Skip to content
5 November, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड
  • जनता करेगी ऐतिहासिक फैसला – रामगोविंद चौधरी
  • बेल्थरा रोड

जनता करेगी ऐतिहासिक फैसला – रामगोविंद चौधरी

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा, लोकबन्धु राजनारायण और 12 जून 1975 के फैसले की विशेष रूप से चर्चा की और कहा कि फैसला आने के पहले तक किसी को यह कल्पना भी नहीं थी कि सरकारी साधनों के दुरुपयोग के आधार पर प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की सदस्यता रद्द हो जाएगी.
Central Desk 11 June, 2022 1 minute read
Sapa leader ramgovind Chaudhary

बांसडीह, बलिया. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व नेता प्रतिपक्ष, उत्तर प्रदेश रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि आज़मगढ़ और रामपुर की महान जनता आगामी 23 जून को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार धर्मेन्द्र यादव और आसिम राजा को रिकार्ड मतों से विजयी बनाकर 12 जून 1975 जैसा ऐतिहासिक फैसला देगी.

 

उन्होंने कहा कि जैसे 12 जून के फैसले से श्रीमती इंदिरा गांधी और उनकी सरकारों की उल्टी गिनती शुरू हो गई थी, वैसे ही 23 जून के फैसले से किसान, जवान, छात्र, महिला, मजदूर, मजबूर, मजलूम, अल्पसंख्यक, दलित, पिछड़ा और अतिपिछड़ा विरोधी डबल इंजन की सरकारों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी.

 

शनिवार को यहां से आज़मगढ़ के लिए निकलने से पहले अपने आवास पर जुटे समाजवादी साथियों से बातचीत में पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा, लोकबन्धु राजनारायण और 12 जून 1975 के फैसले की विशेष रूप से चर्चा की और कहा कि फैसला आने के पहले तक किसी को यह कल्पना भी नहीं थी कि सरकारी साधनों के दुरुपयोग के आधार पर प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गांधी की सदस्यता रद्द हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि लोकबन्धु राजनारायण की याचिका पर उक्त फैसला आने के साथ ही श्रीमती इन्दिरा गांधी और उनकी सरकारों की उल्टी गिनती शुरू हो गई और देखते देखते अजेय कांग्रेस का उत्तर भारत से सफाया हो गया.

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि 12 जून का फैसला न्यायमूर्ति जगमोहन लाल सिन्हा ने सुनाया था.

 

23 जून का फैसला आज़मगढ़ और रामपुर की महान जनता सुनाएगी. यह फैसला आने के साथ ही केवल जन उत्पीड़न और भयादोहन के लिए बनी डबल इंजन की सरकारों की उल्टी गिनती शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इस फैसले को प्रभावित करने के लिए डबल इंजन की सरकारें अपने लोगों से अनाप शनाप टिप्पणी कराकर माहौल खराब करने का काम कर रही हैं. इससे सावधान रहने की जरूरत है.

 

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव की घेरे बन्दी से डबल इंजन की सरकारें घबराई हुई हैं. इससे उबरने के वह पीड़ित समाज के भीतर ही मतभेद पैदा कराने में लगी हैं. इससे भी सावधान रहने की जरूरत है.  उन्होंने कहा है कि जनता के मन मिजाज को प्रभावित करने के लिए सूबे के लगभग सभी मन्त्री आज़मगढ़ और रामपुर में भाजपा कार्यकर्ता के रूप में सरकारी साधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं. इसे रोकने के लिए हमको आपको भी अपने अपने सतुआ पिसान के साथ आज़मगढ़ और रामपुर के साथियों के साथ खड़ा होना होगा.

(बांसडीह संवाददाता रवि शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट)

Tags: बलिया समाचार बांसडीह रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी

Post navigation

Previous: बेल्थरारोड में आज: एसडीएम ने सुनी शिकायत, ट्रेन से कटकर युवक की मौत, डाक्टर को मिली धमकी
Next: दो बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत

ये भी पढ़ें

Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026
Dharmantaran case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी

General Desk 3 November, 2026
Hansuram MLA Road Lokarpan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण

General Desk 2 November, 2026

Recent Posts

  • अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए
  • रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर
  • बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं
  • बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान
  • गैस सिलेंडर में लगी आग तो दूर फेंक दिया था लेकिन धमाके से निकले लोहे ने ली महिला की जान
  • धनतेरस-दीपावली को लेकर पुलिस ने की सघन चेकिंग, नियम तोड़ने वालों के काटे चालान
  • तहसील घेराव के बाद जागा बाढ़ विभाग, नाव से पहुंचे इंजीनियर, जियो ट्यूब लगाने की तैयारी
  • युवती के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया
  • बेल्थरारोड क्षेत्र के गांव में धर्मांतरण की कोशिश के आरोप से मचा हड़कंप, एक हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
  • धार्मिक कार्यक्रम में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं पकड़ी गईं
  • गणितज्ञ रत्नेश कुमार ने विद्यार्थियों को बताए अपने गणितीय महासूत्र एवं नवीन तर्क, सिखाए गणित के नए आयाम
  • मोबाइल टॉवर से महंगी केबल काटकर चुरानेवाला आरोपी रंगे हाथों धरा गया
  • तीस किलोमीटर की पदयात्रा करके अपना दर्द बताने बांसडीह तहसील पहुंचे ग्रामीण, किया घेराव
  • बीस साल से बदहाल सड़क अब जाकर बनी, विधायक ने किया लोकार्पण
  • बेल्थरारोड कृषि मंडी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण, रही अफरातफरी
  • सरयू के कटान का खौफ: अपना मकान तोड़ कर ईंट, दरवाजे, खिड़की बचाने की कोशिश में जुटे ग्रामीण
  • सरयू के कटान प्रभावित ग्रामीण करेंगे बांसडीह तहसील का घेराव, महाराजपुर से पदयात्रा करते हुए पहुंचेंगे
  • शटडाउन के बाद भी पोल पर दौड़ा करंट, फ्यूज ठीक करने चढ़ा संविदाकर्मी गंभीर रूप से झुलसा
  • मोबाइल फोन और मंगलसूत्र झपटने वाले आरोपी को जेल और जुर्माने की सजा
  • गोदाम का ताला तोड़कर 40 बोरी चावल ले उड़े चोर, ग्रामीणों को आता देख पिकअप लेकर भागे
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल
  • बेटी से छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपितों ने घर में घुस कर माता-पिता को पीटा, केस दर्ज
  • बारिश होते ही सोनाडीह फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हुई, 21 घंटे से फाल्ट ही तलाश रहा बिजली विभाग
  • कोटे की दुकान से खाद्यान्न वितरण में धांधली की शिकायतों पर एक्शन, एसडीएम की मंजूरी के बाद केस दर्ज
  • सरयू के कहर से उजड़ रहा महाराजपुर-नाहर छपरा, दूसरे दिन भी अपने आशियाने खुद तोड़ते रहे ग्रामीण

You may have missed

sahatwar thana
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

अवैध रूप से घरों में छिपाकर रखे गए पटाखे पुलिस ने जब्त किए, अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपए

General Desk 5 November, 2026
job
  • Campus रिपोर्ट
  • Jobs For You

रोजगार मेले में बलिया के 528 युवाओं को मिली नौकरी, भाजपा नेता ने सौंपे ऑफर लेटर

General Desk 5 November, 2026
sapa Sunil Maurya
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बलिया सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी की बैठक में कार्यकर्ताओं को सौंपी खास जिम्मेदारी, कहा अभी से जुट जाएं

General Desk 5 November, 2026
Belthra Police
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की जांच और सघन चेकिंग अभियान

General Desk 4 November, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियाब्रेकिंगन्यूज़ बलिया लाइव बलिया समाचार बलियासमाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.