Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • संघ कार्य में दक्ष बनाने के लिए स्वयंसेवकों को दिया गया सात दिवसीय प्रशिक्षण
  • जिला जवार

संघ कार्य में दक्ष बनाने के लिए स्वयंसेवकों को दिया गया सात दिवसीय प्रशिक्षण

बलिया के शंकरपुर मझौली स्थित शान्ति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में लगे वर्ग में विभिन्न खण्डों एवं नगरों से स्वयंसेवक शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया
सेंट्रल डेस्क 11 October, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Seven days training given to volunteers to make them efficient in Sangh work
संघ कार्य में दक्ष बनाने के लिए स्वयंसेवकों को दिया गया सात दिवसीय प्रशिक्षण
आत्म रक्षा के लिए भी दिया गया प्रशिक्षण

बलिया. संघ कार्य की वृद्धि एवं विकास के लिए तथा कार्यकर्ताओं में क्षमता वृद्धि एवं उन्हें दक्ष बनाने के लिए लगाए जाने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का भारत माता की आरती के बाद सकुशल समापन हुआ.

Seven days training given to volunteers to make them efficient in Sangh work

इस वर्ग के दौरान हासिल किए गए प्रशिक्षण का स्वयंसेवकों ने प्रदर्शन किया. इसके साथ ही राष्ट्रसेवा का संकल्प लेते हुए समाजसेवा कार्यों को भी करने की बात कही.

Seven days training given to volunteers to make them efficient in Sangh work

बलिया के शंकरपुर मझौली स्थित शान्ति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में लगे वर्ग में विभिन्न खण्डों एवं नगरों से स्वयंसेवक शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया. वर्ग में स्वयंसेवकों को दंड, नियुद्ध, पद विन्यास, योग, खेल समेत अन्य शारीरिक व आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया गया.

शारीरिक प्रशिक्षण के साथ ही बौद्धिक प्रशिक्षण के अंतर्गत श्रेष्ठ वक्ताओं द्वारा राष्ट्र व समाज जीवन से जुड़े विषयों का प्रतिपादन शिक्षार्थियों के समक्ष किया गया ताकि शिक्षार्थी राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका तय कर सके.

Seven days training given to volunteers to make them efficient in Sangh work

इस प्रशिक्षण वर्ग में जहाँ वक्ताओं द्वारा बौद्धिक सत्र के अंतर्गत प्राथमिक शिक्षा वर्ग के उद्देश्य, संगठन की शक्ति का आधार है कार्यकर्ता, संघ संस्थापक पूज्य डॉ. हेडगेवार जी के जीवन चरित, हमारा गौरवशाली इतिहास, पुण्य भूमि भारत, पूज्य श्री गुरुजी का जीवन चरित्र, परम पवित्र भगवा ध्वज व संघ की उपलब्धियों के विषय में विस्तार से बताया गया.

Seven days training given to volunteers to make them efficient in Sangh work

प्रवचन सत्र के अंतर्गत हमारे उत्सव, स्वयंसेवक के गुण-व्यवहार, शाखा के नित्य व नैमित्यिक कार्यक्रम, प्रार्थना व उसके शाब्दिक अर्थ, सांस्कृतिक भारत का परिचय, स्वदेशी भाव जागरण व सामाजिक समरसता में हमारी भूमिका आदि विषयों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला गया.

Seven days training given to volunteers to make them efficient in Sangh work

इस अवसर पर विभाग प्रचारक तुलसीराम ने बताया कि संघ शिक्षा वर्ग में स्वयंसेवक किसी गुरुकुल के विद्यार्थी की भांति व्यक्तित्व विकास और राष्ट्र चिंतन हेतु विषम परिस्थितियों में रहना सीखता है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इन संघ शिक्षा वर्गों में आये शिक्षार्थी योजना, निर्माण, रचना पर अथक परिश्रम करते हुए सतत कर्मशील रहने का संकल्पित प्रशिक्षण लेते हैं.

Seven days training given to volunteers to make them efficient in Sangh work

इस प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर इस वर्ग के वर्ग पालक सह जिला संघचालक डॉ. विनोद सिंह, सह नगर संघचालक परमेश्वरनश्री, गोरक्षप्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह विनय सिंह, सह प्रान्त कुटुंब प्रबोधन प्रमुख संजय शुक्ल, बलिया विभाग के विभाग प्रचारक तुलसीराम, जिला प्रचारक विशाल, जिला कार्यवाह हरनाम, सह जिला कार्यवाह अरुण मणि, वर्ग कार्यवाह कमलाकांत, सर्व व्यवस्था प्रमुख सौरभ पाण्डेय, वर्ग के मुख्य शिक्षक ज्ञानेंद्र के साथ नगर, जिला व विभाग कार्यकारिणी के कार्यकर्ता व शिक्षक-शिक्षार्थी उपस्थित रहे.उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन ने दी है.

  • बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

बलिया लाइव की हर खबर अब आपको Whatsapp पर भी मिल सकती है. अभी तक बलिया लाइव की खबरें आपको फेसबुक, टेलीग्राम – सोशल मीडिया साइट X पर मिलती रही हैं.

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/

Related

Tags: आत्मरक्षा प्रशिक्षण बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार मझौली शंकरपुर शान्ति आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज संघ स्वयंसेवक

Post navigation

Previous: आज की खास – खास ख़बरें / 10 October 2023
Next: जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने किया पराग डेयरी यूनिट का निरीक्षण

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.