कोटवारी में करेंट की चपेट में आए किशोर ने दम तोड़ा

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कोटवारी गांव में मंगलवाल को विद्युत तार जोड़ते समय तार में करेंट आ जाने से एक बालक झुलस गया. परिजन आनन फानन में बालक को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया. मौत की समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. अर्जुन राजभर (14 ) पुत्र स्व. गोरख अपने घर में तार जोड़ रहा था. उसी समय लाइन आ गयी तथा लाइन की जद में आ गया. नतीजतन उसकी मौत हो गयी.

गंगा तट पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया युवक, मौत

मुण्डन संस्कार में शामिल होने आया एक युवक हाईटेंशन तार की जद में आने से गंभीर रूप से झुलस गया. गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई. इसके चलते पलक झपकते ही खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया. युवक की मां का रोते रोते बुरा हाल है.

नगरा में करंट से युवक की मौत

नगरा थाना क्षेत्र के निकासी निवासी अरविंद उर्फ लाला (21 ) पुत्र कंचन कुमार राजभर की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई. वह नलकूप पर लगे हैंडपंप से अपनी बाइक धो रहा था. इसी दौरान पास में लगे अर्थिंग के तार में करेंट आ गया. उसकी चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. युवक की मौत से गांव में मातम छाया हुआ है.

बहादुरपुर में करेंट से युवती की मौत, मां गंभीर

कोतवाली थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में गुरुवार की सुबह हाईटेंशन करेंट की चपेट में आने से पूजा तिवारी (22) पुत्री प्रेम तिवारी निवासी सुरेमनपुर थाना बैरिया की मौके पर ही मौत हो गई. उसे बचाने के प्रयास में उसकी मां आशा देवी (47) भी करेंट की चपेट में आकर झुलस गई.

बांसडीह में करेंट की चपेट में आए युवक की मौत

बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के डूही मुंशी निवासी सुनील पटेल (34) पुत्र परशुराम पटेल की मौत करेंट की जद आने से हो गई. यह वाक्या उस वक्त हुआ, जब गांव में ही लगे खम्भे पर चढ़ कर वह तार जोड़ रहा था. उसी वक्त बिजली चली आई और उसके जद में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.