भी वाराणसी में चल रहा है.

बूथ पर नदारद बीएलओ को सस्पेंड कर दिया

जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने आधा दर्जन बूथों पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया. कदम चौराहे पर स्थित बूथ पर नदारद मिले बीएलओ को सस्पेंड करने का आदेश दिया. सचेत करते हुए कहा है कि विशेष तिथि आयोजित करने का उद्देश्य हर छूटे मतदाताओं का नाम जोड़वाना है.

गैरहाजिर रहने पर मंडी सचिव से कैफियत तलब

विकास भवन के सभागार में जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस ने विकास कार्यों की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक की. अधिकारियों को सचेत किया कि ‘डी‘ श्रेणी पाने वाले विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सभी विभागों को अपने लक्ष्य को नवम्बर तक पूरा कर लेने की सख्त चेतावनी दी