Skip to content
17 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • जिलाधिकारी द्वारा की गई ग्राम पंचायत विकास योजना के जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक की समीक्षा
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़

जिलाधिकारी द्वारा की गई ग्राम पंचायत विकास योजना के जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक की समीक्षा

जिलाधिकारी द्वारा की गई ग्राम पंचायत विकास योजना के जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक की समीक्षा ठोस कार्ययोजना बनाकर करें कार्य, तभी इसकी उपयोगिता सिद्ध होगी: जिलाधिकारी
सेंट्रल डेस्क 20 September, 2023 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Review of the meeting of the District Implementation and Coordination Committee of Gram Panchayat Development Scheme conducted by the District Magistrate

जिलाधिकारी द्वारा की गई ग्राम पंचायत विकास योजना के जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक की समीक्षा

ठोस कार्ययोजना बनाकर करें कार्य, तभी इसकी उपयोगिता सिद्ध होगी: जिलाधिकारी

बलिया. जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ग्राम पंचायत विकास योजना/वार्षिक कार्ययोजना 2024-25 हेतु जिला क्रियान्वयन एवं समन्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. यह बैठक जिला पंचायती राज विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों के सर्वांगीण विकास के दृष्टिगत 9 विषयों के माध्यम से एस० डी० जी० (सतत विकास लक्ष्य) स्थानीयकरण की प्राप्ति के लिए एक विषयगत दृष्टिकोण अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई हेतु आयोजित की गई थी.

जिला पंचायती राज अधिकारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना (G.P.D.P) में जनपद एवं ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों का निर्धारण, ग्राम पंचायत स्तर पर फैसिलिटेटर का चयन, नोडल अधिकारियों एवं फैसिलिटेटर हेतु परिचयात्मक कार्यशाला/ अभिमुखीकरण प्रशिक्षण का आयोजन, ग्राम सभा के आयोजन का रोस्टर उसमें अधिकारीयों/कर्मियों की उपस्थिति तथा जीपीडीपी पोर्टल पर ग्राम सभा की समय सारणी अपलोड किया जाना, वित्तीय वर्ष 2024-25 की वार्षिक कार्ययोजना पर विचार- विमर्श एवं जागरूकता हेतु स्पेशल ग्राम सभा का आयोजन, वार्षिक कार्ययोजना तैयार किए जाने हेतु ग्राम सभा की कम से कम दो बैठक का अनिवार्य रूप से आयोजन, ग्राम पंचायत में उपलब्ध वित्तीय संसाधन तथा मिशन अंत्योदय सर्वेक्षण में आए क्रिटिकल गैप पर चर्चा कर आवश्यकता अनुसार गतिविधियों का समावेश एवं अंतिम रूप से ग्राम सभा से अनुमोदित कार्य योजना को ई- ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किया जाना जैसे विषय शामिल है.
पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत विकास योजना में स्वास्थ्य, शिक्षा, एनआरएलएम, वन विभाग एवं ग्राम विकास विभाग से नोडल अधिकारी जिलाधिकारी द्वारा नियुक्त किए जाएंगे.

जिलाधिकारी ने पंचायती राज अधिकारी से कहा कि पहले फ्रंटलाइन वर्कर्स की नियुक्ति कर बीडीओ को सूचित कर दें.
ग्राम पंचायतवार कार्य योजना तैयार करके नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा. बिना ग्राम पंचायत की बैठक के कोई कार्य योजना नहीं बननी चाहिए, इसकी रिपोर्ट आपको देनी होगी. पूरा गांव सैचुरेशन के अंतर्गत आना चाहिए.

जिलाधिकारी ने इस कार्ययोजना में शामिल ग्राम, ब्लॉक एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को शासनादेश पढ़ने का निर्देश दिया.उन्होंने सभी अधिकारियों से शासनादेश के अनुसार कार्य करके गांव की मूलभूत आवश्यकताओं को समझते हुए एक ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य करने की सलाह दी.

उन्होंने लोगों को इस योजना के शासनादेश में वर्णित विषयों को बिंदुवार समझाने पर जोर दिया और कहा कि तब जाके इस कार्यक्रम की उपयोगिता सिद्ध हो पाएगी. बैठक में मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

  • केके पाठक की रिपोर्ट

Related

Tags: ग्राम पंचायत जिलाधिकारी जिलाधिकारी रविंद्र कुमार डीएम बलिया बलिया न्यूज बलिया समाचार विकास योजना

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत कचरा मुक्त जनपद के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Next: किसानों की समस्याओं को सुन डीएम ने दिए निस्तारण के निर्देश

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.