Skip to content
18 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बेस्ट एथलीट अवार्ड से नवाजे गए नरही नंबर एक के आदित्य
  • खेल-कूद
  • बलिया शहर
  • राजनीति

बेस्ट एथलीट अवार्ड से नवाजे गए नरही नंबर एक के आदित्य

बलिया. जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र सोहाव की टीम ओवर ऑल चैंपियन हुई. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदेश दयाशंकर सिंह ने सोहाव के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय एवं बीईओ लोकेश मिश्र को सर्वजेता ट्रॉफी प्रदान की. वहीं नवानगर की टीम द्वितीय एवं गड़वार की टीम तृतीय स्थान पर रही.
Assignment Desk 21 December, 2022
Sport_01

जनपदीय प्रतियोगिता का सर्वविजेता हुआ सोहाव

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

बलिया. जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र सोहाव की टीम ओवर ऑल चैंपियन हुई. पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री प्रदेश दयाशंकर सिंह ने सोहाव के ब्लॉक व्यायाम शिक्षक नीरज राय एवं बीईओ लोकेश मिश्र को सर्वजेता ट्रॉफी प्रदान की. वहीं नवानगर की टीम द्वितीय एवं गड़वार की टीम तृतीय स्थान पर रही.

मंगलवार को दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के सभी खेल वर्ग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को परिवहन मंत्री ने पुरस्कृत किया. इसके पूर्व प्रदेश सरकार के मंत्री का स्वागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया.
परिवहन मंत्री ने सभी प्रतिभागियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि यही नौनिहाल देश का भविष्य हैं .

मंत्री दयाशंकर सिंह ने प्रतियोगिता के बेस्ट एथलीट पुरस्कार से सोहाव के प्राथमिक विद्यालय नरहीं नंबर एक के आदित्य को पुरस्कृत किया. विदित हो कि आदित्य ने 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद में गोल्डन हैट्रिक लगाई थी .अन्य वर्गों में प्राथमिक बालिका वर्ग की कबड्डी में सोहाव विजेता हुई वहीं बेलहरी द्वितीय स्थान पर रही, जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में सोहाव विजेता एवं बेलहरी उपविजेता रही . जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में हनुमानगंज विजेता वहीं सोहाव उपविजेता रही . बेलहरी की पीटी टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. खिलाड़ियों के विशेष प्रदर्शन को भी सभी ने जम कर सराहा. विदित हो कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी व टीमें मंडलीय प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी .

निर्णायक की भूमिका में मुस्तैद दिखे शिक्षक

निर्णायक की भूमिका जिला व्यायाम शिक्षक विनोद कुमार सिंह, जिला स्काउट मास्टर अरविंद कुमार सिंह, नीतू सिंह, कनक चक्रधर, नीरज राय, विनय राय, अनूप राय, मोहम्मद खुर्शीद, धीरेंद्र राय, भक्ति विक्रम सिंह, अवनीश राय, अविनाश यादव, अखिलेश राय, संजय पांडे, सत्यजीत राय, चंद्रभानु सिंह, पंकज द्वेवेदी, अमृत सिंह, मोहम्मद वसीम, अनिल कनौजिया, अजीत राय, अनिल मिश्र, पवन कुमार, भावानंद शर्मा व शिवानाद शाह आदि ने निभाई .

प्रतियोगिता में इनकी रही उपस्थिति

इस दौरान उप क्रीड़ा अधिकारी अजय प्रताप साहू, खंड शिक्षा अधिकारी अखिलेश कुमार झा, डीपी सिंह, आरपी सिंह, माधवेंद्र पांडे, लोकेश मिश्र, हिमांशु मिश्र, जिला समन्वयक सत्येंद्र राय, नूरुल हुदा, ओमप्रकाश सिंह आदि उपस्थित रहे . माध्यमिक क्रीड़ा सचिव हरेंद्र सिंह, सुनील पांडे, रमेश श्रीवास्तव, शिक्षक प्रतिनिधियों में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राजेश पांडेय, वीरेंद्र यादव, मोहम्मद शमशाद, जुबेर अहमद, अजय सिंह, रंजना पांडे, कमलेश सिंह, अरविंद सिंह, सत्यजीत राय, अम्बरीष तिवारी, सुभाष सिंह, शशिकांत उपाध्याय आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया .
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार

Post navigation

Previous: विकास खण्ड दुबहड़ के घोड़हरा गांव के नाबालिंग बच्चे बने सफाईकर्मी, प्रशासन बेखबर
Next: नौ दिवसीय रूद्र महा अभिषेक एवं श्रीराम कथा का भव्य आयोजन

ये भी पढ़ें

DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Anshika Rajbhar Kabaddi
  • खेल-कूद
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी

General Desk 16 October, 2026
Divya Mittal in Politics
  • जिला जवार
  • देश दुनिया
  • राजनीति
  • स्पेशल/Exclusive

दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम

मृगाङ्क शेखर 16 October, 2026

Recent Posts

  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM रही मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल
  • भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बलिया जिलाध्यक्ष बने संजीव कुमार वर्मा, 2027 के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
  • चोरों ने आरआरसी सेंटर में खड़े ई-रिक्शा को बनाया निशाना, बैटरी-हेडलाइट समेत कई उपकरण ले उड़े
  • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 83 जोड़ों ने लिए सात फेरे, उपहार में घरेलू सामान और वधू के खाते में कैश
  • एसपी बलिया ने बांसडीह कोतवाली का किया औचक निरीक्षण, कस्बे में फ्लैग मार्च कर परखी सुरक्षा व्यवस्था
  • डांडिया नाइट में जमकर थिरकीं विधायक केतकी सिंह, सैकड़ों महिलाओं की मौजूदगी में देर रात तक गूंजा संगीत
  • ट्रक की टक्कर से साइकिल से घर लौट रही छात्रा की मौत, होमगार्ड का जवान घायल
  • बेल्थरारोड में पूजन-अर्चन के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला
  • भोजपुरी की नई फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया- एक्शन और रोमांस के तड़के साथ भरपूर मसालेदार फिल्म की झलक
  • उचक्कों ने महिला के पर्स से उड़ाए गहने, कोतवाली से कुछ ही दूर भीड़ वाली जगह पर वारदात
  • Rekha Birthday: 72 साल की उम्र में भी कायम है खूबसूरती और अदाकारी का जादू, जानिए संघर्ष से शिखर तक पहुंचने की कहानी
  • श्रद्धांजलि देकर बोले अखिलेश यादव- स्व. रामगोविन्द चौधरी का संघर्ष खाली नहीं जाएगा, 2027 में मिलेगी बड़ी जीत
  • शिक्षा, रोजगार और विकास के मुद्दों पर जागरूक रहे युवा-सुभासपा महासचिव

You may have missed

Ballia Samadhan Diwas 1
  • जिला जवार
  • बांसडीह

संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

General Desk 17 October, 2026
Bansdih Smart Class by BSA
  • जिला जवार
  • बांसडीह

दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा

General Desk 17 October, 2026
DM Ballia Nirikshan
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी

General Desk 16 October, 2026
Ghaghra MagarMachh
  • जिला जवार
  • बांसडीह

बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई

General Desk 16 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.