Skip to content
5 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • जिला जवार
  • बांसडीह
  • नई ईस्ट इंडिया कम्पनी से मुक्ति के लिए चन्द्रशेखर के रास्ते पर चलना जरूरी – राम गोविंद चौधरी
  • बांसडीह

नई ईस्ट इंडिया कम्पनी से मुक्ति के लिए चन्द्रशेखर के रास्ते पर चलना जरूरी – राम गोविंद चौधरी

नई ईस्ट इंडिया कम्पनी से मुक्ति के लिए चन्द्रशेखर के रास्ते पर चलना जरूरी - राम गोविंद चौधरी बांसडीह, बलिया. प्रतिपक्ष के पूर्व नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि अडानी, अम्बानी आदि के नेतृत्व में उभरी नई ईस्ट इंडिया कम्पनी ने देश की सभी वैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपने चंगुल में ले लिया है.
Assignment Desk 17 April, 2023 1 minute read
RamGovind Chaudhari

नई ईस्ट इंडिया कम्पनी से मुक्ति के लिए चन्द्रशेखर के रास्ते पर चलना जरूरी – राम गोविंद चौधरी
बांसडीह, बलिया. प्रतिपक्ष के पूर्व नेता रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि अडानी, अम्बानी आदि के नेतृत्व में उभरी नई ईस्ट इंडिया कम्पनी ने देश की सभी वैधानिक और लोकतांत्रिक संस्थाओं को अपने चंगुल में ले लिया है.

डबल इंजन की सरकार सीधे सीधे इस नई कम्पनी के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रही है. उन्होंने कहा है कि इस नई ईस्ट इंडिया कम्पनी से देश को मुक्त कराने के लिए जरूरी है कि हम सभी लोग राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर के दिखाए गए रास्ते पर चलें.
राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर की जयन्ती के अवसर पर सोमवार को अपने आवास पर आयोजित स्मृति समारोह में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री चौधरी ने कहा है कि गत आठ वर्षो के आर्थिक ग्राफ पर नजर डालें तो देश के आम आदमी की आमदनी लगातार घट रही है. रुपया रसातल की ओर अग्रसर है और इस नई ईस्ट इंडिया कम्पनी के अडानी, अम्बानी समूह की आमदनी लगातार बढ़ रही है. इस वृद्धि को लेकर अडानी समूह के कारनामे आम हो चुके है. इसके बाद भी भारत सरकार जांच के लिए तैयार नहीं है.
उन्होंने कहा है कि सरकार की मिलीभगत से ढाई दर्जन से अधिक अविश्वसनीय लोग भारतीय बैंकों को कंगाल बनाकर विदेश में मौज कर रहे हैं. अडानी और अम्बानी समूह के कारोबार में भारतीय बैंकों का अकूत धन लगा हुआ है.
पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चौधरी ने कहा है कि पूरा देश जानना चाहता है कि इन दोनों समूहों में भारतीय बैंको और अन्य सरकारी संस्थाओं का कितना धन लगा हुआ है, इसके बदले में इन दोनों समूहों ने कितना धन चंदा के रूप में कब कब, किसको किसको दिया है. उन्होंने कहा है कि यह सवाल किसी दल का नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश का सवाल है.

पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री चौधरी ने कहा है कि इस सवाल से बचने के लिए ही इस नई कम्पनी की प्रतिनिधि डबल इंजन की सरकार हिंदू मुस्लिम का कार्ड खेल रही हैं. इससे सम्पूर्ण देश को सजग रहने की जरूरत है.
उन्होंने कहा है कि आज चन्द्रशेखर जी होते तो वह इस सवाल को लेकर संसद से लेकर सड़क तक संघर्ष करते. उनके सच्चे अनुयाई होने के नाते हम सभी लोगों का दायित्व है कि हम लोग इस नई ईस्ट इंडिया कम्पनी से यह सवाल पूंछे. यही आज के समय में राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर को सच्ची श्रद्धांजलि है.

इस अवसर पर सर्वश्री राघव सिंह, राजेन्द्र चौधरी, अब्दुल कलाम, संदीप यादव, दिनेश यादव, यादव, दीपक मिश्र, प्रदीप राम, रामप्रताप यादव, सुनील प्रजापति, राजू खरवार आदि उपस्थित रहे.
बांसडीह से रवि शंकर पांडे की रिपोर्ट

Tags: बलिया समाचार बांसडीह

Post navigation

Previous: अपाची मोटरसाइकिल देसी पिस्तौल व कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष व सभासद पद के लिए हुई नामांकन पत्रों की खरीददारी

ये भी पढ़ें

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Posts

  • स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी
  • चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी
  • जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत
  • डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस
  • सड़क निर्माण में अनियमितता के आरोपों पर कार्रवाई की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • लेखपाल संघ ने वेतन, पदोन्नति और स्थानांतरण समेत कई मांगों को लेकर धरना दिया
  • प्रदेश में पुस्तकालयाध्यक्षों की भर्ती निकालने की मांग, अभ्यर्थियों ने विधायक केतकी सिंह से लगाई गुहार
  • अपने ही घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
  • राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उत्कृष्ट कार्य वाले कर्मचारी सम्मानित
  • बलिया के वेदांत ने 100 प्रतिभागियों को पछाड़कर जीता इंडियाज टैलेंट फाइट का खिताब, हुआ सम्मान
  • नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जिउतिया व्रत से पूर्व मंडुआ के आंटे से बनी रोटी खाने से एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
  • जयंती पर याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री
  • Ballia-बलिया की धरती सत्ता के आगे कभी नहीं झुकी- स्व.रामगोविंद चौधरी की श्रद्धांजलि सभा में बोले धर्मेंद्र यादव
  • सरयू में फिर से बाढ़, बांसडीह के दो दर्जन गांव जलमग्न, तहसील प्रशासन ने उतारीं 100 नावें
  • महिला ने पड़ोसी व्यक्ति पर गलत आरोपों से छवि खराब करने का आरोप लगाया, केस दर्ज
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व.रामगोविंद चौधरी की अस्थियां प्रयागराज संगम में विसर्जित, बड़ी संख्या में जुटे समर्थक
  • दो युवकों पर महिला के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का केस
  • युवक पर 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और बाद में रेलवे स्टेशन पर छोड़ देने का आरोप
  • सरयू का पानी दहताल में जाने से मचा हड़कंप, एसडीएम की निगरानी में आधी रात को बंद हुआ पुल का फाटक
  • भाजपा के नए जिला प्रभारी डॉ.प्रेमचंद्र मिश्रा का जोरदार स्वागत, टीम भावना और समन्वय के साथ काम करने का संदेश
  • विधायक केतकी सिंह ने कबड्डी खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत, कहा- युवा शक्ति हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत
  • पिकअप में मिले गोवंश, ग्रामीणों ने तस्करी का लगाया आरोप, चालक फरार
  • बेल्थरारोड में दुर्गा पूजा पंडाल को भव्य रूप देने की तैयारी, डायनासोर थीम पर चल रहा काम
  • Ballia-श्रवण कुमार भारती बने बसपा जिलाध्यक्ष, समर्थकों में उत्साह

You may have missed

Rana Pratap tribute to RGC
  • जिला जवार
  • बांसडीह

स्व.रामगोविंद चौधरी व्यक्ति नहीं, विचार थे, बलिया का सम्मान बढ़ाया-समाजवादी पार्टी

General Desk 4 October, 2026
Bansdih Chori Almirah
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

चोरों ने स्वर्णकार की दुकान को बनाया निशाना, चांदी के आभूषण और नकदी निकाल कर आलमारी खेत में फेंकी

General Desk 4 October, 2026
Jeutiya Prep
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

जितिया पर्व पर घाटों पर उमड़ी महिलाओं की भीड़, पुत्र की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला व्रत

General Desk 3 October, 2026
kotwali Bansdih Road
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

डेढ़ महीने पहले तीन बेटियों संग मायके के लिए निकली महिला लापता, सास ने दर्ज कराया केस

General Desk 3 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.