Bansdih police arrested 9 warrantees

उभांव और भीमपुरा थाने की पुलिस ने 24 घंटे में 4 लोगों को अवैध चाकू और शराब के साथ गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरण नैय्यर के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उभांव तथा भीमपुरा थाने की पुलिस ने 24 घंटे में 4 लोगों को अवैध चाकू और शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में निरुद्ध कर सक्षम न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु चालान कर दिया है.

पश्चित बंगाल से लापता बालक को हल्दी पुलिस ने परिजनों को सौंपा

हल्दी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि हल्दी बाजार में एक बालक संदिग्धावस्था में घूम रहा है. इस पर मौके पर पहुंच बालक को थाने लाकर पूछताछ की.

गांवों में डेंगू मलेरिया जांच के लिए टीम गठित

बुधवार को क्षेत्र के तरछापार व अखोप गांव में डेंगू का इलाज कराकर आये तीन मरीजों की सूचना मिलने अधीक्षक डॉ राकेश कुमार सिंह ने जांच टीम को भेजकर अखोप में मरीजो के परिजनों समेत अगल- बगल के 25 लोगो का जांच कराया.

स्कूल का ताला तोड़कर चोरों ने जरूरी कागजात सहित लाउडस्पीकर सेट किये चोरी

बुधवार की सुबह विद्यालय खोलने पहुंचे अध्यापको ने देखा कि विद्यालय में प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला टूटा हुआ है और कागजात जमीन पर तितर-बितर पड़े हुए हैं.

गांव में पैर पसार रहा डेंगू, रोकथाम की नहीं है कोई व्यवस्था

प्रदेश प्रदेश सरकार ने ब्लॉक स्तर पर डेंगू के रोकथाम के लिए कंट्रोल रूम बनाने छिड़काव व अस्पतालों की व्यवस्था के निर्देश जारी कर चुकी है. किंतु उसका कोई भी असर यहां धरातल पर नहीं दिखता है.

प्रदेश में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू होगी, सरकार कर्मचारियों की एकता से ही झुकेगी- सुशील पाण्डेय

संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील पाण्डेय “कान्हजी”ने कहा की संगठन पुरानी पेंशन की मांग को लेकर संगठन लड़ाई लड़ रहा है. देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो गई है जो कर्मचारियों के एकजुटता और संघर्ष का ही परिणाम है.

गांधी महाविद्यालय के मेधावी छात्र- छात्राओं को हुआ छात्रवृत्ति का वितरण

कार्यक्रम की शुभारंभ गांधीजी जी का प्रसिद्ध भजन रघुपति राघव राजा राम से हुआ इस अवसर पर कुलपति ने विशेष रूप से छात्राओं को जीवन में संघर्ष करने खेलकूद में अग्रसर रहने तथा सदा पढ़ाई लिखाई में तत्पर रहने को प्रेरित किया इस अवसर पर प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय मौसम वैज्ञानिक एवं गांधी महाविद्यालय के संस्थापक पद्मश्री प्रोफेसर जगदीश शुक्ला जी एवं अमेरिका से आये हुए.

सहायक आयुक्त ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं, किया जागरूक

सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय वेदप्रकाश मिश्र ने व्यापारियों कहा कि जो खाद्य सामग्री आप खरीद रहे है या किसी थोक व्यापारी को बेच रहे है उसका स्टॉक सही तरह से रखे साथ ही उन्हें बिल भी दे.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्रों को किया सम्मानित

कार्यक्रम प्रतिभा सम्मान समारोह के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित गंगा बहुद्देश्यीय सभागर में आयोजित हुआ जहां जहां बड़ी संख्या में छात्र, छात्राएं, अभिवावक और शिक्षक उपस्थित हुए.

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई. कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरेम निवासी मनोज कुमार राजभर 25 वर्ष पुत्र मुन्नीलाल राजभर बाइक से सिवरी अमहट से अपने मामा को छोड़ कर अपने घर आ रहा था कि बोलेरो से जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया.

सद्भाव दौड़ को कुलपति ने दिखाई हरी झंडी

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने सद्भाव दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी धर्मों का उद्देश्य एक ही है। सभी धर्मों का मूल तत्व इंसानियत है। लोगों को एक दूसरे के धर्मों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। छात्रों को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, गिरिजाघर आदि में भी जाना चाहिए।

आग लगने से झोपड़ी सहित एक खोप व उसमे रखे गेहूं जलकर राख

ओमप्रकाश तुरैहा के घर के लोग बाजार में सब्जी बेचने में लगे हुए थे कि उनके घर पर अज्ञात कारणों से आग लग गई. वे अपना दुकान छोड़कर के घर पर जाकर देखा कि उनके घर में आग लगा हुआ है दो झोपड़ी सहित एक खोप उसमें रखा गया गेहूं 20 कुंटल जलकर राख हो गया. गांव वालों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद से आग को बुझाया गया.

कवि सम्मेलन शह-बंद-ए- मुशायरा के आयोजन में झूमे श्रोतागण

प्रगतिशील साहित्यिक मंच ओझा कछुआ के तत्वधान में कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन किया गया. जिसमें छपरा, बिहार व उत्तर प्रदेश के कलाकारों ने अपने-अपने हास्य, व्यंग काव्यों की प्रस्तुति से लोगों को देर रात तक आनंदित किया। श्रोताओं ने हास्य व व्यंग काव्यों का भरपूर लुफ्त उठाया तथा हंसते हंसते लोटपोट हो गए.

बलिया के सुरहा ताल में पहुंचने लगे सैलानी पक्षी

सुरहा ताल गंगा और सरयू नदी के बीच मे स्थित है. इसे गोरखु झील भी कहा जाता जाता है. वजह कि दोनों नदियों से यह बना ताल है. यह झील पक्षी विहार नाम से घोषित है. प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध ताल हो गया है.

कुंवर विजय सिंह पप्पू के पक्ष में निकली बाइक रैली

सपा भाजपा एवं सुभासपा के संभावित उम्मीदवार किसी न किसी बहाने कोई न कोई कार्यक्रम कर रहे हैं. हाल ही में अपने पक्ष के संभावित उम्मीदवार रविंद्र कुमार हट्ठी एवं दिनेश वर्मा के लिए चुनाव प्रचार करने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर मनियर में आए थे. सपा के संभावित प्रत्याशी संकल्प सिंह के पक्ष में पूर्व चेयरमैन ब्रह्म शक्ति सिंह उर्फ संजय सिंह भी जगह-जगह चुनावी बैठक कर रहे हैं.

शराब की भठ्ठियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई शराब की भठ्ठी को तोड़ा और दारू व लहन को किया नष्ट

पुलिस की इस कार्रवाई में दारू की भट्ठियों के संचालक कोई हाथ नहीं लगा लेकिन भारी मात्रा में दारू ,लहन एवं दारू बनाने की सामग्री मिली जिसको पुलिस ने नष्ट किया.

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 23 व 24 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में बलिया की विभूतियाँ जो लिविंग लिजेंड फोरम से जुड़ी हुई हैं, प्रतिभाग करेंगी और उनका सम्मान भी किया जायेगा.

उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ मिलाकर करेगा काम, नई कार्यकारिणी की घोषणा

प्रदेश अध्यक्ष अवधेश मिश्र ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कुछ भी हमे प्राप्त है वह सब संगठन के बूते ही मिला हैं. इस संगठन की नीव 1973 में पड़ी जब इतना संसाधन नही था. उस समय से संघर्षों के बल पर ही हमलोग यहां तक पहुंचे हैं. संघर्ष कभी हारता नही है, देर सबेर सफलता अवश्य मिलती हैं. उसी प्रकार आप की पेंशन भी देर सबेर अवश्य मिलेगी. संगठन उसकी लड़ाई लड़ रहा हैं.

ददरी मेला में कृषि प्रदर्शनी और किसान गोष्ठी के माध्यम से दी तकनीक की जानकारी

बलिया. रविवार को कृषि सूचना तंत्र एवं सुदृढ़ीकरण योजनांतर्गत चार दिवसीय विराट किसान मेला एवं प्रदर्शनी के चौथे दिन का आयोजन पारंपरिक ददरी मेला बलिया में किया गया , जिसमें चौथे एवं अंतिम दिन कार्यक्रम …

बंद पड़े शौचालयों को खोलने और कांशीराम आवास पर खराब पड़े हैंडपम्पों व स्ट्रीट लाइट को ठीक करने की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार से मिला

भाजपा बांसडीह मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा तथा नामित सभासद प्रतुल कुमार ओझा ने बताया कि नगर पचायत में वर्तमान समय मे मच्छरों के प्रकोप से तथा इसको रोकने के लिये अब तक फॉगिंग न कराये जाने के कारण आम जनता परेशान है तथा डेंगू के बढ़ते खतरे से आम जनता भयभीत है इसके अलावा काशीराम आवास पर महीनो से हैंडपम्प तथा स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी है लेकिन अब तक इसको बनवाया नहीं गया.