Skip to content
2 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया की खास – खास ख़बरें / 31 May 2023
  • जिला जवार
  • न्यूज़ Shorts

बलिया की खास – खास ख़बरें / 31 May 2023

बलिया की खास – खास ख़बरें / 31 May 2023 जागरूकता ही एकमात्र वचाव, कल कहीं देर न हो जाय : डॉ वी पी सिंह तम्बाकू जला व तम्बाकू बहिष्कार शपथ ले मनाया गया नो टोबैको डे
सेंट्रल डेस्क 31 May, 2023 1 minute read
Ganga Samagra is determined for the continuity and purity of water pilgrimages

बलिया की खास – खास ख़बरें / 31 May 2023

 

  1. जागरूकता ही एकमात्र वचाव, कल कहीं देर न हो जाय : डॉ वी पी सिंह
  2. तम्बाकू जला व तम्बाकू बहिष्कार शपथ ले मनाया गया नो टोबैको डे
    पटना. 31 मई को दुनिया भर में वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया जाता है. पटना स्थित बिहार के प्रसिद्ध सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में भी बुधवार को वर्ल्ड नो टोबैको डे मनाया गया. भव्य तरीके मनाए गए इस कार्यक्रम में तम्बाकू को जलाया गया व इसे उपयोग में नही लाने के लिए तम्बाकू बहिष्कार की शपथ ली गयी. उक्त कार्यक्रम के जरिये लोगो को तंबाकू से होने वाली घातक बीमारियों के बारे में जागरुक किया गया. पूरे कार्यक्रम का संचालन पद्मश्री डॉ आर एन सिंह के मार्गदर्शन में किया गया.
    ग्लोबल एडल्ट टोबेको सर्वे (गैट्स) 2009-10 के अनुसार, करीब 35 प्रतिशत भारतीय किसी न किसी प्रकार से तंबाकू का इस्तेमाल करते हैं इनमें 47 प्रतिशत पुरुष और 20.2 प्रतिशत महिलाएं हैं.
  3. एफपीओ के निदेशक और सीबीबीओ मार्केट मांग के अनुसार बनाएं प्लान:डीएम
    बलिया. बुधवार को पूर्व निर्धारित सूचना के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में उoप्रo शासन द्वारा वित्त पोषित आत्म निर्भर कृषक समन्वित विकास योजनान्तर्गत यूपी डास्प के द्वारा जनपद में लक्षित 11 विकास खण्ड (दुबहड़, बेलहरी, बैरिया, बेरूआरवारी, चिलकहर, नवानगर, सीयर, गड़वार, पन्दह, हनुमानगंज एवं रेवती) में गठन किया जाना है. जिसका जिला अनुश्रवण समिति द्वारा अनुमोदन का प्रस्ताव अध्यक्ष / जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार की अनुमति से उप कृषि निदेशक इन्द्राज द्वारा प्रस्तुत किया गया. जिस पर समिति द्वारा व्यापक चर्चा के उपरान्त अनुमोदन प्रदान किया गया.
  4. 1 जून को आचार्य चाणक्य का जन्मदिन ब्राम्हण दिवस के रूप में मनेगा
    बलिया.ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद बलिया के जिला कार्यकारिणी की एक बैठक चलता पुस्तकालय टाउन हॉल में संपन्न हुई. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि महान कूटनीतिज्ञ आचार्य चाणक्य का जन्मदिन 1 जून को हर साल के भांति इस साल भी विश्व ब्राम्हण दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया जाएगा.
  5. तेल, दूध, घी में मिलावट की जांच प्रक्रिया विद्यार्थियों को सिखाई
    खाद्य में मिलावट पर चल रहे वैल्यू एडेड कोर्स का समापन
    Taught students the process of checking adulteration in oil, milk and ghee

    जौनपुर. वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में संचालित माइक्रो बायोलॉजी विभाग में 22 मई से 31 मई 10 दिन 30 घंटे का वैल्यू ऐडेड कोर्स फूड एडल्टरेशन संचालित किया गया. इस कोर्स में स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर के विश्वविद्यालय एवं मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज जौनपुर के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया.आज के परिवेश में हम सभी खाद्य पदार्थों में होने वाले मिलावट से भलीभांति परिचित हैं जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही नुकसानदेह हैं . उपरोक्त कोर्स में हल्दी, धनिया लौंग, जीरा, तेल शहद, दूध, घी में प्रायः होने वाले मिलावट की जांच की प्रक्रिया विद्यार्थियों को सिखाई गई.
  6. औद्योगिक संगठन यूआरसी पोर्टल पर कराएं पंजीकरण
    बलिया. उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बलिया ने बताया है कि जनपद के समस्त विभागों, जी०एस०टी०, प्रदूषण, मण्डी परिषद, खाद्य प्रसंस्करण, कारखाना अधिनियम के दायरे में आने वाले समस्त औद्योगिक संगठनों / उद्यमी को सूचित किया जाता है कि अपनी औद्योगिक इकाई का यू०आर०सी० पोर्टल पर पंजीकरण करा लें. यह पंजीयन किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से कराया जा सकता है. उद्यमी दुर्घटना वीमा योजनान्तर्गत सुक्ष्म इकाई कर्ता को 5 लाख रूपये तक की बीमा सहायता देने की व्यवस्था है. विभाग द्वारा संचालित सभी लाभार्थी पूरक योजनायें यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, अनुसूचित जाति / जनजाति सब ट्राईबल प्लान योजना एवं अन्य पिछडा वर्ग प्रशिक्षण योजना आदि में लाभार्थियों को वरियता दी जायगी. ऐसे सभी उद्यमी जो अन्य विभागों में पंजीकृत है, या पहले से उद्योग विभाग में पंजीकृत हैं ये भी सभी उद्यमी दुबारा अपना पंजीयन यू०आर०सी० पोर्टल पर करा लें.
    उन्होंने बताया कि विशेष जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहनों तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बलिया में सम्पर्क किया जा सकता है.
    बलिया के के पाठक की रिपोर्ट

  7. औद्योगिक संगठन यूआरसी पोर्टल पर कराएं पंजीकरण
    बलिया. उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, बलिया ने बताया है कि जनपद के समस्त विभागों, जी०एस०टी०, प्रदूषण, मण्डी परिषद, खाद्य प्रसंस्करण, कारखाना अधिनियम के दायरे में आने वाले समस्त औद्योगिक संगठनों / उद्यमी को सूचित किया जाता है कि अपनी औद्योगिक इकाई का यू०आर०सी० पोर्टल पर पंजीकरण करा लें.यह पंजीयन किसी भी जनसेवा केन्द्र के माध्यम से कराया जा सकता है. उद्यमी दुर्घटना वीमा योजनान्तर्गत सुक्ष्म इकाई कर्ता को 5 लाख रूपये तक की बीमा सहायता देने की व्यवस्था है.विभाग द्वारा संचालित सभी लाभार्थी पूरक योजनायें यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, अनुसूचित जाति / जनजाति सब ट्राईबल प्लान योजना एवं अन्य पिछडा वर्ग प्रशिक्षण योजना आदि में लाभार्थियों को वरियता दी जायगी. ऐसे सभी उद्यमी जो अन्य विभागों में पंजीकृत है, या पहले से उद्योग विभाग में पंजीकृत हैं ये भी सभी उद्यमी दुबारा अपना पंजीयन यू०आर०सी० पोर्टल पर करा लें.
    उन्होंने बताया कि विशेष जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र बलिया में सम्पर्क किया जा सकता है.
    बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

  8. जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    District Road Safety Committee meeting

    बलिया. जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में ली. बैठक में ब्लैक स्पॉट के सुधारीकरण, ट्रैफ़िक कॉमिंग मेजर्स और गति सीमा संकेतक चिन्हों को मानक अनुरूप लगाए जाने पर चर्चा की गयी. जिलाधिकारी ने पीडी के द्वारा बैठक में न आने और ब्लैक स्पॉट के संबंध में उनके द्वारा कोई सुधार न करने पर कार्यवाही करने का निर्देश दिया.
    स्वास्थ्य विभाग से बैठक में कोई अधिकारी उपस्थित न होने पर उनसे स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया.
    जिले में 46 एग्री जंक्शन के भौतिक लक्ष्य आवटिंत

  9. ‘‘वन स्टाप शाप‘‘ के माध्यम से किसानो को मिलेगी विभिन्न प्रकार की सुविधाएं
    बलिया. जिले में वर्ष 2023-24 में 46 एग्री जंक्शन के भौतिक लक्ष्य आवटिंत किये गये हैं जिसमें ‘‘वन स्टाप शाप‘‘ किसानों के लिये एग्री जंक्शन के रूप में कार्य करेगा जिसके अन्तर्गत कृषकों को विभिन्न सुविधायें प्राप्त होगी जिसमें उच्च गुणवत्ता के बीज, उर्वरक, जैव उर्वरक, माईक्रोन्यूट्रिएन्ट्स, वर्मी कम्पोस्ट, कीटनाशक तथा जैव कीटनाशकों सहित समस्त कृषि निवेशों की आपूर्ति, प्रसार सेवाये तथा कृषि प्रक्षेत्र निर्देशन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर संस्तुत उर्वरक एवं खाद की संतुलित मात्रा के बारे में किसानों को मार्ग-दर्शन देना, लघु कृषि यंत्रों को किराये पर उपलब्ध कराये जाने की व्यवस्था, नवीन तकनीकी की जानकारी, विभिन्न कृषि योजनाओ जैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना आदि के सम्बन्ध में परामर्शी सेवाए दिये जाने एंव प्रचार हेतु एग्रीजक्शन केन्दो पर एलसीडी/एवी एआईडीएस लगाये जाने की व्यवस्था है.
  10. जल तीर्थों की अविरलता एवं निर्मलता के लिए संकल्पित है गंगा समग्र
    Ganga Samagra is determined for the continuity and purity of water pilgrimages
    बलिया. मां गंगा सहित सभी जलतीर्थो की अविरलता एवं निर्मलता के लिए संकल्पित ‘गंगा समग्र’ नामक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की‌ प्रेरणा से काम करनेवाला राष्ट्रीय संगठन है.वर्तमान में संघ के 18 प्रान्तो में सक्रिय है.यह दो प्रकार से काम कर रहा है. जलतीर्थो के प्रति समाज में श्रद्धा जागरण और कार्य के लिए 15 आयामो के साथ संगठन निर्माण. इसके द्वारा समाज जागरण के लिए वर्ष में छः कार्यक्रम किए जाते हैं, जिसमें गंगा सप्तमी (बैशाख शुक्ल सप्तमी) ब्रम्हा के कमण्डल से निकल कर भगवान शिव की जटा में समाहित होने की तिथि से ज्येष्ठ शुक्ल दशमी मां गंगा के धरावतरण की तिथि गंगा दशहरा तक जन जागरण का कार्यक्रम निर्धारित है.
    ‘गंगा दशहरा’ को गंगा समग्र का प्रमुख उत्सव के रूप में मनाया जाता है.आज गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त के बलिया में माल्देपुर गंगा घाट पर यह उत्सव धार्मिक रीति रिवाज से मनाया गया. मां गंगा में कुट, किशमिश,दुर्वा और बिल्वपत्र से सहस्त्र मंत्रों के साथ आहुति दी गई.
    किनारे पर भगवान शिव का पार्थिव पूजन करके रूद्राभिषेक हुआ. घाट पर सुन्दरकाण्ड एवं हनुमान चालीसा का पाठ करके हवन हुआ और अन्त धूमधाम से गंगा आरती सम्पन्न हुई. प्रसाद वितरण हुआ. गंगा समग्र के राष्ट्रीय सह सम्पर्क प्रमुख एवं गोरक्ष प्रान्त के संयोजक गिरीश नारायण चतुर्वेदी, जल निकास प्रमुख सुरेन्द्र नाथ दुबे, जिला संयोजक धनन्जय उपाध्याय,सह संचार आयाम प्रमुख अमर नाथ चौरसिया जिला कार्यसमिति के सदस्य एवं हनुमान गंज खण्ड के प्रभारी प्रमुख यजमान मदन मिश्र, ओमप्रकाश उपाध्याय, कृष्ण मोहन चौबे, मोहन मिश्र,डा राम सुरेश राय, छट्ठू यादव, सुरेन्द्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और गंगा भक्तों ने सहभागिता किया.
    उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन द्वारा दी गई.
Tags: बलिया समाचार बेरूआरवारी बेलहरी बैरिया ब्राम्हण दिवस रेवती वर्ल्ड नो टोबैको डे विश्व ब्राम्हण दिवस वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय वैल्यू ऐडेड कोर्स फूड एडल्टरेश सीयर हनुमानगंज हल्दी

Post navigation

Previous: बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गयी
Next: बलिया से लखनऊ तक निगरानी 34 कैमरों के जरिए

ये भी पढ़ें

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026

Recent Posts

  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण
  • युवक ने अपने माता-पिता और भाइयों पर लगाया उसकी मेहनत से अर्जित संपत्ति हड़पने और धमकी देने का आरोप
  • महाराजपुर नाहर छपरा में आबादी के बेहद करीब पहुंची सरयू की लहरें, ग्रामीण खुद तोड़ रहे आशियाना
  • रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में 10 यात्री घायल, दो की हालत गंभीर
  • कथावाचिका जया किशोरी के साथ भजनों पर झूमे श्रद्धालु, भक्तिरस का किया रसपान
  • एमएलसी चुनाव नतीजों के बाद मंत्री ओमप्रकाश राजभर का सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना लेकिन अखिलेश पर दिखी नरमी
  • एमएलसी चुनाव नतीजों से जोश में समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव और सनातन पांडेय के निशाने पर आए केशव मौर्य
  • सरयू कटान से उजड़ते गांवों को बचाने के लिए उठी आवाज, ग्रामीणों ने छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा
  • महाराजपुर में सरयू का कहर जारी,दो दिन में दो बीघे से अधिक कृषि भूमि नदी में समाई
  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस

You may have missed

Belthra JCB Atikraman 2
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी

General Desk 1 November, 2026
Maharajpur Homes 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण

General Desk 1 November, 2026
Bansdih Katan Pidit Padyatra 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे

General Desk 1 November, 2026
Pole Bijli Current Currunt
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा

General Desk 31 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.