Skip to content
26 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE by Mriegank SHEKHAR Since 2012

ना TV, ना अख़बार… (local से global तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • मंटन भी बिफरे, बैरिया विधायक बोले- बेटे और भतीजे के खिलाफ मुकदमा फर्जी
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • वायरल VIDEO

मंटन भी बिफरे, बैरिया विधायक बोले- बेटे और भतीजे के खिलाफ मुकदमा फर्जी

शिवकुमार वर्मा मंटन बैरिया थाने के निकट मेन रोड को जाम कर धरने पर बैठे थे. अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि मुझे परेशान करके झुकाने का प्रयास किया जा रहा है, किंतु मैं टूट जाऊंगा, झुकूंगा नहीं.
News Desk 24 June, 2020 1 minute read

बैरिया (बलिया) से वीरेंद्र नाथ मिश्र

बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह निहित स्वार्थ की पूर्ति नहीं होने पर बार-बार मुझे फर्जी मुकदमे में फंसवा रहे हैं. इससे मैं हमेशा मानसिक और शारिरिक रूप से तनाव में रह रहा हूं. कई बार मेरी जांच भी करवाई गई. मैं कहीं नहीं फंसा तो मुझ पर फर्जी मुकदमे होने लगे. यहां की पुलिस विधायक सुरेंद्र सिंह के हर नाजायज निर्देशों को जायज समझ कर मुझे प्रताड़ित कर रही है, जो उचित नहीं है. इसकी जांच होनी चाहिए.

शिवकुमार वर्मा मंटन (बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि)

शिवकुमार वर्मा मंटन बैरिया थाने के निकट मेन रोड को जाम कर धरने पर बैठे थे. अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए बैरिया नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि मुझे परेशान करके झुकाने का प्रयास किया जा रहा है, किंतु मैं टूट जाऊंगा, झुकूंगा नहीं. मांग किया कि बैरिया कोतवाल और चौकी इंचार्ज का तुरंत स्थानांतरण होना चाहिए.

https://youtu.be/eAwYuXmCA-0

गौरतलब है कि राशन की दुकान को लेकर बैरिया तहसील में हुई मारपीट में नौ लोगों पर नामजद एफआईआर दर्ज हुआ था. जिसमें शिवकुमार वर्मा मंटन का भी नाम शामिल है.

वही, दूसरे पक्ष से विधायक के पुत्र, भतीजा सहित 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज करवाने की तहरीर दी गई थी. पुलिस द्वारा एफआईआर नहीं करने से नाराज समर्थकों के साथ अध्यक्ष प्रतिनिधि बुधवार को थाने का घेराव करने जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक दिया. सभी लोग मुख्य सड़क को जाम कर सड़क पर अर्धनग्न होकर बैठ गए थे.

https://youtu.be/7R4H3k_bgFY

मौके पर मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक सजंय कुमार ने चौकी इंचार्ज को हटाने का आश्वासन दिया. कहा कि उनके पास एसएचओ को हटाने का अधिकार नहीं है. इसके बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के अनुज पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह ने मौके से पुलिस अधीक्षक से बात की. आश्वासन मिला कि 24 घंटे के अंदर कोतवाल को हटा दिया जाएगा. इसके बाद धरना समाप्त हुआ.

इस मौके पर सीओ अशोक कुमार सिंह, बैरिया कोतवाल संजय त्रिपाठी, दोकटी अमित सिंह, रेवती शैलेश सिंह सहित बैरिया सर्किल के सभी थानों के एसएचओ व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा. वही, अनिरुद्ध यादव, बैरिया के पूर्व प्रमुख राकेश सिंह, रामप्रकाश सिंह, श्याम सुंदर उपाध्याय उर्फ शामू उपाध्याय, प्रशांत उपाध्याय, धीरेंद्र सिंह बड़क, अशोक यादव, संतोष पासवान, बजरंगी सिंह, देश दीपक सिंह, प्रकाश मौर्य आदि शामिल थे.

बैरिया विधायक के पुत्र व भतीजा समेत 11 पर मुकदमा

बैरिया थाने पर बुधवार को धरना -प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र विद्याभूषण सिंह, भतीजा चंद्रभूषण सिंह के अलावा अजय सिंह, राहुल सिंह, राम प्रकाश यादव बंड, मंजीत सिंह व सुनील सिंह (निवासी बैरिया) तथा जयप्रकाश मिश्र (निवासी माधो मिश्र के टोला), शमशेर बहादुर सिंह (मिश्र के मठिया) के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. बैरिया निवासी अनिल कुमार राठौर ने दो दिन पूर्व अपने साथ मारपीट करने व जातिसूचक शब्दों का उपयोग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर बैरिया थाने में दिया था.

मेरे बेटे और भतीजे को षडयंत्र करके फर्जी मुकदमा दर्ज कराने से मैं विचलित होने वाला नहीं हूं. चाहे पूरा जीवन जेल में बीत जाए. द्वाबा में अनाचारी, अत्याचारी व भ्रष्टाचारियों का विरोध पूरे दमखम के साथ करता रहूंगा. किसी गरीब, कमजोर पर जुल्म नहीं होने दूंगा. उसके मान-सम्मान और संपत्ति की रक्षा के लिए वह सब कुछ करूंगा, जो मेरे लिए संभव है.

सुरेंद्र सिंह (बैरिया विधायक), बुधवार को बैरिया डाक बंगला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए

बैरिया विधायक ने कहा कि जिसे मैंने बड़ा भाई कहा, जिसे यहां से जीताने के लिए जी-जान लगा दिया, वह आदमी षडयंत्र कर मेरे भतीजे और बेटे पर फर्जी एफआईआर करवा रहा है. अगर मैं भी चाहता तो उनके पुत्र व उनके भाई पर एफआईआर करवा सकता था, किंतु बड़ा भाई कहा है तो उनका पुत्र मेरा भतीजा हुआ. इसलिए मैं ऐसा गंदा काम नहीं कर पाऊंगा. यह मेरे संस्कार में नहीं है. जब तक जिंदा हूं, उनके गलत कामों का विरोध करता रहूंगा. चाहे इसके लिए मुझे कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पड़े. मैंने जनता की सेवा का संकल्प लेकर चुनाव लड़ा था. साइकिल पर चलने वाले व्यक्ति को यहां के लोगों ने विधायक बना दिया. मैं अपने संकल्प से विचलित कैसे होऊंगा. कार्यकर्ताओं की मान-सम्मान के साथ मैं खिलवाड़ नहीं होने दूंगा, क्योंकि वही मेरी पूंजी है. मैं जो कछ भी हूं, उन्हीं के बदौलत हूं.

इस अवसर पर मनोज पासवान, धनंजय सिंह, कामेश्वर तिवारी, भाजयुमो के हरि सिंह, अभय सिंह पहलवान, विनोद यादव, ददन भारती, जितेंद्र मिश्र, उपेंद्र सिंह, रणधीर सिंह नन्हें, रवींद्र सिंह गणेश, मूटन राय सहित दर्जनों लोगों ने संबोधित किया.

गौरतलब है कि सोमवार को बैरिया तहसील में राशन की दुकान के विवाद में हुई मारपीट में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन सहित नौ लोगों पर विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ था.

इसके बाद दूसरे पक्ष से विधायक सुरेंद्र सिंह के पुत्र, भतीजे व नौ अन्य लोगों पर तहरीर दी गई. इसके विरोध में विधायक के समर्थक डाक बंगला में जुटे थे और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर रहे थे. उनका कहना था कि विधायक के पुत्र और भतीजा का इस घटना से दूर-दूर तक संबंध नहीं है. फिर भी राजनीतिक षडयंत्र के तहत उन पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई.

क्या बोले अफसर

बैरिया डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष विधायक सुरेंद्र सिंह ने नगर पंचायत से संबंधित कई शिकायत की. इस पर एसडीएम सुरेश पाल ने मौजूद लोगों को आश्वस्त किया कि मेरे संज्ञान में गलत कार्य नहीं हो सकता. रही बात नगर पंचायत में शिकायतों की तो उसकी जांच करवाई जाएगी. वहीं दोनों तरफ से हुए दर्ज एफआईआर की बात करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने आश्वस्त किया कि विवेचना के दौरान घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा और निर्दोष को फंसाया नहीं जाएगा.

Post navigation

Previous: लाखों का चुना लगा चुका इनामी फर्जी शिक्षक पुलिस के हत्थे चढ़ा, जिले की अन्य खबरें
Next: बलिया जिले की महत्वपूर्ण खबरें – कोरोना वायरस पर लेटेस्ट अपडेट

ये भी पढ़ें

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026

Recent Posts

  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार
  • Bansdih: करंट से हुई मौत मामले में मुआवजे की रिपोर्ट को लेकर लेखपाल और कानूनगो को नोटिस
  • Sikanderpur: अघोषित बिजली कटौती को लेकर भड़का आक्रोश, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी
  • Bansdih: नीलगाय से टकराए बाइक सवार, एक युवक की हालत गंभीर
  • Bansdih: बर्थडे पार्टी में फोटोग्राफी के नाम पर बुलाकर बदमाशों ने कैमरा और बाइक लूटी

You may have missed

ram-govind-chaudhary
  • जिला जवार
  • राजनीति

बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका

Assignment Desk 26 September, 2026
Belthra Bijli kati
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले

General Desk 25 September, 2026
Ganpati Visarjan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन

General Desk 25 September, 2026
Belthra vande Mataran
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन

General Desk 25 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.