Skip to content
10 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • Uncategorised
  • सूबे की सबसे ऊंची ताजिया की राह में रोड़ा बना अतिक्रमण
  • Uncategorised

सूबे की सबसे ऊंची ताजिया की राह में रोड़ा बना अतिक्रमण

सभी ताजिया को एक जगह कुद्दुश चौक पर देखने की हसरत इस बार किसी की भी पूरी नही हुई. उतरांव की ताजिया का पूरे साल भर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. किसी तरह से ताजिया को उपजिलाधिकारी ने रवाना कराया, तभी कदम रसूल चौक में रखी जाने वाली सूबे की सबसे उंची ताजिया ले जाते समय रास्ते में अतिक्रमण का शिकार हो गई.
News Desk 12 October, 2016

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
gzp_2

सभी ताजिया को एक जगह कुद्दुश चौक पर देखने की हसरत इस बार किसी की भी पूरी नही हुई. उतरांव की ताजिया का पूरे साल भर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं.

उतरांव (गाजीपुर) से विकास राय

vikash_raiगाजीपुर के उतरांव में शाम पांच बजे तक एक भी ताजिया अपने स्थान से नहीं हिल सका था. इसका प्रमुख कारण ताजिया के रास्ते मे एक व्यक्ति द्वारा निर्माण कराया जाना था. इसकी सूचना ताजियादार कमेटी के लोगों ने करीमुद्दीनपुर थाने में आयोजित शान्ति समिति की बैठक में भी पहले ही दे दी थी.

पुलिस क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद आलोक कुमार, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद सीपी सरोज एवं थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर आरबी सिंह  ने कुछ दिन पूर्व उतरांव में जाकर इस सन्दर्भ में स्थलीय निरीक्षण भी किया था. बुधवार को शाम चार बजे तक प्रशासन और ताजियादारों के बीच बातचीत जारी रही. मालूम हो कि गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करने वाले उतरांव में इतनी देर तक ताजिया रूकने का कारण भी कोई हिन्दू नहीं है.

उतरांव में बुधवार को ताजिया निकालने को लेकर गहराये विवाद पर देर शाम तक बातचीत जारी रही
उतरांव (गाजीपुर) में बुधवार को ताजिया निकालने को लेकर गहराये विवाद पर देर शाम तक बातचीत जारी रही

ताजिया रूकने की जानकारी मिलते ही उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद सीपी सरोज आनन फानन में उतराव पहुंच गए. आपसी सौहार्द्र की जगह माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया था. एसडीएम ने लोगों से वार्ता कर खुद अपने हाथ से ताजिया को उठाकर आगे के लिए रवाना कराया. लेकिन अभी भी उतरांव की सबसे उंची ताजिया रास्ते में नया निर्माण किए जाने से रूकी हुई है. गाजीपुर, बलिया एवं मऊ जनपद से हर साल की तरह इस बार भी भारी तादाद में लोग यहां सूबे की सबसे चर्चित कलात्मक एवं उंची ताजिया का दीदार करने पहुंचे थे. लेकिन बड़े ही मायूस कदमों के साथ अपने घर को रवाना हो गए.

सभी ताजिया को एक जगह कुद्दुश चौक पर  देखने की हसरत इस बार किसी की भी पूरी नही हुई. उतरांव की ताजिया का पूरे साल भर लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं. किसी तरह से ताजिया को उपजिलाधिकारी ने रवाना कराया, तभी कदम रसूल चौक में रखी जाने वाली सूबे की सबसे उंची ताजिया ले जाते समय रास्ते में अतिक्रमण का शिकार हो गई. इस ताजिये का लगभग 20 फीट का ऊपरी भाग मकान से लड़ कर नीचे गिर गया.

संयोग था की इतनी उंची और इतनी वजनी ताजिया होने के बाद भी सभी लोग बाल बाल बच गए. इस दुर्घटना के होते ही सभी ताजिया जहां की तहां रोक दी गई. यह घटना लगभग सात बजे शाम की है. आनन फानन में थानाध्यक्ष आरबी सिंह ने इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही सभी अधिकारी भाग कर उतरांव पहुंचे. ताजियादारों से लम्बी वार्ता के पश्चात भवन स्वामी के बारजे को तोडने का निर्णय लिया गया. अभी भी सभी ग्रामीण एवं सभी अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. ऐसा लग रहा है कि देर रात सभी ताजिया की मिलनी होने के बाद सभी ताजिया को बगल में स्थित कर्बला के मैदान में सुपूर्दे खाक किया जाएगा.

Related

Tags: उतरांव गाजीपुर ताजिया मुहर्रम

Post navigation

Previous: रानीगंज ने फिर कर दिया दंग, या हुसेन-जय मां दुर्गे संग-संग
Next: अब केशरिया शाफा बांध निकले रानीगंज के दुलरुआ

ये भी पढ़ें

IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026
Nagara Badmash arrest
  • Front Page
  • Uncategorised
  • बेल्थरा रोड
  • ब्रेकिंग न्यूज

Ballia-पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश और चोरी के जेवरात खरीदने वाला स्वर्णकार गिरफ्तार

General Desk 29 June, 2025

Recent Posts

  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी
  • शिक्षक विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण के शिल्पकार: दयाशंकर सिंह
  • Ballia-पशुहारी में तीन मौतों का मामला: स्वास्थ्य विभाग की जांच में दो लोग स्क्रब टाइफस पॉजिटिव
  • Ballia-सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम बलिया ने रसड़ा में सुनीं शिकायतें, 125 में से 12 का मौके पर निस्तारण
  • Ballia-सपा ने बाढ़, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर सरकार पर निशाना
  • Ballia-तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल सामने से टकराईं, हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल
  • Ballia-सांसद रमाशंकर राजभर ने पशुहारी के बीमार लोगों को एम्स गोरखपुर भिजवाया, विधायक हंसू राम ने किया गांव का दौरा
  • Ballia-टेंट हाउस गोदाम में आग लगी, बड़ी मात्रा में गद्दे-रजाइयां, कुर्सी, जनरेटर जल कर खाक
  • Ballia: सरयू में आई बाढ़ से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त, एसडीएम ने राहत सामग्री बांटी
  • Ballia-विधायक ने शमशुद्दीनपुर और सिसयेण्ड कलां में किया सीसी रोड का लोकार्पण

You may have missed

road accident Symbolic
  • Accident
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Meeting 09
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर

General Desk 9 September, 2026
Vikas Pandey Ballia Swagat 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत

General Desk 9 September, 2026
DM Ballia Kasturba School
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल

General Desk 8 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.