Skip to content
13 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • बैरिया में डेढ़ दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों की जगह बदली गई
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • पंचायत न्यूज़

बैरिया में डेढ़ दर्जन से अधिक मतदान केंद्रों की जगह बदली गई

बैरिया क्षेर में पंचायत चुनाव के लिए 17 मतदान केंद्रों को नई जगहों पर स्थानांतरित किया गया है
General Desk 2 February, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
SDM Prashant Nayak

बैरिया,बलिया. बैरिया क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17 मतदान केंद्रों को नई जगहों पर स्थानांतरित किया गया है. मतदान केंद्र संख्या 117 के बूथ संख्या 64 का मतदान केंद्र जूनियर हाई स्कूल सोनकी भाग से प्राथमिक विद्यालय का काकन टोला स्थानांतरित कर दिया गया है, जहां वार्ड संख्या आठ, नौ, दस के मतदाता मतदान करेंगे.

इसी तरह से अधसिंझुआ के प्राथमिक पाठशाला का बूथ संख्या 58 को गुमानी के डेरा के प्राथमिक विद्यालय पर स्थानांतरित कर दिया गया है, यहां वार्ड संख्या 1 से 6 तक के मतदाता मतदान करेंगे. गंगा में विलीन केहरपुर के मतदान केंद्र संख्या 56 के बूथ संख्या 188, 189,, 190 191 को लालकृष्ण अकादमी नई बस्ती में स्थानांतरित कर दिया गया है, पूरी ग्राम पंचायत यहीं मतदान करेगी.

इब्राहीमाबाद ऊपरवार के मतदान केंद्र संख्या 31 को प्राथमिक विद्यालय नरहरपुर, जूनियर हाई स्कूल फकरु टोला स्थानांतरित कर दिया गया है. दतहा के एक बूथ स्थानांतरित करने के लिए रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को उपजिलाधिकारी बैरिया द्वारा प्रेषित किया गया था, लेकिन कागजी कार्य पूरा नहीं होने के कारण वह मतदान केंद्र स्थानांतरित नहीं हो सका है.

एसडीएम बैरिया प्रशांत कुमार नायक ने बताया कि लोगों को सुविधाजनक तरीके से मतदान का अवसर मिले यह सोच कर मतदान केंद्र स्थानांतरित किए गए हैं, हालांकि लोह दबी जुबान से यह आरोप भी लगा रहे हैं कि कुछ दबंग अपने प्रभाव का दुरुपयोग करके मतदान केंद्रों का स्थानांतरण करवाए हैं.

 

 

तो बिहार के मतदाता भी करेगें यूपी मे मतदान?

 

 

बैरिया, ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद बिहार के मतदाताओं को उत्तर प्रदेश के मतदाता सूची से नहीं निकाला जा सका है. उदाहरण के लिए विकासखंड मुरली छपरा के ग्राम पंचायत खवासपुर में भोजपुर जनपद के ग्राम पंचायत खवासपुर के सैकड़ो मतदाता का नाम दर्ज है. ऐसे लोग दोनों राज्यों में के मतदान में भाग लेते हैं. उनका एक परिचय पत्र बिहार का है तो दूसरा उत्तर प्रदेश का है. ऐसे अधिकांश लोगों ने दोनों जगह की मतदाता पहचान पत्र प्राप्त कर लिया है, फलस्वरुप वह बिना रुकावट के दोनों राज्यों में मतदान करते हैं और प्रशासन चाह कर भी नहीं रोक पा रहा है.

ठीक ऐसी ही स्थिति गोपाल नगर की है, जहां घाघरा उस पार सारण जनपद अंतर्गत फुलवरिया डुमाई गढ़ में बसे दर्जनों लोग गोपाल नगर में आकर मतदान करते हैं. इनके यहां भी दोनों प्रांतों का मतदाता पहचान पत्र मौजूद है. इस बारे में उपजिलाधिकारी प्रशांत कुमार नायक का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में हैं जांच करवा रहे हैं, उसके बाद बिहार सरकार से समन्वय स्थापित कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा.

(बैरिया से वीरेंद्र मिश्र की रिपोर्ट)

Related

Tags: एसडीेएम पंचायत चुनाव बलिया बैरिया मतदान केंद्र

Post navigation

Previous: बलिया में दलित लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या की धमकी देने का मामला
Next: बेल्थरारोड में कौए मरे मिलने से दहशत, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

ये भी पढ़ें

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र
  • बलिया की तीन बेटियों का चयन प्रदेश की जूनियर फुटबॉल टीम में हुआ, अब नेशनल खेलेंगी
  • Amazon पर किताब प्रकाशित करना अब कितना आसान है? जानिए KDP की पूरी प्रक्रिया
  • Ballia Breaking News: बेल्थरारोड क्षेत्र में तीन किशोरों पर धारदार हंसिया से हमला, गंभीर होने पर दो जिला अस्पताल रेफर
  • Ballia-दृष्टि समिति की बैठक में विकास कार्यों के दावों की खुली पोल, अधिकारियों को सुधार के निर्देश
  • Ballia-सपा ने विधान परिषद स्नातक चुनाव को लेकर किया मंथन, वाराणसी खंड चुनाव को लेकर कसी कमर
  • Ballia-सर्पदंश से मृत बालक के परिजनों के घर पहुंच बीडीओ ने दिया सरकारी मदद का भरोसा
  • बलिया की बेटी और 10वीं की छात्रा भव्या पाण्डेय का काव्य संग्रह ‘विषपुष्प-एक फूल की आत्मकथा’ प्रकाशित
  • Ballia News-बच्चों की गुहार का असर: डीएम के संज्ञान लेते ही गांव पहुंचे अधिकारी, बदहाल सड़क का शुरू हुआ निर्माण
  • Ballia-सरयू फिर उफान पर, कई गांवों के चारों तरफ पानी, ग्रामीणों को नाव का सहारा
  • Ballia-नहर के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत का कारण तलाशने में जुटी पुलिस
  • Ballia-दिव्यांग ज्योति के घर पहुंचे डीएम, ट्राई साइकिल और हेलमेट पाकर ज्योति के चेहरे पर दिखी खुशी

You may have missed

SApa Meeting Bansdih
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • राजनीति

Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया

General Desk 11 September, 2026
Bansdih Flood Katan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता

General Desk 11 September, 2026
Belthra Maarpeet
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर

General Desk 11 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.