Skip to content
18 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • रामगढ़ व उसके आसपास नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, पत्रकार सहित दो घरों से हजारों की चोरी
  • जिला जवार

रामगढ़ व उसके आसपास नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, पत्रकार सहित दो घरों से हजारों की चोरी

फिंगर प्रिंट व डाग स्क्वायड टीम ने किया मौके का निरीक्षण
General Desk 4 February, 2018

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram

पुलिस चौकी के पास के दो घरों में चोरी,फिंगर प्रिंट व डाग स्क्वायड टीम ने किया मौके का निरीक्षण


मझौवां(बलिया)। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र में चोरी का सिलसिला खत्म नही हो पा रहा है. यद्यपि कि पिछली बार रामगढ़ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी के यहां हुई चोरी की घटना का अनावरण व गिरफ्तारी का पुलिस ने दावा किया है. गिरफ्तार चोर जेल में हैं, लेकिन चोरी का किसी भी सामान की बरामदगी नहीं हो ने से यहां के लोग पुलिस के दावे को हवा हवाई मान रहे हैं.

इधर शनिवार की रात में भी रामगढ़ पुलिस चौकी के पास के मिश्र टोली में चोरों ने दो घरों में छत के रास्ते अंदर घुसकर नगदी समेत लाखों के आभूषण चुरा ले गये. क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में सुरक्षा को लेकर दहशत व्याप्त है. लोग स्थानीय पुलिस चौकी के सिपाहियों की कार्य शैली पर भी सवाल उठा रहे है.

रामगढ़ पुलिस चौकी के पास मिश्र टोली(बुलापुर) में चोरों ने एक दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला के क्षेत्रीय संवाददाता सुरेश मिश्र सहित दो घरों मे सो रहे घरवालों के कमरों की बाहरी कुंडी लगाकर नगदी समेत हजारो रूपए के आभूषण पर हाथ साफ कर लिए. आशंका जतायी जा रही है कि चोरी की पहली घटना गांव के संजय ओझा के घर घटी. बाहरी छज्जे के सहारे घर मे घुसे चोरों ने सो रही 55 वर्षीय महिला के कमरे की बाहर से कुंडी बंद कर एक कमरे के तीन बक्सा व दो अटैची का ताला तोड़कर करीब बीस हजार नगद तथा एक लाख से भी अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिये. इसके बाद इनके छत के छज्जे के सहारे पत्रकार सुरेश मिश्र के घर के अंदर पहुंच दो कमरों मे सो रहे परिजनों के बाहरी कुंडी बंद कर एक कमरे का ताला तोड़ पांच हजार नगद तथा हजारों के मूल्य के गहने पार कर दिये. घर के अंदर खटपट की आवाज सुन सुरेश मिश्र की नींद खुल गयी. बारामदे मे सोया गृहस्वामी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, कमरों की बाहरी कुंडी बंद होने से महिलाएं दरवाजा नही खोल पा रही थी. घर का मुखिया जब तक पड़ोस के छत के सहारे घर मे प्रवेश किया, तब तक चोर माल सहित चम्पत हो गये थे.

पीड़ितों ने घटना की जानकारी डायल 100 के साथ ही स्थानीय पुलिस चौकी पर दी. सुबह चोरी की सूचना पर पहुचे एसएचओ परमानन्द द्विवेदी ने डाग स्क्वाएड व फिंगर प्रिंट की टीम को बुलाकर घटना स्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की. इस दौरान खोजी कुत्ता गांव की गालियां होते हुए चौबेछपरा गंगा घाट पर पहुंच कर रुक गयी. मौके पर सीओ बैरिया उमेश यादव ने भी घटना का निरीक्षण किया.

उधर ग्रापए बैरिया तहसील इकाई अध्यक्ष सुधीर सिंह के साथ पत्रकारों का प्रतिनिधि मण्डल क्षेत्राधिकारी बैरिया व एसएचओ हल्दी से मिल कर सामान बरामदगी व घटना के पर्दाफाश की बात कहे.

Related

Tags: चोरी मझौंवा रामगढ़

Post navigation

Previous: नगरा पुलिस ने 50 लाख का अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ा
Next: ब्रह्मा कुमारी बहनों ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

ये भी पढ़ें

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम

You may have missed

PM Modi Birthday veer Lorik 1
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’

General Desk 17 September, 2026
Ketki Singh Rangoli
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

General Desk 17 September, 2026
belthra safai
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान

General Desk 17 September, 2026
ADO Panchayat MK SINGH
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक

General Desk 17 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.