एक दूसरे को गुलाल लगा पेश की सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल

रसड़ा : नगर के ठाकुर बाड़ी में होली मिलन समारोह में हिन्दू मुस्लिम लोगों ने सांप्रदायिक सौहार्द्र की मिसाल पेश की. उन्होंने मिलकर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया. कोरोना के लेकर चाइनीज सामान का प्रयोग न करने का संकल्प लिया.

समाजसेवी विनय जयसवाल के नेतृत्व में हिन्दू और मुस्लिम लोगों अबीर गुलाल लगाकर और गले मिलकर अमन चैन का पैगाम दिया. समाजसेवी ने कहा कि आपसी प्रेम का होली त्योहार सभी भेद भाव मिटाकर प्रेम से मनाएं.

कोरोना से बचाव के लिए चाइनीज सामान का इस्तेमाल न करने का संकल्प दिलाया. इस मौके पर जफर अहमद, संजय जायसवाल, अर्जुन जायसवाल, झंनु गुप्ता, डॉ विवेका नन्द, जावेद अख्तर, किशन सोनी, प्रेम जी जायसवाल, संजय कुमार, शानू जायसवाल आदि उपस्थित रहे.