Skip to content
15 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live in

बलिया समाचार – Ballia News, Ballia खबर, Breaking News on Crime, Politics & more by बलिया LIVE

ना TV, ना अखबार… (सड़क से संसद तक) बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png

बलिया लाइव VIDEOs

Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया रेडियो LiVE
  • Home
  • जिला जवार
  • क्या सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से मोहभंग हो गया है?
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • राजनीति

क्या सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से मोहभंग हो गया है?

Remote Desk 24 August, 2021 1 minute read

Share PLEASE:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Tweet
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
OP Rajbhar

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर यूपी की सियासत में काफी सुर्खियों में रहते हैं. उनकी पार्टी ने हालिया पंचायत चुनावों में पूर्वांचल के कुछ जिलों में अच्छा प्रदर्शन किया और कई सीटें जीती भी. इस दौरान बलिया में सुभासपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में खुद ही समाजवादी पार्टी को समर्थन देने का भी ऐलान कर दिया था.


ओम प्रकाश राजभर की पिछले दिनों समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कई मुलाकातें भी हुईं. इस दौरान वह अखिलेश यादव की काफी तारीफें किया करते थे. उन्होंने यह तक कह दिया था कि अखिलेश यादव को वह यूपी का अगला मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं और उन्हें बेस्ट सीएम भी बताया करते थे, लेकिन बीते-एक-दो हफ्ते से ओम प्रकाश राजभर के सुर बदले हुए हैं, वह अखिलेश यादव पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.


हाल ही में आए एक इंटरव्यू में जब ओमप्रकाश राजभर से पूछा गया कि वह अखिलेश यादव और शिवपाल यादव में से किसे बेहतर नेता मानते हैं तो उनका सीधा जवाब था कि शिवपाल यादव. वह यहीं नहीं रुके, सपा अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ‘अखिलेश यादव कमरे में बैठ कर दगे हुए कारतूस इकट्ठा कर रहे हैं, वह अमेरिका से पढ़ कर आए और विरासत में राजनीति मिल गई, धरातल की समझ तो है ही नहीं.


अखिलेश यादव और अन्य नेताओं के साथ मुलाकातों पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह किसी के पास नहीं गए, लोग ही उन्हें बुला रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर ने जो बातें कहीं और जिस अंदाज में यह बातें कहीं वह निश्चित रूप से अखिलेश यादव को पसंद नहीं आएंगी. राजभर यह अच्छी तरह से जानते होंगे कि उनकी यह बातें संभावित गठबंधन में रोड़ा बन सकती हैं लेकिन उन्होंने फिर यह बातें कहीं तो कुछ बात तो है ही.


सुभासपा ने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ चुनाव लड़कर 4 विधानसभा सीटें जीती थी, वह वर्तमान योगी सरकार में मुख्यमंत्री भी रहे लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों में मतदान के फौरन बाद हटा दिए गए.


भाजपा का साथ छूटने के बाद भागीदारी संकल्प मोर्चा बनाने वाले राजभर प्रयासरत थे कि उन्हें सपा जैसी बड़ी पार्टी का साथ मिल जाए, इसके लिए उन्होंने काफी सारी कोशिशें भी कीं, लेकिन अब वह जिस तरह से बयान दे रहे हैं उससे लगता है कि समाजवादी पार्टी के साथ उनकी बात नहीं बन पा रही है.


सवाल यह है कि अब उनकी आगे की राजनीति क्या होगी. पूर्वांचल के जिस हिस्से में उनका जनाधार है वहां समाजवादी पार्टी, भाजपा और बसपा ही सबसे बड़े दल हैं और बिना इनके सहयोग के चुनावी जीत हासिल कर पाना नामुमकिन जैसा है.


वैसे पिछले दिनों खबरें आई थीं कि भाजपा फिर से राजभर को मनाने की कोशिश में है, वहीं राजभर अब अपनी पुरानी पार्टी बसपा को लेकर बहुत ही संभल कर बोल रहे हैं. तो क्या आने वाले समय में वह घर वापसी करके अपने किसी पुराने साथी के साथ ही दिखाई देने वाले हैं? राजभर ने इस सवाल का कोई सीधा जवाब नहीं दिया लेकिन सियासत के जानकार बता रहे हैं कि उनके पास अब विकल्प ज्यादा नहीं बचे हैं.


Related

Tags: ओम प्रकाश राजभर बलिया भाजपा समाजवादी पार्टी सुभासपा

Post navigation

Previous: सोनबरसा अस्पताल को जिला अस्पताल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, सभी आधुनिक मेडिकल सुविधाएं होंगी
Next: जलेश्वर सिंह के परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया

ये भी पढ़ें

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026

Recent Posts

  • Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा
  • Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई
  • Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती
  • Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर
  • Ballia-विधायक ने काली माता स्थान से चंद्रोल तक सीसी रोड का किया लोकार्पण
  • Ballia-यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर सवर्ण एकता मंच का प्रदर्शन
  • Ballia-सरयू का पानी दो दिन से घट रहा लेकिन मुसीबतें कायम, कई गांवों में अभी भी नाव ही सहारा
  • Ballia-नहाने गए 22 वर्षीय युवक की नदी में डूबने से मौत, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
  • Ballia-बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, ग्रामीणों ने की शिकायत-अपात्र ले रहे राहत सामग्री
  • बलिया की बच्ची रागिनी से मिले अखिलेश यादव, दो लाख की मदद, इलाज का भी आश्वासन
  • Ballia-थाना दिवस में पहुंचे सिर्फ दो फरियादी, दोनों मामलों का मौके पर हुआ समाधान
  • Ballia-बांसडीह में समाजवादी पार्टी का फोकस पीडीए के साथ ही सभी वर्गों को जोड़ने पर, राष्ट्रीय सचिव ने दिए मंत्र
  • Ballia-लोन के रुपयों के विवाद में देवर-भाभी में झगड़ा, भतीजों ने चाचा को पीट कर घायल किया
  • Ballia-सरयू के कटान से पूर्व प्रधान का मकान नदी में समाया, ग्रामीणों ने जताई चिंता
  • Balllia-पट्टीदार को समझाने गए दो भाइयों पर चाकू से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर
  • Ballia-बच्चों के झगड़े में बड़े कूदे, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल
  • Ballia-हल्दी पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
  • Ballia-महिला बैंककर्मी को रात में मैसेज कर परेशान करते थे ब्रांच मैनेजर? दो बैंक अधिकारियों पर केस दर्ज
  • बलिया का बाटी-चोखा एक जिला एक व्यंजन में चुना गया, 11 सितंबर को आधुनिक पैकेजिंग और GMP पर कार्यशाला
  • ChatGPT 80s Photo Trend: Instagram पर क्यों वायरल हो रही हैं 80 के दशक की तस्वीरें, ऐसे बनाएं अपनी Retro Photo
  • Ballia: दो मोटरसाइकिलों की सामने से टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
  • Ballia-एक महीने का सेवा संकल्प अभियान, जगमगाएंगे घाट-मंदिर, गांव-गांव लगेंगे जनकल्याण शिविर
  • बलिया के लाल ने सेना में लेफ्टिनेंट बन कर पाई कामयाबी, गांव आने पर हुआ भव्य स्वागत
  • Ballia-कस्तूरबा विद्यालय की बेटियों से संवाद, डीएम ने जाना शिक्षा और सुविधाओं का हाल
  • Ballia-नवचयनित आंगनबाड़ी सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र

You may have missed

Belthra Tower
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-सांसद के आवास परिसर में लगे टॉवर पर चढ़कर युवक ने मचाया हंगामा

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Arrested
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-अश्लील फोटो-वीडियो भेजने के आरोपी को बांसडीह पुलिस महाराष्ट्र से गिरफ्तार करके ले आई

General Desk 14 September, 2026
Bansdih Sipahi ki Body 1
  • Accident
  • जिला जवार
  • बांसडीह

Ballia-साथी सिपाहियों के साथ पार्टी करने गए सिपाही का शव पानी भरे गड्ढे में मिला, बांसडीह कोतवाली में थी तैनाती

General Desk 14 September, 2026
Thana Ubhaon Thana
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

Ballia-जमीन के पुराने विवाद में पट्टीदारों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

General Desk 13 September, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.