Skip to content
12 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • एसडीएम की पहल पर कोतवाली में सर्विलांस सिस्टम का लोकार्पण
  • Featured Story
  • जिला जवार

एसडीएम की पहल पर कोतवाली में सर्विलांस सिस्टम का लोकार्पण

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि कस्बे की सर्विलांस सिस्टम लगाने का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है. यह पूरे प्रदेश के लिए एक रोल मॉडल हो सकता है.
Central Desk 4 January, 2020 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
CCTV_RAsara
  • डीएम-एसपी ने किया लोकार्पण, कहा, रसड़ा नपा पूरे प्रदेश के लिए रोल मॉडल
  • स्मार्ट सिटी योजनान्तर्गत कस्बे के 31 जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे

रसड़ा : रसड़ा के SDM विपिन कुमार जैन (आईएएस) की आधुनिक सोच और पहल पर नगरपालिका रसड़ा क्षेत्र सीसीटीवी कैमरे से लैस हो गया. नगरपालिका की ओर से कोतवाली में लगाए सर्विलांस सिस्टम का लोकार्पण डीएम श्रीहरि प्रताप शाही और एसपी देवेंद्र नाथ ने किया.

स्मार्ट सिटी योजना अंतर्गत कस्बे में कुल 31 जगह की हर गतिविधि पर तीसरी आंख लगी रहेगी. इसके अलावा डीएम ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कार्य की भी हरि झंडी दिखाकर शुरुआत की.

लोकार्पण के बाद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने कहा कि कस्बे की सर्विलांस सिस्टम लगाने का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है. यह पूरे प्रदेश के लिए एक रोल मॉडल हो सकता है. रसड़ा जैसी छोटी नगरपालिका में यह सुविधा हम सबके लिए गर्व की बात है.

इसके लिए खासतौर पर SDM विपिन जैन के अलावा नगरपालिका की टीम, कोतवाल व अन्य को धन्यवाद दिया. उन्होंने एसडीएम से इस कार्य की विस्तृत रिपोर्ट मांगी, ताकि इसे नगर निकाय मुख्यालय को भेजा जाए और इससे प्रेरित होकर अन्य जगहों पर भी ऐसी व्यवस्था हो.

 

 

कोतवाल सौरभ राय को इस सीसीटीवी कैमरे के जरिये जो घटनाएं सुलझाई जाए, उन उपलब्धियों की भी जानकारी अवश्य देने कहा. वार्ड में डोर टू डोर कलेक्शन के माध्यम से यह संदेश देने का आवाह्न किया कि रसड़ा स्वच्छता के मामले में जिला ही नहीं, प्रदेश में भी अपना स्थान रखता है. जल निकासी के लिए होने वाले सर्वे के बाद एक समेकित कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने को कहा.

एसपी ने भी जताया आभार

विशिष्ट अतिथि एसपी देवेन्द्रनाथ ने थाने में सर्विलांस सिस्टम का कंट्रोल रूम बनाने के लिए नगरपालिका परिषद रसड़ा का आभार जताया. कहा कि हम भी चाहते हैं कि हर एरिया सुरक्षित रहे. ऐसे में नपा द्वारा यह सिस्टम लगाकर लोगों को सुरक्षित रखने के लिए जो सार्थक प्रयास किया गया है, वह हमारे लिए भी काफी कारगर होगी.

 

 

एसडीएम विपिन जैन ने कहा कि ड्रेनेज और कचरा से हर घर प्रभावित होता है. हमने इसको ठीक कराने के लिए सर्वे कराने का निर्णय लिया है. जल्द ही यह सर्वे शुरू होगा.

जैन ने बताया कि डोर-टू-डोर कलेक्शन का मॉडल तैयार किया था, जिसकी शुरुआत दो वार्ड से किया गया. इसको जल्द ही पूरी नगरपालिका में लागू किया जाएगा. यह नगरपालिका पूरे जनपद के लिए एक रोल मॉडल के रूप में होगी. इस मौके पर चेयरमैन मोती रानी सोनी, वशिष्ठ नारायण सोनी, अविनाश सिंह आदि मौजूद थे.

Related

Tags: एसडीएम एसपी कोतवाली डीएम रसड़ा लोकार्पण सीसीटीवी कैमरे

Post navigation

Previous: शिवाल मठिया गांव के पास युवक से दिनदहाड़े 12 हजार लूटे
Next: लोक कल्याण की कामना करने वाला ही होता है संत : शशिकांत

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.