ई-रिक्शा में अश्लील गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट में सात लोग घायल, मुकदमा दर्ज

ई-रिक्शा में अश्लील गाना बजाने को लेकर हुई मारपीट में सात लोग घायल, मुकदमा दर्ज

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page  https://www.facebook.com/ballialivenews

आशीष दूबे, बलिया

 

ई-रिक्शा पर अश्लील गाना बजाने को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. जिसमे सात लोग घायल हो गए. घायलों का उपचार पुलिस ने सीएचसी सोनबरसा में कराया. दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है.

मिली जानकारी के अनुसार बता दे कि बैरिया थाना क्षेत्र के बिन्द के टोला (जवाहर टोला) निवासी धीरेंद्र बिन्द (19) अपने ई-रिक्शा पर अश्लील गाना बजा रहा था, जिसे गांव के ही दिनेश बिन्द ने मना किया. इसको लेकर दिनेश बिन्द और धीरेंद्र बिन्द के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई होने लगी. धीरेंद्र की मां शांति देवी (50) व भाभी नेहा देवी (25) को इस हाथापाई में चोट लग गई.

देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट होने लगी. पहले पक्ष के धीरेंद्र बिन्द, शांति देवी व नेहा देवी तथा दूसरे पक्ष के दिनेश कुमार (30), बबलू बिन्द (20), मिथुन बिन्द (18) व टुन्नू (19) घायल हो गए. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रात में ही धीरेंद्र बिन्द, शांति बिन्द व नेहा बिन्द को सोनबरसा अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया. वही मंगलवार को दिनेश, बबलू, मिथुन, टुन्नू को पुलिस ने सोनबरसा अस्पताल पहुंचाया. दोनों पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया के मामले की छानबीन की जा रही है.

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_

Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews 

Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Website: https://ballialive.in/

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel