कार की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

road accident Symbolic

रसड़ा (बलिया). कासिमाबाद मार्ग स्थित सरदासपुर पुलिया के समीप बुधवार की सायं 3 बजे कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को अस्पताल लाई जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्मार्टम के लिए भेज दिया. मौत की खबर लगते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई वही परिजनों में कोहराम मच गया.

क्षेत्र के नींबू कबीरपुर निवासी सोनू राजभर (28) पुत्र राजदेव राजभर अपने बाइक से अपने गांव नीबूकबीरपुर जा रहे थे कि सामने से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मारते हुए भाग निकली.
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को रसड़ा अस्पताल लाई जहां उसने दम तोड़ दिया. सोनू तीन भाइयों में सबसे बड़ा था. इसका एक 5 साल की पुत्री एवं 8 माह का पुत्र है. मौत की खबर लगते ही पत्नी कंचन देवी एवं माता शैल कुमारी को रोते बिलखते देख हर किसी की आंखें नम हो गई.
रसड़ा से संतोष सिंह की रिपोर्ट