राजनेताओं ने खरवारों को केवल छला – उमाशंकर

रसड़ा (बलिया) | गांधी पार्क के मैदान में खरवार समाज का सम्मलेन शुक्रवार को सम्पन्न हुआ. वक्ताओं ने स्वजातीय बंधुओं से संगठित होने का आह्वान किया. उपस्थित लोगों ने संगठित होने का संकल्प भी लिया.

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक उमाशंकर खरवार तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. अलका राय थी. मुख्य अतिथि उमाशंकर खरवार ने कहा कि आज हमारे समाज को हर राजनीतिक पार्टियों ने छलने का कार्य किया, जिसका प्रमुख कारण स्वजातीय बंधुओं में एकता नहीं है. जब तक संगठित नहीं होंगे तब तक इसी तरह हर पार्टियां छलने का कार्य करते रहेंगे. आप किसी भी पार्टी में रहे समाज के उत्थान के लिये कार्य करें. आप अपना विकास कर समाज का भी विकास करें. समाज पर कुठाराघात करने वालों से सावधान रहने का आह्वान किया.

विशिष्ट अतिथि डॉ. अलका राय ने कहा कि पिछड़े समाज में सबसे दयनीय स्थिति खरवारों की है, जिसका प्रमुख कारण खरवार समाज का संगठित न होना है. जिस दिन आप संगठित हो जाएंगे उसी दिन से समाज की विकास शुरू हो जायेगा. इस मौके पर डॉ. एसए राय, गोपाल खरवार, कमलेश खरवार, परशुराम खरवार, गौरीशंकर, राजेश खरवार, हरिनारायण, शिवकुमार, जितेन्द्र, ओम प्रकाश आदि ने विचार व्यक्त किए. अध्यक्षता सिंहासन खरवार तथा संचालन  मुन्ना खरवार ने किया.