Skip to content
20 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • राजनीति
  • बलिया जनपद के समाजवादियों ने की तिरंगा पद यात्रा
  • राजनीति

बलिया जनपद के समाजवादियों ने की तिरंगा पद यात्रा

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजवादी पार्टी पूरे जोर शोर से लगी हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बलिया जनपद के समाजवादी भी हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे.
Central Desk 14 August, 2022 1 minute read
SP tiranga really(1)

बलिया. आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर घर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजवादी पार्टी पूरे जोर शोर से लगी हैं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर बलिया जनपद के समाजवादी भी हाथों में तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे.

 

पार्टी कार्यकर्ताओं का जुलूस आजादी के महा नायक,प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय की कदम चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर तिरंगा यात्रा प्रारम्भ किया. गगन भेदी नारों के बीच वहां से आगे बढ़ समाजवादियों ने लालबहादुर शास्त्री के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहां से भारत मां का जयघोष करते सपा की तिरंगा यात्रा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.तारकेश्वर पाण्डेय को माल्यार्पण नया चौक पर चंद्रशेखर आजाद और चौक स्टेशन रोड पर सेनानी उमाशंकर प्रसाद सेनानी को नमन करते हुए शहीद पार्क चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद सभा हुई. जिसको संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा की हम समाजवादी शुरू से ही राष्ट्र का सम्मान और राष्ट्र के विकास की बात करते हैं.

 

देश के आजादी के समय सबसे अधिक कुर्बानी समाजवादियों ने दिया है 8 अगस्त 1942 की आधी रात को जब करो या मरो अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा दिया गया. उस समय लोकनायक जयप्रकाश नारायण डॉ राम मनोहर लोहिया जैसे अनेकों समाजवादियों ने उस आंदोलन का नेतृत्व किया. लोकनायक जयप्रकाश नारायण जेल की चारदीवारी बांधकर फरार हुए और आजादी की लड़ाई का नेतृत्व की समाजवादी सोच में प्रथम राष्ट्र है और राष्ट्र के प्रति जितना समर्पण समाजवादी विचारधारा में है.

पूर्व मंत्री सनातन पांडे कहां की समाजवादी पार्टी हमेशा से देश की वीर सपूतों का सम्मान करती है विशेषकर बलिया जनपद के लिए समाजवादी पार्टी ने विकास का कार्य किया है किसी भी पार्टी की सरकार ने नहीं किया.

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने कहा की बलिया के कण-कण में देश प्रेम और बगावत बसता है बलिया के लोग कभी भी अन्याय और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं करते.

यात्रा के प्रारंभ से ही सपाजन उत्साहित थे पूरे रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ता उनके साथ जुड़ते गए जिससे जोश बढ़ता ही गया.

अध्यक्षता राजमंगल यादव और संचालन सुशील पाण्डेय “कान्हजी”ने किया.

 

इस अवसर पर डा. विश्राम यादव,यशापल सिंह,संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, बंशीधर यादव, अकमल नईम मुन्ना,निशू श्रीवस्तव,राघव सिंह, शशीकांत चतुर्वेदी,रामजी गुप्ता जयप्रकाश मुन्ना,अजय यादव, अनिल राय,धनंजय बिसेन,रविंद्र नाथ यादव,रोहित चौबे, संतोष ओझा, झब्बू मिश्र, ददन यादव, रामेश्वर पासवान,हरेंद्र गोड, राजेश गोड विकेश सिंह,सोनू, मनोज गुप्ता, मिंटू खा,सुनील मौर्या पल्लू जायसवाल, चिराग उपाध्याय आदि उपस्थित रहे.

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट)

Tags: रामगोविंद समाजवादी

Post navigation

Previous: समाजसेवी की माता के निधन पर शोक
Next: शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने निकाला तिरंगा जुलूस, लगाए नारे

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Maharajpur Sapa Netri
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बाढ़ और कटान पीड़ितों से मिलीं समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरकार पर साधा निशाना

General Desk 3 September, 2026
Sapa PDA Sammelan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • राजनीति

Ballia-सपा के पीडीए सम्मेलन में भाजपा पर चलाए गए जुबानी तीर, कहा पीडीए की एकजुटता से बनेगी सपा सरकार

General Desk 11 August, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा
  • Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग
  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा

You may have missed

Pashuhari CAse Medical Jaanch
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरसों के तेल की जगह सत्यानाशी का तेल खाने से हुईं एक ही परिवार के तीन लोगों मौतें, जांच में खुलासा

General Desk 19 September, 2026
DM Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia News:डीएम बलिया और एसपी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं, 9 का मौके पर निस्तारण

General Desk 19 September, 2026
Baba Ganinath Janmotsav 1
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-बेल्थरारोड में धूमधाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ जन्मोत्सव, भव्य शोभायात्रा और सामूहिक हवन में उमड़े लोग

General Desk 19 September, 2026
Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.