Skip to content
28 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • Uncategorised
  • लोक कलाएं लोक संस्कृति की होती है संवाहक: डॉ जनार्दन
  • Uncategorised

लोक कलाएं लोक संस्कृति की होती है संवाहक: डॉ जनार्दन

लोक कलाएं लोक संस्कृति की होती है संवाहक: डॉ जनार्दन
General Desk 9 April, 2019 1 minute read

संकल्प संस्था द्वारा दो दिवसीय लोक रंग उत्सव का जोरदार से समापन

बलिया। लोक कला और लोक कलाकारों को बचाना अपनी संस्कृति को बचाना है. एक ऐसी संस्कृति जो आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब पर टिकी है. हमें अपने माटी के कलाकारों पर गर्व है जिन्होंने अपनी विरासत को बचा कर के रखा है.
उक्त बातें जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय ने लोक रंग उत्सव के अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा. उन्होंने कहा कि संकल्प ने अपनी लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए जो प्रयास किया है वह अनुकरणीय है. संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था बलिया द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय लोक रंग उत्सव की शुरुआत जितनी जोरदार रही उसका समापन भी उतना ही शानदार रहा.
स्थानीय कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ड्रामा हाल में आयोजित लोक रंग उत्सव के दूसरे दिन लोक कलाओं के विभिन्न रंग देखने को मिले. शुरुआत संकल्प के रंगकर्मियों द्वारा जनगीत से की गयी. ‘एक दिन राजा मरले आसमान में उड़त मैंना‘ गीत को लोगों ने बहुत सराहा. इसके बाद मंच संभाला भरत जी और उनके साथियों ने. अपने लोक वाद्य वाद्य हुरुका से लोगों को बहुत प्रभावित किया. सत्तर से अस्सी साल की उम्र में इन लोक कलाकारों का नृत्य देख लोग अचंभित थे. इसके बाद मंच संभाला श्रीराम प्रसाद सरगम ने. बिदेसिया धुन देश भक्ति गीत सुनाकर सरगम जी ने पूरे माहौल को जोशीला बना दिया.
जनपद के सुप्रसिद्ध गायिका सुनीता पाठक ने एक से बढ़कर एक परंपरागत लोकगीत से लोगों को झुमाया और अपनी परम्परा से जोड़. ‘केहू गोदवाइत हो गोदनवा‘ गीत को लोगों ने खूब सराहा. सुनीता के बाद पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध गायक बंटी वर्मा ने बिदेसिया गायन में एक से बढ़कर एक प्रयोग कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया. लोकरंग उत्सव के अंतिम दिन की अंतिम प्रस्तुति रही बुढ़ी काकी. सूत्रधार आजमगढ़ द्वारा मुंशी प्रेमचंद की कहानी बुढ़ी काकी की संगीतमय प्रस्तुति ने सबको झकझोर कर रख दिया. बूढ़ी काकी की भूमिका में डा. अल्का सिंह का अभिनय जोरदार रहा. नाटक में दिखाया गया कि हमारे एकल परिवारों में बूढ़े हो गये मां बाप कितने असहाय हो गये हैं.
सभी कलकारों को संकल्प द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम स्थल पर लगी लोक प्रदर्शनी को जीवंतता प्रदान करने के लिए सोनी और ट्विंकल गुप्ता को विशेष रूप से सम्मानित किया गया. इनके साथ दिन रात लगकर लोकरंग उत्सव को सफल बनाने के लिए आनंद कुमार चौहान, अर्जुन रावत, गोविंद, साहिल, चन्दन, अखिलेश, राहुल, अभिषेक, रोहित, प्रकाश, विवेक को भी प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया. लोकरंग उत्सव में दोनों दिन जनपद एवं जनपद के बाहर के साहित्यकार, बुद्धिजीवी, रंगकर्मी, कलाकार उपस्थित रहे.
संकल्प के सचिव रंगकर्मी आशीष त्रिवेदी ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया की आगे हम अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ बलिया के रंगमंच और यहां की कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए संकल्प के साथी लगे रहेंगे. कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तर प्रदेशीय मीनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कौशल कुमार उपाध्याय, मंत्री संजय भारती, मोहन श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, धनन्जय राय, शैलेन्द्र मिश्र, डा. राजेंद्र भारती का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
Tags: बिदेशिया

Post navigation

Previous: यादगार रहेगी मंगल पाण्डेय की कुर्बानी: नीरज
Next: गंगा सेवा समिति के सदस्यों ने श्रीरामपुर घाट पर पौधरोपण कर की सफाई

ये भी पढ़ें

Manoj Tiwari Pawan
  • Uncategorised
  • देश दुनिया
  • भोजपत्तर
  • स्क्रीन TASTE

आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी

General Desk 27 October, 2026
IMG-20260221-WA0021
  • Front Page
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • फोटो गैलरी
  • बलिया शहर

खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का जागरूकता शिविर, युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी

Ashish 21 February, 2026
CMO ko Gyapan Ballia
  • Uncategorised
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया जिला अस्पताल में अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई 11 सूत्रीय मांग

General Desk 9 February, 2026

Recent Posts

  • बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ
  • सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई
  • रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न
  • छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली
  • जमीन की खतौनी में अंश निर्धारण का काम धीमा, बांसडीह तहसील में 39 हजार से अधिक खाते लंबित
  • नहर पुल के पास युवती का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशनें में जुटी पुलिस
  • आईवीवाई भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड 2026 में पवन सिंह बने बेस्ट मेल सिंगर, निरहुआ प्राइड ऑफ भोजपुरी
  • भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने बलिया में बैठक कर चुनावी रणनीति पर किया मंथन
  • परिवार कुछ दिनों के लिए बाहर गया था, चोरों ने घर की नकदी और गहनों पर हाथ साफ किया
  • बांसडीह में जनगणना प्रशिक्षण शिविर, 40 सवालों के जरिए जानकारी जुटाई जाएगी
  • चंबल की धरती पर सिनेमा का वैश्विक संगम, देश-विदेश की 30 से अधिक फिल्मों का प्रदर्शन
  • टुल्लू पंप से पानी भरते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत
  • पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर पहुंची अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा, बेल्थरारोड में स्वागत हुआ
  • थाना समाधान दिवस में उभांव थाना परिसर में सुनी गईं जन शिकायतें
  • सपा सांसद बोले – बाढ़ रोकने के लिए जो 17 ठोकर बनाए गए वही महाराजपुर के लिए ‘काल’ बन गए
  • नए मतदाताओं और अन्य पात्र नागरिकों के नाम वोटर लिस्ट में जोड़ने के लिए चला विशेष अभियान
  • एक दिन के लिए घर से बाहर गए पति-पत्नी, चोरों ने ताला तोड़ लाखों के गहने और नकदी चुराए
  • मंदिर के पास महिलाओं पर फब्तियां कसने और अश्लील गाना गाने के आरोप में युवक पकड़ा गया
  • शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह वहीं स्नातक के लिए कम वोटिंग
  • Ballia-बारिश और बाढ़ से फसल तबाह हुई थी, खाते में पहुंची मुआवजे की रकम
  • सरयू की प्रचंड लहरों के आगे बेमानी साबित हो रहे कटानरोधी प्रयास, महाराजपुर गांव में मुश्किलें जारी
  • पिता ने बेटे और बैंककर्मियों पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप, कहा बैंक खाते से बिना जानकारी निकाल लिए 1.53 लाख
  • शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए चार केंद्रों पर होगा मतदान, 5357 मतदाता देंगे वोट
  • पांच दशक पहले शिक्षा की अलख जगाने वाले स्व. मोहन सिंह को जयंती पर किया नमन
  • मधुबन ढाला के पास अनियंत्रित होकर बाइक गड्ढे में पलटी, युवक घायल

You may have missed

Mini Marathon ballia
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

बलिया में पर्यावरण मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

General Desk 27 October, 2026
MLA HansuRam
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

सुभासपा विधायक हंसूराम ने सपा सांसद रमाशंकर राजभर से मांगा जवाब-सड़क चौड़ीकरण पर आपत्ति क्यों उठाई

General Desk 27 October, 2026
Belthra Ramlila
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

रामलीला मंचन में प्रभु श्रीराम-माता सीता विवाह के बाद एक युवक युवती का वास्तविक विवाह भी संपन्न

General Desk 27 October, 2026
Bansdih Kalash Yatra
  • जिला जवार
  • बांसडीह

छोड़हर में श्रीमद्भागवत कथा में जया किशोरी का कथावाचन और भजन गायन भी होगा, कलश यात्रा निकली

General Desk 27 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.