नरहीं, बलिया. स्थानीय नरहीं बाजार में दो बाइक की आपसी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई.
शनिवार को दोपहर में भरौली गांव निवासी संदीप चौधरी 22 वर्ष बाइक से भरौली जा रहा था कि नरहीं गांव निवासी अजय पासवान उम्र 25 वर्ष पुत्र राम आशीष पासवान भी बाइक से से जा रहा था कि अचानक मुड़ गया जिसके कारण दोनों बाइक में टक्कर हो गई जिसमें अजय पासवान बूरी तरह जख्मी हो गई. ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरहीं ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय भेज दिया. 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय जा रहा था कि अजय ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.
इस खबर की जानकारी जैसे ही परिवार को हुई कोहराम मच गया. मृतक, नरहीं ग्राम प्रधान रामनारायण पासवान का भतीजा है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया है.
(विशंभर प्रसाद की रिपोर्ट)
पत्रकार की मां का हृदय गति रुकने से निधन
बैरिया, बलिया. ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला सचिव व जनपद के वरिष्ठ पत्रकार आनन्द मोहन मिश्र की माता लक्ष्मी देवी उम्र 70 वर्ष की शुक्रवार को इलाज के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गयी. पत्रकार के माता जी के मौत की सूचना पर जिलेभर से शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का उनके पैतृक आवास माधो मिश्र के टोला (जगदेवा) में तांता लगा रहा. शनिवार को क्षेत्र के गंगा तट सती घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि पत्रकार श्री मिश्र के पिता मुनी मिश्र ने दिया.
इसमौके पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेतागण,समाजसेवी व क्षेत्रीय पत्रकार काफी संख्या में मौजूद रहे.
(बैरिया से शशि सिंह की रिपोर्ट)

