Skip to content
1 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • VIRAL न्यूज़
  • सपा की प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में बोले पूर्व विधायक पवन पांडेय, जरूरत पड़ी तो शास्त्र की जगह शस्त्र भी उठेगा
  • UP लाइव
  • VIRAL न्यूज़
  • बांसडीह

सपा की प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी में बोले पूर्व विधायक पवन पांडेय, जरूरत पड़ी तो शास्त्र की जगह शस्त्र भी उठेगा

Central Desk 12 September, 2021 1 minute read
IMG-20210912-WA0024

बांसडीह, बलिया. साल 2022 विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही महीने बाकी हैं. वहीं राजनीतिक दलों ने अपने-अपने स्तर पर कसरत करना शुरू कर दिया है.

जिले के बांसडीह में रविवार को सपा ने प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन किया. जहाँ अयोध्या के पूर्व विधायक तेज नारायण पांडेय उर्फ पवन पांडेय ने उपस्थित ब्राह्मणों को खूब ललकारा, इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो शास्त्र की जगह शस्त्र भी उठेगा.

बांसडीह स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय परिसर में प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी के दौरान हजारों की संख्या में  ब्राह्मणों का उत्साह देखने लायक था. दरअसल रविवार को प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी का आयोजन पहले से ही होना तय था. जिसमें अयोध्या के पूर्व विधायक तेज नारायण उर्फ पवन पांडेय मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की. पवन पांडेय जैसे ही मंच पर आए माइक पकड़ते ही उत्साह से लवरेज होकर उपस्थित ब्राह्मण समुदाय से कहा कि “आप सभी को प्रणाम!” उन्होंने भोजपुरी में कहा “गोड़ लागतानी!”.

इसके बाद उन्होंने कानपुर के  बिकरु कांड का हवाला देते हुए लोगों से कहा कि “आप लोगों ने खुशी दुबे का नाम सुना होगा. जो जेल में है, वह गरीब परिवार की लड़की प्रताड़ना झेल रही है. सरकार ब्राह्मणों के साथ अन्याय कर रही है.” पूर्व विधायक पवन पांडेय आगे कहा कि “अगर जरूरत पड़ी तो शास्त्र के साथ शस्त्र भी उठाएंगे.”

रविवार को प्रबुद्ध वर्ग संगोष्ठी के बाद नेता प्रतिपक्ष व विधायक – बांसडीह राम गोविंद चौधरी ने कहा कि  “हनुमान जी सभी पार्टियों को आशीर्वाद देते हैं , उसमें भी जो बलवान होता है वह जीत जाता है, ,समाजवादी पार्टी भी बलवान है और महाबीर जी बलवान के प्रतीक हैं, भाजपा  के पास न धर्म है न न्याय है न समता है वो अधर्म के रास्ते पर चल रही है. साल 2022 के विधानसभा चुनाव की लड़ाई भाजपा और सपा के बीच होगी. इसके बीच कोई नहीं है.”

पूर्व मंत्री व बांसडीह विधानसभा से लगातार प्रतिनिधित्व करने वाले स्वर्गीय बच्चा पाठक का नाम लेना नेता प्रतिपक्ष नहीं भूल पा रहे थे.

उन्होंने बच्चा पाठक के साथ रहे विजय ओझा को खुले मंच से बुलाकर आशीर्वाद लिया. विजय ओझा ने कहा कि हम सभी आपके साथ हैं तथा सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया.

स्वर्गीय बच्चा पाठक के परिवार से अशोक पाठक ने लोगों से अपील किया कि विरासत में हम लोगों को राम गोविंद चौधरी मिले हैं.

पाठक ने कहा कि हाल ही में प्रमुख चुनाव हुआ जिसमें चौधरी जी ने चट्टान की तरह साथ देकर प्रमुखी पद हासिल करवाया.

अंत में सफल आयोजन पर बांसडीह विधानसभा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने , उमेश मिश्र, रविशंकर पांडेय ( लाल बाबू ) अभिषेक मिश्र ( मिंटू ) बिहारी पांडेय , राकेश तिवारी छोटे , द्वारिका दुबे, प्रमोद उपाध्याय, अमित मिश्रा, प्रवीण मिश्रा का नाम लेकर धन्यवाद ज्ञापित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुनाथ उपाध्याय और संचालन कौशल पांडेय ने किया.

(बांसडीह से रवि शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)

 

Tags: बांसडीह भाजपा संगोष्ठी सपा

Post navigation

Previous: वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए रणनीति पर हुई चर्चा
Next: चैनराम बाबा प्रांगण में हुआ भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन, पूर्व मुख्यमंत्री जगदंबिका पाल रहे मुख्य अतिथि

ये भी पढ़ें

Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026
Bansdih SDM Pushkar Mishra
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज

General Desk 30 October, 2026

Recent Posts

  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया

You may have missed

Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026
Ubhaon thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा

General Desk 31 October, 2026
Belthra Godam Chori
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे

General Desk 31 October, 2026
Congress Indira ji Puntithi
  • जिला जवार
  • बांसडीह

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.