Bansdih police arrested 9 warrantees

नाबालिक लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए भटनी रेलवे स्टेशन से लड़की को बरामद कर लिया तथा आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में 7 नवंबर को होगा जनपदीय चयन व ट्रायल्स

चयन व ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले सब-जूनियर बालक हैण्डबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2006 या उसके बाद की हो एवं जूनियर बालिका हैण्डबाल खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01.01.2003 या उसके बाद की होनी चाहिए. जिले के इच्छुक हैण्डबाल बालक/बालिका वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं.

किसान को खेत में सोते समय पेट में चाकू घोंपकर हमलावरों ने किया घायल

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार चांद दियर चौकी क्षेत्र के चक्की चांद दियर गांव निवासी उदेश यादव 42 वर्ष अपने खेत में सोमवार की रात फसल की रखवाली के लिए मचान पर सोया हुआ था कि आधी रात के बाद चार पांच की संख्या में हमलावर डंडा, चाकू व पिस्टल लेकर अचानक हमला बोल दिया. लाठी-डंडे से जमकर पिटाई के बाद चाकू से पेट मे घोप दिया. जाते समय असलहा सटाकर धमकी देते हुये हमलावरों ने कहा की अभी तुम्हारे भतीजे को भी परलोक भेजना है फिर पुनः लाठी से पिटाई कर सड़क की तरफ भाग निकले.

बांसडीह पुलिस ने विवाद को लेकर किया 28 लोगों पर धारा 151 में चालान

कोतवाली थाना क्षेत्र में शांति कायम रखने के लिए पुलिस हर तरफ अलर्ट मोड में है. वहीं कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है ताकि किसी भी विवाद का बढ़ावा न मिल सके. कोतवाल योगेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी भी गांव में अन्याय नहीं होने दिया जाएगा. कानून हाथ में लेने पर कार्यवाही निश्चित है.

दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 3 गंभीर रूप से घायल, एक की मौत

मनियर थाना क्षेत्र के पश्चिम पटखौली ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम पूर्व विधायक भगवान पाठक के आवास के पास आमने-सामने दो बाइक में टक्कर हो गई जिसमें 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. घायलों में से एक कि मौत हो गई।

बलिया में जननायक चंद्रशेखर कैंसर इंस्टिट्यूट का हुआ शुभारंभ, बलिया स्थापना दिवस के अवसर पर मेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

जिलाधिकारी ने सभा को संबोधित किया और लोगों से आग्रह किया कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस अस्पताल में अपना इलाज कराये. अस्पताल आने वाले समय में और भी बेहतर कार्य करेगा. इसके लिए सभी का सहयोग आवश्यक है.

देश की एकता और अखंडता कायम रखने में लौहपुरुष का अविस्मरणीय योगदान – सुरेंद्र सिंह

मुख्यातिथि सुरेन्द्र सिंह निकाय चुनाव प्रभारी ने सरदार पटेल के तैल चित्र पर पुष्प अर्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

भाजपा सरकार ने विकास के सारे कार्यों को अवरूद्ध किया- जियाउद्दीन रिजवी

क्षेत्रीय विधायक जियाउद्दीन रिजवी का मानना है, कि भाजपा सरकार विकास के सारे कार्यों को अवरूद्ध कर दिया है, विधायक निधि से ही क्षेत्र के हर गांव में कुछ ना कुछ विकास कार्य कराने का प्रयास करूंगा.

दामोदरपुर गांव में रामलीला का हुआ शुभारंभ

रामलीला के मुख्य अतिथि गड़वार ब्लाक प्रमुख अतुल प्रताप सिंह की अनुपस्थिति में उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में बलिया कुंवर सिंह कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष अजय यादव जी व अपने प्रतिनिधि अनटू सिंह जी को आज के रामलीला का उद्घाटन करने को भेजा.

करीब 70 वर्षीय वृद्ध का शव खेत में मिलने से फैली सनसनी

मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रहे हैं. मामला हत्या से संबंधित होने के कारण सूचना पर सीओ बैरिया मोहम्मद उस्मान सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई.

सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर ‘रन फार यूनिटी’ का हुआ आयोजन

दौड़ में लगभग 200 पुरूष, बालक एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया. सर्व प्रथम क्रीड़ाधिकारी द्वारा लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी चित्र पर मार्ल्यापण कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को शपथ दिलायी गयी. तद्पश्चात् हरी झण्डी दिखा कर राष्ट्रीय एकता दौड़ प्रारम्भ किया गया. इसके उपरान्त 800 मी0 की दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम अभिषेक कुमार द्वितीय विक्की यादव एवं तृतीय स्थान सतीश चन्द्र भारती ने प्राप्त किया.

जिलाधिकारी ने जननायक चंद्रशेखर हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का किया निरीक्षण, आज मेगा शिविर में होगा मुफ्त इलाज

नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर शारदा नारायण वेलफेयर ट्रस्ट मऊ नाथ भंजन के सौजन्य से लगाया जा रहा है. जिसमें मरीजों का नि:शुल्क इलाज किया जाएगा. जिलाधिकारी ने बताया कि इस हॉस्पिटल के खुल जाने से न केवल बलिया जनपद बल्कि आसपास के जनपद के लोगों को भी सहूलियत होगी.

सूचना विभाग में सरदार पटेल की 147वीं जयंती पर सभी कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ

जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन ने सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यर्पण कर सभी कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती भारत में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता है. सरदार पटेल आजाद भारत के पहले उप प्रधानमंत्री थे.

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई सरदर पटेल की जयंती

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय मिश्र ने सभी स्वयंसेवियों को झंडी दिखाकर ” रन फॉर यूनिटी” के लिए रवाना किया. रन फॉर यूनिटी दूबे छपरा, गोपालपुर तथा एन. एच.31 से होते हुए स्वतंत्रता सेनानी पंडित अमरनाथ मिश्र के प्रतिमा के पास आकर संपन्न हुई.

बाल बाल बचे खंड शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाध्यापक

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हुई इस दुर्घटना के बाद तीनों लोग सुरक्षित हैं. उन लोगों ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी इष्ट मित्र एवं शुभेच्छु की दुआ से हम लोग सुरक्षित बच गए हैं.

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा बलिया का बस अड्डा, प्रदेश सरकार ने लिया 1150 नई बसें खरीदने का निर्णय- दयाशंकर सिंह

मंत्री जी को बलिया के साथ साथ बेल्थरारोड विधान सभा क्षेत्र पर भी ध्यान देने की जरुत है. परिवहन मंत्री ने कहा कि छट्ठू राम ही बिल्थरारोड के वास्तविक विधायक हैं. इनकी हर मांग को पूरा किया जाएगा.

road accident Symbolic

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

घटना के विषय में बताया जा रहा है कि उपेंद्र चौहान 25 वर्ष पुत्र लल्लन चौहान निवासी बाछापार थाना पकड़ी जनपद बलिया अपने भाई की ससुराल में भाई एवं भाभी के साथ मनियर निवासी इंद्रासन चौहान के यहां आया हुआ था.

सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लें- डीएम

जिलाधिकारी ने कहा की भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. आज हम जिस अखंड भारत को देख रहे हैं उसका श्रेय सरदार पटेल को ही जाता है. सरदार पटेल को सरदार नाम बारदौली सत्याग्रह के दौरान वहां की महिलाओं ने दिया था.

शिक्षण संस्थानों और सरकारी कार्यलयों में बड़ी धूम धाम से मनाई गई सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती

थाना परिसर में सीओ भूषण वर्मा ने स्व सरदार बल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया.