रसड़ा नगर की नई बस्ती स्थित जुगनू हॉस्पिटल के समीप प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ.
रसड़ा नगर की नई बस्ती स्थित जुगनू हॉस्पिटल के समीप प्राचीन शिव मंदिर पर आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ.
स्थानीय नगर के ब्रम्हस्थान एवं स्टेशन रोड में रविवार को अतिक्रमण पर एक बार फिर पुलिस का डण्डा चला. दर्जनों अतिक्रमण करने वाले चार दर्जन से अधिक दुकानदारों का चालान भी काटा.
उभांव थाना क्षेत्र के हल्दीरामपुर मठिया गांव के समीप रविवार की सुबह लगभग 10 बजे गेहूं के खेत में एक 70 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी. इसकी सूचना लोगों ने उभांव पुलिस को दी.
माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने की प्रशासन की सारी कवायदें उतना असरकारी नहीं दिख रहीं है, जितनी की अपेक्षा की जा रही है.
बैरिया थानान्तर्गत दयाछपरा मे संचालित अवैध महुआ निर्मित शराब की भट्ठियों पर क्षेत्राधिकारी त्रयम्बक नाथ दुबे के नेतृत्व में रविवार के दिन बैरिया, हल्दी, दोकटी एवं पीएसी टीम के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गयी.
पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान 02 अप्रैल की सफलता के लिए जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक बैठक हुई. जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य महकमे को पूरे मनोयोग से अभियान में लग जाने को कहा.
शासन के निर्देश के क्रम में सभी अवैध स्लाटर हाउस को बंद करा दिए गए हैं. जिलाधिकारी गोविन्द राजू एनएस व एसपी आरपी सिंह ने शनिवार की देर शाम सभी नगरपालिका व नगर पंचायत के ईओ व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर और भी कई जरूरी दिशा निर्देश दिए.
भेदी ब्रम्ह स्थान के समीप सुखपुरा बेरुवारबारी मार्ग के दक्षिण गेहूं के खेत मे रविवार की सुबह एक नवजात बच्ची मिली, जिसे सुखपुरा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद भागमनी देवी पत्नी हीरा राजभर निवासी कस्बा सुखपुरा को पालन पोषण हेतु सौंप दिया.
क्षेत्राधिकारी बैरिया त्र्यंबक नाथ दुबे ने सर्किल के बैरिया, दोकटी, रेवती व हल्दी थानों में मुख्यमन्त्री के अपेक्षाओं के अनुरूप समस्त अधीनस्थों को स्वच्छता व कर्मठता तथा निष्ठापूर्वक कर्तव्य पूर्ति का शपथ दिलाया, साथ ही समस्त सहयोगियों के साथ मिल कर थानों की साफ सफाई की.
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर गोंड के संयोजकत्व में प्राथमिक पाठशाला कर्ण छपरा सुकरौली, मिल्की में सोमवार को 9 बजे से नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है.
ट्रक के धक्के से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. ग्रामीणों ने ट्रक का पिछाकर ड्राइवर को मय ट्रक पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.
बर्फ की फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी की करेंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना जंगीपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव की है.
शुक्रवार को आधी रात गए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब संग नरही पुलिस ने एक कार सवार युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
बीते शुक्रवार की रात एक लडकी अमाव मोड़ पर आठ बजे के करीब सड़क किनारे बैठी मिली. बात विचार से यह प्रतीत हो रहा था कि वह मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ नहीं है.
जनपद में कुल 546 विद्यालय वित्तविहीन एवं वित्त पोषित है, जिसमें 91 वित्तपोषित है. इसके साथ 28 राजकीय विद्यालय एवं 29 वित्तविहीन संस्कृत विद्यालय है, इस प्रकार कुल 603 विद्यालय है.
जिलाधिकारी गोविंद राजू के निर्देश पर नगर क्षेत्र में स्थापित बड़े-छोटे वधशालाओं को बंद करा दिया गया है. उक्त जानकारी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका संतोष कुमार मिश्र ने दी है.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को संघ कार्यालय टाउल हाल पर भारतीय नव वर्ष कार्यक्रम एवं नगर में होने वाले पथ संचलन कार्यक्रम की योजना बनायी. जिला प्रचार प्रमुख अरूण कुमार मणि ने बताया कि 29 मार्च को भारतीय नव वर्ष प्रारम्भ हो रहा है.
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान (डायट) पकवाइनार के प्राचार्य कुबेर सिंह के दिशा निर्देशन में संस्थान परिसर में कर्मियों के साथ शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया.
नगरा मार्ग पर कमतैला गांव के समीप एक टेम्पो अनियन्त्रित होकर पलट गयी. टेम्पो में सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कराया गया.