Skip to content
19 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • बतकही
  • पत्रकारिता राष्ट्रभक्ति से युक्त होनी चाहिए -संघ
  • Featured Story
  • जिला जवार
  • बतकही

पत्रकारिता राष्ट्रभक्ति से युक्त होनी चाहिए -संघ

special-desk 5 June, 2021 1 minute read
Web Gosthi RSS

बलिया. पत्रकारिता राष्ट्रभक्ति से युक्त होनी चाहिए. पत्रकारिता समाज का आईना है, इसलिए एक पत्रकार को हमेशा निष्पक्ष होना चाहिए. आदि पत्रकार महर्षि नारद जी की जयंती सप्ताह के समापन के अवसर शुक्रवार को आयोजित एक वेब संगोष्ठी में वक्ताओं ने उक्त विचार व्यक्त किए. “आपदा काल में सेवा और मीडिया” विषय पर इस वेब संगोष्ठी का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्षप्रान्त के तहत आने वाले विश्व संवाद केंद्र, गोरखपुर की तरफ से किया गया. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचार विभाग ने नारद जयंती सप्ताह शुरू किया था.

 

संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर संगोष्ठी के मुख्य वक्ता थे, जबिक गोरखपुर स्थित इंडिया ग्लाइकोल लिमिटेड के बिजनेस प्रमुख एस.के. शुक्ल ने उसकी अध्यक्षता की. इस मौके पर नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि जीवन के सभी क्षेत्रों में किसी न किसी को अपना प्रेरणास्रोत बनाना हमारी प्रवृति रही है. देवर्षि नारद जी की जयंती पर 30 मई 1826 को पंडित जुकुल किशोर सुकुल ने हिंदी पत्रकारिता का शुरुआत उदण्ड मार्तण्ड पत्र के प्रकाशन के साथ किया.

 

 

नारद जी निरन्तर भ्रमणशील रहे तथा चरैवेति चरैवेति के सिद्धांत को समाज के समक्ष रखा. नारद जी के भक्तिसूत्र व शिक्षाएं लोक कल्याणकारी हैं. नारद जी की सूचनाओ के पीछे लोकभावना का गुढ़ रहस्य छिपा रहता था.

 

 

ठाकुर ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और उसका मूल सिद्धांत निष्पक्षता होती है. समय के अनुसार पत्रकारिता में भी बदलाव आया है और अब इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं सोशल मीडिया के नए रूप में हमारे सामने है. इस संकट काल में समाज ने सेवा का बहुत बड़ा कार्य किया है. संघ ने भी सेवाकार्य में अपनी पूरी क्षमता लगा दी. संघ के स्वयंसेवकों द्वारा जरूरतमंद लोगों तक भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित कराई गई. टीकाकरण में सहयोगन किया गया. इस आपदाकाल में मीडिया ने भी अपनी महती भूमिका निभाई. इस संकट काल अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षा, चिकित्सा, स्वच्छता और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को श्रद्धांजलि भी दी.

 

 

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होता है तथा समाज को अच्छे बुरे में भेद को स्पष्ट करता है.

 

 

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे एस.के. शुक्ल ने कहा कि पत्रकारिता राष्ट्रभक्ति से युक्त होनी चाहिए. इसके सकारात्मक और नकारात्मक दो पहलू होते हैं, इसलिए शब्दों और चित्रों के चयन में बहुत ही सावधानी बरतनी चाहिए. सेवा को पवित्र बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां सेवा है वहीं भगवान का निवास होता है.

 

संगोष्ठी का संचालन सिद्धार्थ ने किया. अतिथियों का परिचय प्रान्त प्रचार प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी तथा आभार सह प्रांत प्रचार प्रमुख शैलेष सिंह ने व्यक्त किया.

 

 

संगोष्ठी का जूम एप के साथ-साथ विश्व संवाद केंद्र गोरखपुर के फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण हुआ. संगोष्ठी से संघ के पदाधिकारियों के साथ ही समाज के अन्य गणमान्य लोग, प्रोफेसर, पत्रकारिता जगत के लोग, अधिवक्ता, चिकित्सक आदि लोग जुड़े थे.

(बलिया से कृष्मकांत पाठक की रिपोर्ट)

Tags: आरएसएस बलिया हिन्दी पत्रकारिता दिवस

Post navigation

Previous: अधिकतम 30% स्टाफ के साथ जिला अदालतों में नियमित सुनवाई शुरू होगी
Next: शहीद मंगल पांडे के गांव में आठ दिनों से अंधेरा

ये भी पढ़ें

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026

Recent Posts

  • महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक
  • Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत
  • Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस
  • Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Ballia-रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में मां-बेटी के मर्डर से सनसनी, पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
  • Ballia-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर वीर लोरिक स्टेडियम में मंत्री दयाशंकर सिंह ने जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’
  • Ballia-विधायक केतकी सिंह ने रंगोली बनाकर, दीया जलाकर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
  • Ballia-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सफाई, वृक्षारोपण के साथ स्वच्छता मित्रों का हुआ सम्मान
  • ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एडीओ पंचायत को बनाया गया ग्राम पंचायत का प्रशासक
  • Ballia-पिता के हत्यारों से परिवार को खतरा! मुख्यमंत्री से मिलने की मांग पर अड़ी पूर्व सीआरपीएफ जवान की पुत्री
  • Ballia: सृष्टि के शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से की गई पूजा, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
  • Ballia-उमेश चौरसिया हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
  • Ballia News: सुनील कुमार मौर्य बने समाजवादी पार्टी बलिया के जिलाध्यक्ष
  • उमेश हत्याकांड: परिजनों का दाह संस्कार से इनकार, बुलडोजर एक्शन और एनकाउंटर की मांग
  • Ballia-शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सर्पदंश की आशंका
  • Ballia-पूर्व सीआरपीएफ जवान हत्याकांड का 25 हजार का एक इनामी आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने मांगा जन-सहयोग
  • Ballia-अमरेश हत्याकांड के मुख्य आरोपी रामकरण सिंह का बलिया सीजेएम कोर्ट में समर्पण, तीन पुलिस टीमों-एसटीएफ को दिया चकमा
  • Ballia-महिला की शिकायत पर अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में तीन लोगों पर केस
  • Ballia-उभांव थाना क्षेत्र में चार दिन में दो हत्याओं से सनसनी, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल
  • Ballia-सीएचसी बांसडीह के एंबुलेंस ड्राइवर की पिटाई, अस्पताल परिसर में ही 5 लोगों ने किया हमला!
  • Ballia-शहीद बिजेंद्र को किया गया नमन, पाकिस्तानी आतंकियों से लोहा लेते दिया था सर्वोच्च बलिदान
  • Ballia-मारपीट में घायल युवक की मौत, 15 दिन पुराने विवाद को लेकर फिर हुआ था झगड़ा
  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

You may have missed

Sear Peace Commetee Meet
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महावीरी झंडा जुलूस शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए एएसपी की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक

General Desk 18 September, 2026
Belthra Footballer Girls
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल कर लौटीं सोनाडीह की तीन बेटियों का स्टेशन पर हुआ स्वागत

General Desk 18 September, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-विवाहिता ने पति से जताया जान का खतरा, फोन कॉल पर तुरंत एक्शन में आई पुलिस

General Desk 18 September, 2026
Sapa Gyapan Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-सरयू की बाढ़ में घर-खेत बहे, अब ठोस व्यवस्था की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

General Desk 18 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.