Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • पंचायत चुनाव और गंवई राजनीति- वरिष्ठ पत्रकार सुरेश प्रताप की नजर से देखिए
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़

पंचायत चुनाव और गंवई राजनीति- वरिष्ठ पत्रकार सुरेश प्रताप की नजर से देखिए

Remote Desk 31 March, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
Election Ink

बलिया. गांव की राजनीति में भी राजधानी की हवा का असर देखा जा सकता है. घात-प्रतिघात और दावतों का दौर चल रहा है. 2015 में बलिया जिले का मेरा गांव एसटी सूची में था. इस वर्ष पहले पिछड़ा वर्ग में घोषित हुआ था, फिर सामान्य सीट में शामिल कर दिया गया.

 

जब दलित सीट में आया तो उसके समीकरण के मुताबिक कुछ प्रत्याशियों को लोगों ने घोषित किया. कुछ तो खुद ही अपने को ग्रामप्रधान पद का प्रत्याशी घोषित कर दिए. अब जब यह सामान्य सीट कर दी गई है तो पहले के प्रत्याशी बैठने को तैयार नहीं हैं. जबकि चुनावी समीकरण बदल गया है और उसी के मुताबिक नए प्रत्याशी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. कई लोगों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

 

चुनावी राजनीति के कुछ महारथी भी हैं जो खुद चुनाव नहीं लड़ते हैं लेकिन पर्दे के पीछे से चुनावी गणित को बनाने-बिगाड़ने का दम-खम रखते हैं. ठीक वैसे ही जैसे लोकसभा और विधानसभा चुनाव में देखने को मिलता है. मुर्गा पार्टी और शराब की बोतल बांटने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. आसपास के गांवों में भी फिलहाल चुनाव के दौरान बैठकों का सिलसिला जारी है.

 

इन बैठकों में रणनीति बनती है और दूसरे खेमे की गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसकी काट खोजी जाती है. यानी जासूसी..! कुछ लोग इसी काम में लगे हैं. बेरोजगार नौजवान फिलहाल चुनावी समीकरणों को साधने की कसरत में व्यस्त हैं. यह भी बदलती गंवई संस्कृति में आसान नहीं है. कदम-कदम पर राजनीति है. प्रत्येक खेमे ही नहीं बल्कि घर में भी सेंध लगाने की कोशिशें चल रही हैं.

 

यह मत समझिए कि सिर्फ राजनीतिक समीकरण ही बन रहे हैं, बल्कि कुछ लोगों के ऊपर देवी-देवताओं का भी असर देखने को मिल रहा है. मसलन एक प्रत्याशी नीम के पेड़ पर चढ़ कर चिल्लाने लगे कि उनके ऊपर दुर्गा देवी की सवारी आ गई हैं और ऊपर से कूदने का आदेश दे रही हैं. बस..! देखते-देखते वे कूद गए और पैर टूट गया. इसी प्रकार एक प्रत्याशी के ऊपर हनुमान जी आ गए और उनके आदेश पर छत से कूद गए. घायल हुए और अस्पताल पहुंच गए.

 

गंवई राजनीति के समीकरण को साधने में बूढ़े और युवा भी जुटे हैं. नौकरी से रिटायर हुए लोगों के लिए पंचायत चुनाव मनोरंजन का साधन बन गया है. हालांकि उनकी प्रासंगिकता अब खत्म हो गई है. परिवार में भी बूढ़े बोझ बनते जा रहे हैं. इसके बावजूद वे अपनी प्रासंगिकता साबित करने में लगे हैं. यही जिंदगी है. बदलते समय के अनुसार कदमताल करना जरूरी है. नहीं तो बीपी बढ़ने-घटने लगेगी. कई प्रत्याशियों के समर्थकों की बीपी बढ़ गई है तो कुछ की घट रही है.

(बलिया से वरिष्ठ पत्रकार सुरेश प्रताप की रिपोर्ट)

Related

Tags: पंचायत चुनाव बलिया राजनीति

Post navigation

Previous: दुबहड़: बेटी की शादी के लिए जोड़ा था एक-एक सामान, आग में सब खाक हुआ
Next: देवर ने लोढ़ा से मारकर भाभी को मार डाला! भाई ने दर्ज कराई शिकायत

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.