अधेड़ व्यक्ति अपने मुर्गी फॉर्म पर अकेले सोया था, किसी समय अज्ञात लोगों द्वारा सिर व चेहरे को बुरी तरह कूच कर इसकी जघन्य तरीके से हत्या करने का प्रयास किया गया है.
लक्ष्मी पूजा देख कर डेरा पर सोने पहुंचे युवक ने आवाज लगाने के बाद भी जब उसके पिता नही उठे, तो भागकर अपने घर वालों को बुलाकर लाया तब जाकर घटना की जानकारी हुई.
सफलता को पाकर पूनम ने अपने माता पिता, गुरुजन के साथ अपने क्षेत्र व जनपद का नाम रौशन करने का काम किया है. इस सफलता पर घर परिवार में जश्न का माहौल कायम हो चुका है. इस सफलता का श्रेय पूनम यादव ने अपने पिता आर.के. यादव, माता श्रीमती राधिका देवी के अलावे अपने पति मोहित यादव सास श्रीमती आभा यादव व ससुर आर. सी. यादव को दिया है.
बिहार के नारदी गायक कुंवर कमलवास साढ़े नौ बजे के करीब सुमिरन गाने के लिए मंच पर चढ़े उसी समय कुछ युवक उन्हें पुरस्कार देने के लिए मंच पर चढ़ गए और पुरस्कार तथा माला पहनाकर उनका स्वागत कर मंच से उतर कर तुरंत अवैध असलहे से फायरिंग कर दी. जिससे गायक कुंवरवास बाल-बाल बच गए। इस घटना से पंडाल में हड़कंप मच गया. घटना के 12 घंटे बाद पहुंचे गड़वार एसओ राजकुमार सिंह ने झंडा समिति के आयोजक मंडल पर दबाव बनाने लगे.
वर्मा ने दीपावली के दिन शहीद स्मारक बैरिया पर दीपोत्सव मनाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. शाम को जगदेवा ढाही पर मां लक्ष्मी की मूर्ति के पट खोलने के बाद वहां उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में नगर पंचायत विकास से कोषों दूर है. पूरे नगर पंचायत में पानी निकासी की व्यवस्था बदहाल है. लेकिन नगर पंचायत प्रशासन पांच साल तक चैन की वंशी बजाकर सो रहा था. यदि नगर पंचायत की जनता सेवा का मौका देती है तो कोई भी वार्ड विकास से अछूता नहीं रहेगा.
प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आये सनबीम स्कूल अगरसंडा, सेक्रेड हार्ट स्कूल, राजश्री पब्लिक स्कूल नगवा, द होराइजन स्कूल गड़वार, द ग्रेट आर्यन स्कूल, ज्ञानपिठिका स्कूल, लॉन वुल्फ कराटे एकेडमी, प्रेसस स्कूल, बलिया कराटे एकेडमी के बालक बालिकाओं तथा अन्य जनपदों में कानपुर, सोनभद्र तथा वाराणसी से कुल दो सौ प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया.
रेवती -बलिया मुख्य मार्ग पर उच्च प्राथमिक विद्यालय के गेट के सामने दो तेज रफ्तार बाइकों की भीषण टक्कर हो गई. जिसकी वजह से बाइक सवार सोनू चौरसिया 22 वर्ष पुत्र राम अवध चौरसिया निवासी गांव काजीपुर थाना सिकंदरपुर जो अपने ननिहाल गायघाट में आया था, अजय उर्फ पिंटू 25 वर्ष पुत्र तारकेश्वर चौहान निवासी गायघाट थाना रेवती, जितेंद्र शाह 25 वर्ष पुत्र शिवजी साह एवं लल्लू 22 वर्ष निवासी गण पचरुखा थाना रेवती एवं देवेंद्र 25 वर्ष पुत्र मेवाराम निवासी रुस्तमपुर थाना बांसडीह रोड गंभीर रूप से घायल हो गये.
बाजार के पोखरा के किनारे रविवार की देर शाम आतीश बाजी हो रही थी. इस आतीशबाजी में कुछ जलते हुए पटाखे पोखरे के उगे खर पतवारों के सघन झाड़ियों में जाकर गिराते रहे। पटाखों के सुलगने के चलते खरपतवारों के झुरमुटों से थोड़ी ही देर में धूधू कर आग की लपटें निकलने लगीं. आग धीरे धीरे पोखरे के किनारे बढ़ने को देख किनारे पर स्थित दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई.
शनिवार की शाम को सलेमपुर चौरा में ग्राम समाज की जमीन पर गोबर रखने का विवाद अरविंद सिंह चौरा और मन्नू सिंह के बीच कहासुनी हो रही थी अरविंद सिंह की गाड़ी अर्जुन पटेल 32 वर्ष चलाता है वह भी वही खड़ा था कि मन्नू सिंह के पक्ष में किशनप्रताप सिंह खड़े थे इस बीच विवाद बढ़ने पर पिस्टल से गोली चला दी गई जिसमे अर्जुन पटेल उम्र 32 वर्ष को गोली लग गई.
एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जांचोपरांत आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पश्चिम बंगाल जाएगी. यह सभी लोग उक्त फाइनेंस कंपनी के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे, जिन्होंने लुभावना झांसा देकर लोगों से पैसा हड़पे हैं। पुलिस ऐसे निवेशकों का भी बयान ले रही है, जिनके साथ उक्त कंपनी ने ठगी की है.
डीएम ने निर्देश दिया है कि दीपावली पर्व पर होने वाले आतिशबाजी, पटाखों की दुकानों में अगलगी, जुआ, असामाजिक तत्वों द्वारा महिलाओं से छेड़खानी के अलावा लक्ष्मी प्रतिमाओं की स्थापना, विद्युत आपूर्ति, सफाई, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी आदि पर नजर रखेंगे. दीपावली व भैया दूज पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार भी राउंड रगाते रहेंगे.
