Skip to content
14 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, एक सप्ताह में पूरा हो कटान रोधी कार्य, मौके पर जाकर किया निरीक्षण
  • Front Page
  • बैरिया

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, एक सप्ताह में पूरा हो कटान रोधी कार्य, मौके पर जाकर किया निरीक्षण

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज बाढ़ खण्ड, बलिया के नियंत्रणाधीन ग्राम समूह चैन छपरा, रामगढ़ एवं गंगापुर के पास कटान रोधी परियोजनाओं का निरीक्षण किया।
General Desk 28 June, 2025 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
DM Ballia Katan rodhi work

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया.

बलिया. पिछली बरसात में गंगा और सरयू में आई बाढ़ और कटान ने बलिया में काफी तबाही मचाई थी। प्रशासन पर समय रहते कटान रोधी कार्य पूरा नहीं करने का आरोप भी लगा था। इसी को देखते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने आज बाढ़ खण्ड, बलिया के नियंत्रणाधीन ग्राम समूह चैन छपरा, रामगढ़ एवं गंगापुर के पास कटान रोधी परियोजनाओं का निरीक्षण किया।

अधिशासी अभियंता बाढ़ ने बताया कि ग्राम समूह चैन छपरा के पास धनराशि 12.45 करोड़ की लागत से स्वीकृत परियोजना के अंतर्गत 02 अदद स्पर का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माण कार्य के अन्तर्गत लाचिंग एप्रन का कार्य पूर्ण हो गया है तथा शैंक भाग पर बोल्डर से पिचिंग का कार्य प्रगति में है,जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता बाढ़ को शेष कार्य को एक सप्ताह के अन्दर पूर्ण कराने के निर्देश दिए

जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों से वार्ता करने पर अवगत कराया गया कि इस स्पर के निर्माण से कटान से निजात मिलेगी। ग्रामीणों द्वारा यह भी कहा गया कि ग्राम भरसौता से हल्दी तक नए रिंगबंध एवं रेपुरा रिंग बांध के मरम्मत से लगभग 02 लाख आबादी को सुरक्षा मिलेगी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता,बाढ़ को निर्देशित किया कि इसका सर्वे कराकर ले-आउट प्रेषित किया जाय, जिससे उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जा सके।

जिलाधिकारी द्वारा ग्राम गंगापुर के पास बलिया-बैरिया तटबन्ध (एन0एच0-31) के किमी0 26.250, लागत रू0 632.95 लाख एवं किमी0 27.500 से 27.950 के मध्य स्पर एवं डैम्पनर निर्माण, लागत रू0 830.59 लाख के परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान परियोजना के कार्य प्रगति में पाये गये तथा किमी0 27.950 पर पूर्व निर्मित स्पर के लाचिंग एप्रन का कार्य प्रगति में था।

अधिशासी अभियन्ता,बाढ द्वारा अवगत कराया गया कि यहां पर केवल लाचिंग एप्रन का कार्य कराया जाना हैं तथा डैम्पनर में स्लोप पिचिंग का कार्य अवशेष है। इस कार्य को भी एक सप्ताह मे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर  एवं तहसीलदार सदर को निर्देशित किया कि आगामी बाढ़ के दृष्टिगत् गंगा नदी की बाढ़ से प्रभावित होने गांवों, मकानों एवं आबादी का विस्तृत सूची तैयार कर लिया जाय तथा बाढ़ शरणालय को चिन्हित कर अभी से सभी कार्यवाही पूर्ण कर लिया जाय।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, तहसीलदार बैरिया मनोज कुमार राय, सहायक अभियन्ता श्रवण कुमार प्रियदर्शी तथा सम्बन्धित जूनियर इंजीनियर मौके पर उपस्थित थे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Related

Tags: Ballia Latest News Ballia LIVE Ballia news अधिकारी कटान रोधी कार्य जिलाधिकारी बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार बाढ़

Post navigation

Previous: Ballia-बांसडीह के बाद अब फेफना पुलिस ने भी दुर्घटना के बाद जाम लगाने वालों पर दर्ज किया केस
Next: बैरिया के गोलू हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

ये भी पढ़ें

BSAOffice
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बैरिया

बलिया के शिक्षक को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार, कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाएं चयनित

General Desk 31 August, 2026
Baghi Ballia 23 August Photo
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22-23 अगस्त 1942 की रात: जब बलिया की पांच दिन की आजादी पर अंग्रेजी फौज ने फिर कब्जा किया

General Desk 23 August, 2026
Baghi Ballia 22 August
  • Front Page
  • स्पेशल/Exclusive

22 अगस्त 1942 को भी आजाद रहा बलिया, नेदरसोल फौज के साथ पहुंचा

General Desk 22 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.