Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • देश दुनिया
  • सोशल मीडिया पर तो पहले से ही सीएम हो गए थे योगी
  • देश दुनिया

सोशल मीडिया पर तो पहले से ही सीएम हो गए थे योगी

यूपी में विधान सभा का चुनाव की तैयारियां चल रही थी. सभी दलों में उच्‍चस्‍तरीय बैठकों का दौर चल रहा था, तभी सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर संपूर्ण पूर्वांचल में कट्टर हिंदू नेता गोरखपुर के सांसद आदित्‍यनाथ योगी को यूपी के सीएम के रूप उन्‍हें हजारों लोगों ने प्रस्‍तुत कर दिया था.
News Desk 18 March, 2017 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
YOGI

तब चर्चा में था प्रभाकर का गीत – जनता सीएम मांग रही है श्री योगी योगी’

लवकुश सिंह

यूपी में विधान सभा का चुनाव की तैयारियां चल रही थी. सभी दलों में उच्‍चस्‍तरीय बैठकों का दौर चल रहा था, तभी सोशल मीडिया फेसबुक आदि पर संपूर्ण पूर्वांचल में कट्टर हिंदू नेता गोरखपुर के सांसद आदित्‍यनाथ योगी को यूपी के सीएम के रूप उन्‍हें हजारों लोगों ने प्रस्‍तुत कर दिया था. सीएम उम्मीदवार के तौर पर योगी की दावेदारी मजबूत करने का समर्थकों का यह अभियान चुनाव से पूर्व 2015 से ही चल रहा था. उस वक्‍त गोरखपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मंच पर गायक प्रभाकर मौर्य और उनके साथियों का म्यूजिक वीडियो, ‘जनता सीएम मांग रही है श्री योगी योगी, ‘बाबा योगी आदित्यनाथ का नारा, बोल रहा है यूपी सारा’ सहित कई वीडियो की लिस्ट यू ट्यूब के सर्च इंजन में योगी का नाम डालते ही दिखने लगती थी. गायक प्रभाकर ने तब शायद श्री योगी, योगी वाला वीडियो पब्लिक की डिमांड पर ही वाराणसी में शूट किया था. इसके अलावा और भी तमाम वीडियो अलग-अलग स्थानों पर शूट किए गए और सोशल मीडिया पर तभी से चल रहे थे.

युवा चला रहे जबरदस्त मुहिम
सोशल मीडिया की बात करें तो पीएम मोदी के बाद अगर कोई नेता सबसे ज्यादा चर्चा में आया तो वह हैं गोरखपुर के सांसद और महंत योगी आदित्यनाथ. मात्र कुछ ही महीनो में ही I Support Yogi Adityanath नाम के फेसबुक पेज से लगभग पांच लाख से अधिक लोग जुड़ चुके थे. सांथ ही जबरदस्त समर्थन लोगों का सोशल मीडिया पर मिल रहा था. योगी के नाम से फेसबुक पर कम से कम एक दर्जन और ट्वीटर पर दो दर्जन से ज्यादा एकाउंट तभी से चल रहे हैं. इन एकाउंट्स से रोज सैकड़ों पोस्ट आ रहे थे, जिनमें उन्हें सीएम उम्मीदवार बनाने की इच्छा जताई जा रही थी. दर्जनों की संख्या में फेसबुक पेज भी हैं, जो तमाम मुद्दों पर योगी के रुख का समर्थन करते हुए उन्हें अब तक का सबसे मजबूत सीएम उम्मीदवार बताते रहे. ‘आई सपोर्ट योगी आदित्यनाथ’ के नाम से एक पेज पर 7 लाख 50 हजार से भी अधिक लाइक्स हैं. इसी तरह ट्वीटर पर भी 28 से ज्‍यादा अकाउंट चल रहे हैं. अब जब उन्‍हें यूपी का सीएम घेषित किया गया तो इसका एक श्रेय सोशल मीडिया पर लगातार उनके पक्ष में मुहिम चला रहे, उन तमाम युवाओं को भी जाता है.

एक परिचय योगी आदित्‍य नाथ

योगीजी का जन्म देवाधिदेव भगवान् महादेव की उपत्यका में स्थित देव-भूमि उत्तराखण्ड में 5 जून सन् 1972 को हुआ. शिव अंश की उपस्थिति ने छात्ररूपी योगी जी को शिक्षा के साथ-साथ सनातन हिन्दू धर्म की विकृतियों एवं उस पर हो रहे प्रहार से व्यथित कर दिया. प्रारब्ध की प्राप्ति से प्रेरित होकर आपने 22 वर्ष की अवस्था में सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ग्रहण कर लिया. उन्‍होंने विज्ञान वर्ग से स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की तथा छात्र जीवन में विभिन्न राष्ट्रवादी आन्दोलनों से भी जुड़े रहे. भगवाधारी योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से सांसद हैं. लोकसभा चुनाव में उन्होंने लगातार पांच बार जीत दर्ज की है. योगी आदित्यनाथ बीएससी पास हैं और 26 साल की उम्र से ही सांसद हैं. वह 2014 में पांचवीं बार संसद पहुंचे हैं, किंतु उनकी इस चमत्कारी जीत के पीछे उनका कट्टर हिंदुत्व का एजेंडा है. ऐसा एजेंडा जिससे उनकी ताकत लगातार बढ़ती गई.

1998 में शुरू हुई राजनीतिक पारी
योगी आदित्यनाथ का असली नाम है अजय सिंह. वह मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं. गढ़वाल यूनिवर्सिटी से उन्होंने बीएससी की पढ़ाई की और गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ ने उन्हें दीक्षा देकर योगी बनाया था. अवैद्यनाथ ने 1998 में राजनीति से संन्यास लिया और योगी आदित्यनाथ को अपना उत्तराधिकारी घोषित कर दिया. यहीं से योगी आदित्यनाथ की राजनीतिक पारी शुरू हुई. 1998 में गोरखपुर से 12वीं लोकसभा का चुनाव जीतकर योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे तो वह सबसे कम उम्र के सांसद थे.

Related

Tags: योगी

Post navigation

Previous: योगी आदित्यनाथ कल संभालेंगे यूपी की कमान, मौर्य व शर्मा डिप्टी सीएम
Next: अबूझ हालात में मरी विवाहिता की रिपोर्ट दर्ज

ये भी पढ़ें

Samrat Chaudhary
  • जिला जवार
  • देश दुनिया

रील और वीडियो बनाने पर रुपए देगी बिहार सरकार, करना होगा इन शर्तों का पालन

General Desk 20 August, 2026
Surha Taal Ballia Ramsar Site
  • Featured Story
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • स्पेशल/Exclusive

बलिया के सुरहा ताल को 100वें रामसर साइट का दर्जा, पीएम मोदी, सीएम योगी ने जताई खुशी

General Desk 5 June, 2026
Suremanpur station
  • Accident
  • Front Page
  • UP लाइव
  • देश दुनिया

Ballia-हीटवेव के कारण ट्रेन में बिगड़ी यात्री की हालत, ट्रेन में ही गिरकर हुआ बेहोश, आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया

General Desk 18 May, 2026

Recent Posts

  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

You may have missed

Ubhaon Umesh Case Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

General Desk 17 September, 2026
Ballia Sapa Sunil
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष

General Desk 16 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग

General Desk 16 September, 2026
सांकेतिक चित्र
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका

General Desk 16 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.