Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Campus रिपोर्ट
  • विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पीयू की प्रो.‌वंदना राय और डॉ. मिथिलेश शामिल
  • Campus रिपोर्ट

विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में पीयू की प्रो.‌वंदना राय और डॉ. मिथिलेश शामिल

Central Desk 17 October, 2022 1 minute read
Prof. Vandana Rai (1)

–दोनों शिक्षकों को कुलपति, शिक्षक और विद्यार्थियों ने दी बधाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय की बायोटेक्नोलॉजी विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष और शिक्षकश्री पुरस्कार से सम्मानित प्रो. वंदना राय और केमिस्ट्री के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मिथिलेश यादव ने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और एलसेवियर बीवी द्वारा जारी विश्व के शीर्ष दो फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में लगातार दूसरे वर्ष भी जगह बनाई है। अक्टूबर 2022 को प्रकाशित स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए और एलसेवियर बीवी और प्लॉस बायोलॉजी के सहयोग से विशेषज्ञों द्वारा बनाये गए ” मानकीकृत उद्धरण संकेतकों के अद्यतन विज्ञान- व्यापी लेखक डेटाबेस” में विश्व के दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची बनाई गयी है।

डॉ. मिथिलेश यादव
डॉ मिथिलेश यादव

प्रो वंदना राय पिछले 25 वर्षों से भी अधिक समय से बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्र में मानव आणविक आनुवंशिकी में स्वास्थ्य संबंधी विषयों और फोलिक एसिड से संबंधित जींस समेत कई अन्य मानसिक रोगों को प्रभावित करने वाले सिंगल न्यूक्लोटाइड पोल्यमोर्फिस्म पर महिलाओं व ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए कार्य कर रही है।

 

प्रो. राय को बायोटेक्नोलॉजी में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के साथ- साथ कई परियोजनाएं प्राप्त हुईं हैं। प्रो. राय के 100 से भी अधिक शोध पत्र अंतर्राष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके है। वे कई देशों का शैक्षणिक भ्रमण भी कर चुकी है।

डॉ मिथिलेश यादव एक दशक से भी अधिक समय से पोलिमर केमिस्ट्री के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। डॉ. यादव का शोध कार्य में 12 वर्ष से अधिक का अनुभव है। अबतक उनके 65 अंतराष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। इनके शोध का क्षेत्र पॉलीमर के संश्लेषण और अनुप्रयोग से संबंधित हैं। डॉ यादव ने अभी तक 2005 गूगल साइटेशन स्कोर्स और 27 एच-इंडेक्स प्राप्त किया है। डॉ. यादव एमडीपीआई (ओपन एक्सेस साइंटिफिक जर्नल्स) में “पॉलिमर” जर्नल के संपादक भी रह चुके हैं। डॉ यादव आजकल पैकेजिंग के क्षेत्र में बायोपॉलिमर नैनोकम्पोजिट के सिंथेसिस और उसके एप्लीकेशन पर शोध कार्य कर रहें हैं। अभी हाल ही में डॉ यादव को यूजीसी से यूजीसी-स्टार्ट अप अनुदान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, यूपी सरकार से यूपीसीएसटी अनुदान और उच्च शिक्षा विभाग से उत्कृष्टता केंद्र अनुदान के रूप में कुल 30 लाख की तीन रिसर्च ग्रांट प्राप्त हो चुकी है। डॉ. यादव इससे पहले वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में 4-साल दक्षिण कोरिया में और दो -साल ताइवान में बायो-पॉलीमर बेस्ड थिन-फिल्म का निर्माण करके खाद्य पैकेजिंग के क्षेत्र में उपयोग कर चुके हैं। वर्ष 2014-2017 तक डॉ यादव कोठारी पोस्ट-डॉक् फेलो के रूप में जामिआ मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली में भी शोध कार्य कर चुकें हैं।

कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने कहा कि यह उपलब्धि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परिवार के लिए सम्मान और प्रतिष्ठा की बात है। दोनों शिक्षकों की इस उपलब्धि ने विश्वविद्यालय का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ाया है।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों कर्मचारियों व छात्र छात्राओं ने दोनों शिक्षकों को बधाई दी हैं।

(जौनपुर से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

Post navigation

Previous: सूरज यादव ने सैनिक स्कूल की परीक्षा पास कर क्षेत्र का नाम किया रौशन
Next: किशोरी पीड़िता के परिवार से मिला ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का प्रतिनिधिमंडल

ये भी पढ़ें

BAnsdih College seminar 1
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार

General Desk 22 September, 2026
Belthra Sonadih Girls
  • Campus रिपोर्ट
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia- सोनाडीह की बेटियों का फुटबॉल में शानदार प्रदर्शन, उपविजेता बनकर लौटीं, हुआ सम्मान

General Desk 18 August, 2026
Palia school Roti
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-विद्यालय में हाथ में रोटी लेकर घूमते बच्चों का वीडियो वायरल, प्रधानाध्यापिका निलंबित

General Desk 31 July, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.